३४ साल के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का असमय निधन!





टीवी दुनिया में प्रसिद्ध टीवी शो पवित्र रिश्ता (२००९) के मानव देशमुख से ख्याति पाए सुशांत सिंह राजपूत की लाश उनके मुंबई में बांद्रा में स्थित घर में पाई गई! ख़बरों की माने तो महाराष्ट्र पुलिस को आत्महत्या का शक हैं! अभी जांच पड़ताल जारी हैं| उन्हें घर पर लटका हुआ पाया गया| उनके नौकर अनुसार १० बजे सुबह जूस पीने के बाद उन्होंने दरवाजा नहीं खोला| उसके बाद १२:३० दोपहर में एक चाबी वाले को बुलाकर दरवाजा खोला गया और उन्हें पंखे से लटका हुआ पाया गया| अंतिम समय में वह काली टी शर्ट और शार्ट में थे! अभी पुलिस उनके साथ रह रहे नौकर, रसोइया और डिज़ाइनर के साथ साथ दोस्तों से पूछताछ कर रही हैं, ताकि उनकी मौत के सम्बन्ध में सही निर्णय पर पहुंच सके| अभी उनको कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया हैं और उनकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतज़ार हैं| 




२१ जनवरी १९८६ में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत एक बहुत ही अच्छे डांसर, अभिनेता, उधम्मी और परोपकारी थे| २००८ में "किस देश में हैं मेरा दिल" नामक स्टार प्लस के टीवी शो से टीवी जगत में पदार्पण किया| इसके बाद २००९ से २०११ तक पवित्र रिश्ता नामक टीवी शो में अपने अभिनय से टीवी जगत में धाक जमाई| इसमें वह अपनी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे के साथ दिखे| इसके बाद उन्होंने पवित्र रिश्ता शो के लिए बेस्ट पॉपुलर और लीड एक्टर के कई अवार्ड जीते! उसके पश्चात् उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा| जल्दी उन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने की सोची| २०१३ में उन्होंने फिल्म कोई पो छे से अपनी हिंदी फिल्म जगत अर्थात बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की|  पहली ही  फिल्म में वे फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट मेल एक्टर के लिए नामित हुए|  उसके पश्चात उन्होंने परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ शुद्ध देसी रोमांस (२०१३) में काम किया| इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा| उनकी अन्य फिल्मो में पीके (२०१४), डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी (२०१५), एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (२०१६ ), राब्ता (२०१७), केदारनाथ (२०१८), वेलकम तो न्यूयोर्क (२०१८),  सोनचिरैया (२०१९), ड्राइव (२०१९) और छिछोरे (२०१९) हैं| उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से बहुत ही नाम कमाया और उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया| वे इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए बेस्ट लीड एक्टर के लिए नामित हुए| वह फिल्म कोई पे छे और एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए बेस्ट एक्टर के लिए स्क्रीन अवार्ड जीते| उनकी अंतिम फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा के साथ दिखे| अभी उनकी अगली फिल्म दिल बेचारा पोस्ट प्रोडक्शन में अटकी हुई हैं| वह कृति सनोन के साथ "पास आओ" नामक म्यूजिक वीडियो में भी दिखे थे| 

वह वर्तमान में नीति आयोग के वीमेन एंटरप्रेंयूर्शिप प्रोग्राम को प्रमोट कर रहे थे| वह काभिनय के अलावा कई दूरी गतिविधिओं जैसे शुशांत४एजुकेशन और इंनसाइए वेंचर में व्यस्त थे| 

आखिर बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुशांत सिंह राजपूत को १४ जून २०२० में अपने बांद्रा के घर में लटका हुआ पाया गया| यह पूरे फिल्म जगत और भारत के लिए अपूरणीय क्षति हैं| 

उनको फिल्म जगत की कई हस्तियों से लेकर राजनीति के कई दिग्गजों के अलावा प्रधानमंत्री मोदीजी तक ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी असमय मौत पर याद किया, दुःख जताया और उनके परिवार को सांत्वना दी| 

सुप्रभात चित्रनगरी की दिल से दुआएं और भगवन से यही प्रार्थना हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुःख के समय को सहने को शक्ति दे| 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!