मैं अपने साथियों का काम पसंद आने पर प्रशंसा करती हूँ, प्रियंका चोपड़ा ने कहा!

बॉलीवुड में अभिनेत्रयों का एक दूसरे के प्रति टीका टिप्पणी करने बहुत ही सामान्य सी बात हो गई हैं। किंतु कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो कि अपने साथी कलाकार को सहयोग भी करती हैं और उनके अच्छे काम की प्रशंसा भी करती हैं। उन्हीं अभिनेत्रयों में से एक है, प्रियंका चोपड़ा, जो अपने साथी कलाकारों की हौसला अफजाई के साथ साथ उनके अच्छे कामों की प्रशंसा भी करती हैं।

हाल ही में एक हॉलीवुड मैगज़ीन ने अपने मुख्य पृष्ठ पर मेघन मार्कले की स्टोरी को कवर किया, जिसमें उन्हें प्रिंस हैरी से संबंधों को प्रमुखता से उजागर किया। इस बात पर मेघन की खास दोस्त ने ऐतराज़ जताते हुए कहा कि प्रिंस हैरी की प्रेमिका के अलावा मेघन मार्कले बहुत कुछ हैं। उनके अनुसार उनका काम मुख्य रूप से आगे रखा जाना चाहिए।

जब उनसे उनके बॉलीवुड और हॉलीवुड में साथी अभिनेत्रियों के साथ संबंधों और लगाव के बारें पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं सभी लड़कियों को चाहने वाली लड़की हूँ। मेरा भारत में काम करने का अनुभव अविस्मरणीय हैं। हम होल्कयूड में भी एक दूसरे की सफलता पर उसी तरह जश्न मनाते है, जैसे भारत में मनाते हैं। यदि मुझें मेरे साथी का काम पसंद आता है तो मैं आगे जाकर उसको बधाई देती हूँ।

प्रियंका ने महिलावाद पर बोलते हुए कहा कि मैं एक महिलावादी होने के नाते कहती हूँ कि हमें पूरे विश्व में एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। कभी भी हमें एक दूसरे से अलग नही होना चाहिए और एक दूसरे पर हावी नही होना चाहिए।

वर्तमान में प्रियंका अमेरिकन टीवी शो कुण्टिको के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!