रविवार, 24 जुलाई 2022

फरदीन खान करेंगे संजय लीला भंसाली की हीरामण्डी, नेटफ्लिक्स पर आएगी यह वेबसेरीज़!


फ़िल्म हे बेबी में बेहतरीन अभिनय करते दिखे बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान अब संजय लीला भवाली की वेबसेरीज़ में दिखेंगे। बहुत समय से यह प्रॉजेक्ट भंसाली के दिल के करीब था। वह इस पर फ़िल्म बनाना चाहते थे किंतु नेटफ्लिक्स से करार होने के बाद उन्होंने इस पर 8 एपिसोड की वेबसेरीज़ बनाने का फ़ैसला किया। 

इस वेबसेरीज़ में फरदीन खान, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ दिखेंगे| फरदीन खान की सास मुमताज़ ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने शो में अपने होने की खबर की पुष्टि नहीं की हैं, किन्तु फरदीन के बारे में बोला कि फरदीन की शो की शूटिंग हो चुकी हैं| हीरामंडी वेबसेरीज़ में फरदीन और अदिति राव हैदरी के अलावा माधुरी दीक्षित नेने, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा क़ुरैशी, निम्रत कौर, सायानी गुप्ता आदि हैं| इस वेबसेरीज़ को संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे और उन्हें उनके सहायक निर्देशक मिताक्षरा कुमार निर्देशन में सहायता करेंगे| 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...