अभिनेत्री असिन और माइक्रोमैक्स के मालिक राहुल शर्मा के घर नन्ही परी आई!

बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टूमकल शर्मा और माइक्रोमैक्स के मालिक राहुल शर्मा के घर कल कन्या रत्न की प्राप्ति हुई। यह खबर सभी को चौकानें वाली है, क्योंकि कभी भी असिन को बेबी बम्प के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नही देखा गया। दोनों ने इस बात को दुनिया से छुपाकर रखने में सफलता पाई। वैसे भी असिन ने शादी के बाद अपनी जिंदगी को दुनिया से दूर रखा।

एक वक्तव्य के अनुसार असिन और राहुल ने कहा कि आज सुबह हमारे यह परी के रूप में नन्ही बेटी के आगमन पर हम दोनों उत्साहित हैं। हम दोनों के लिए पिछले 9 महीनें बहुत ही विशेष और उत्साहजनक थे। हमारी इस यात्रा में सहयोग और प्यार के लिए हमारे सभी शुभचिंतकों और हर चाहने वाले को बहुत बहुत धन्यवाद।

पुर्व में असिन और राहुल शर्मा ने 19 जनवरी 2016 में नई दिल्ली में एक नज़दीकी कार्यक्रम में शादी की थी। दोनों के खास दोस्त अक्षय कुमार ने शादी में उपस्थिति दर्ज कराई थी। दोनों को मिलवाने में अक्षय कुमार जा सहयोग था। दोनों ने 3 वर्षों तक डेटिंग करने के बाद शादी की।

हमारी ओर से दोनों के जीवन में नन्ही परी के आगमन पर बहुत बहुत शुभकामनाएं और प्यार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एल्विश यादव ने 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 ग्रैंड फिनाले जीता!

शाहरुख खान ने डीजे गणेश को 'सबसे बेहतरीन दिवाली गिफ्ट' दिया!

डीजे गणेश: संगीत के पीछे का उस्ताद!