मंगलवार, 19 जुलाई 2022

कार्तिक आर्यन से निर्माता बोले, "तू 25 दिन में हमारा पैसा डबल कर देता है"!

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने उन्हें सुपरस्टार की सूची में ला दिया हैं। विश्वस्तर पर 230 करोड़ का व्यवसाय करने वाली फिल्म ने उन्हें फ़िल्म व्यवसाय में निर्माताओं की पहली पसंद बना दिया हैं। 2011 में प्यार का पंचनामा से शुरुआत करने वाले कार्तिक ने फ़िल्म की सफलता के बाद कभी पीछे मुड़कर नही देखा। लव आज कल 2, लुका छिपी, धमाका, पति पत्नी और वो, सोनू के टीटू की स्वीटी आदि से अपने अभिनय का रंग बिखेरा। 

हाल ही में कार्तिक ने एक साक्षात्कार में बताया कि मुझें निर्माता कहते हैं कि तू ऐसा कलाकार हैं जो 25 दिन में डबल पैसे कर देता है हमारे। वह मेरे फ़िल्म विषय चुनने को लेकर खुश हैं। मैं बहुत खुश हूँ। आखिर फ़िल्म एक व्यवसाय हैं। हम रचनात्मक पहलू को नियंत्रित कर सकते है। किंतु अंत मे फ़िल्म को पैसा कमाना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

अंत मे कार्तिक ने बताया कि किसी को भी आशा नही थी कि फ़िल्म भूल भुलैया 2 इतना पैसा कमाएगी। उन्होंने इसकी सफलता को टीम के प्रयास को बताया। उनके एक दोस्त ने बोला भूल भुलैया 2 देखने के बाद फ़िल्म भूल भुलैया की कमी नही खली।

यदि कार्तिक की आने वाली फिल्मों की बात करे तो वह साउथ रीमेक सहजाद में दिखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...