शनिवार, 11 जुलाई 2020

अभिनेत्री रेखा के घर पहुंचा कोविद १९, सिक्यूरिटी गॉर्ड को हुआ कोरोना!

जानलेवा कोरोना वायरस इस समय भारत में तेजी से बढ़ रहा हैं| जबकि महाराष्ट्र में खासतौर से मुंबई भी कोरोना वायरस का संक्रमण कुछ ज्यादा ही तेजी से बढ़ रहा हैं| अभी तक महाराष्ट्र में २ लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज हो चुके हैं| अभी तो यह प्रतीत होता है कि यह इतनी जल्दी शांत होते नहीं दिख रहा हैं| यदि मीडिया की ख़बरों की माने तो अब फिल्म जगत की हस्तियों के घर भी अछूते नहीं रही हैं| आमिर खान के घर सहायक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद, अब अभिनेत्री रेखा का सिक्यूरिटी गॉर्ड को कोरोना संदिग्ध पाया गया| 

यदि ख़बरों की माने तो अभिनेत्री रेखा के बांद्रा, मुंबई स्थित बंगलो सी स्प्रिंग्स के एक सिक्योरिटी गॉर्ड को कोरोना का संदिग्ध पाया गया हैं| गॉर्ड के पोसिटिव होने के बाद मुंबई नगरपालिका ने उनके बंगलो पर कन्टेनमेंट जोन का नोटिस लगा दिया हैं| ख़बरों के अनुसार नगरपालिका अधिकारियों ने पूरे बंगले को संक्रमण मुक्त (सनिटीज़) कर दिया हैं| लेकिन अभी तक रेखाजी के द्वारा पुष्टि नहीं हुई हैं| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...