पिछले कुछ महीनो से सुपरस्टार सलमान खान ने अपने आप को औऱ अपने परिवार को कोविद १९ नामक महामारी से बचा के रखा| वह लॉक डाउन के लगते ही, परिवार संग अपने पनवेल फार्म हाउस चले गए थे| कुछ ही समय पहले अपनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई और बिग बॉस १४ की शूटिंग के लिए मुंबई आये थे|
यदि मीडिया रिपोर्ट की माने तो, हाल ही में सलमान के ड्राइवर अशोक और घर के दो सहायक कोरोना संक्रमित हो गए हैं| उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं| भाईजान ने सभी के इलाज़ के लिए अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई हैं| किन्तु इसके चलते सलमान खान ने अपने आप को १४ दिनों के लिए घर में कैद कर लिया हैं अर्थात वह इस समय अपने के संग होम आइसोलेशन में हैं|
ख़बरों की माने तो सलमान खान कुछ सप्ताह के लिए बिग बॉस १४ की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे| हम सभी सलमान खान एवं उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ की कामना करते हैं| वो जल्दी अपने आइसोलेशन को पूर्ण कर सेट पर दिखे!



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें