रविवार, 8 अक्टूबर 2017

कपिल शर्मा कॉमेडी शो में आदत से मज़बूर!

वर्तमान में कपिल शर्मा बेंगलूर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वह जल्दी ही टेलीविज़न पर वापसी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस बार उनकी वापसी द कपिल शर्मा शो से न होकर नए शो आदत से मजबूर नामक कॉमेडी शो से होने वाली हैं। 

सूत्रों की मानें तो टीम ने इस शो को कपिल शो के सेट पर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए छुट्टी पर जाने के पहले ही शूट कर लिया था।

कपिल शर्मा शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ लेकर वापिस आकर अपनी फिल्म फिरंगी का प्रमोशन करेंगें। फिर टेलीविजन पर वापसी की तैयारी करेंगें। अब आगे देखते है कि उनकी वापसी आदत से मजबूर से होगी या फिर द कपिल शर्मा शो से।

कपिल शर्मा की फ़िल्म 10 नवंबर की सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...