सोमवार, 30 अक्टूबर 2017

मैं जब दीपिका को देखता हूँ, तो खुशी मिलती हैं, इरफ़ान खान ने कहा!

हाल ही की खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान पीकू फ़िल्म के बाद फिर से फ़िल्म सपना दीदी में दिखेंगें। हाल ही में दीपिका के साथ अगली फिल्म को लेकर उत्साहित इरफान ने बताया कि मैं दीपिका के साथ काम करने को लेकर हमेशा उत्साहित रहता हूँ। इस बार मैं कुछ ज्यादा ही उत्साहित हूं कि कैसी हमारी केमिस्ट्री होगी। मैं इसमें कोई अच्छा या सभ्य व्यक्ति नही हूँ। इसलिए इसमें हमारी बीच के संबंध फ़िल्म पीकू से बिल्कुल अलग रहेंगें।

दीपिका के मुरीद इरफान ने आगे बताया कि दीपिका एक बहुत सुंदरतम व्यक्तित्वों में से एक और अच्छी इंसान हैं। मैं जब दीपिका को देखता हूँ, तो खुशी मिलती हैं। 

फ़िल्म सपना दीदी एक हुसैन ज़ैदी द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक माफिया कुइन्स ऑफ मुम्बई पर आधारित हैं। यह फ़िल्म अशरफ खान, जो कि सपना दीदी के नाम से मशहूर थी, पर आधारित हैं। जिनका किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। इरफान खान नकारात्मक संदिग्ध भूमिका में हैं। फ़िल्म 2 अक्टूबर 2018 में सिनेमाघरों में लगेगी।

वर्तमान में इरफान खान अपनी अगली फिल्म क़रीब क़रीब सिंगल में व्यस्त है, वही दूसरी और दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म पद्मावती के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...