बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया... अस्पताल में शिफ्ट हो गया... अस्पताल ने सरकारी तंत्र को सूचित किया... परिवार और स्टाफ के टेस्ट हुए... अभी तक परिणाम का इंतज़ार... वो सभी जो पिछले १० दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं तो कृपया अपना टेस्ट कराये...
७७ वर्षीय अमिताभ बच्चन के नानावती अस्पताल में भर्ती होते ही उनके शुभचिंतको और कई बॉलीवुड के सितारों ने उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआंए की| वही दूसरी ओर अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए| अभिषेक ने अपने ट्विटर पर लिखा कि आज सुबह मैं और पिताजी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आये| हम दोनों में कोरोना के हलके लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती हो गए हैं| हमने जरूरी सम्बंधित अधिकारियों को सूचना दे दी हैं| परिवार और स्टाफ का भी टेस्ट किया गया हैं| मैं सभी से प्रार्थना करता हूँ कि शांत रहे और घबराये नहीं| धन्यवाद|
हम भी सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से दोनों की जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं| इस महामारी में हम यही कामना करते है कि कोरोना हारेगा और दुनिया जरूर जीतेगी|

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें