बुधवार, 8 मई 2019

जब शाहिद कपूर ने उधार लिए कॉलेज छात्र के कपड़े?

शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म कबीर सिंह अब चर्चा में आ चुकी हैं। यह फ़िल्म तेलगु फ़िल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक हैं। फ़िल्म को संदीप वंगा निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने ओरिजिनल फ़िल्म को भी निर्देशित किया था।


फ़िल्म में शाहिद कपूर एक अल्कोहलिक सर्जन की भूमिका में हैं, जो कि अपनी प्रेमिका कियारा आडवाणी के दूसरे से शादी करने के बाद अपने आप को नशे में लिप्त कर लेता है और अपनी बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता हैं। शाहिद में अपने आप को कबीर सिंह के चरित्र में ढालने के लिये अपने आप को बहुत बदला। उन्होंने अपने शरीर बनाने के साथ दिन भर में एक पैकेट सिगरेट भी पीने की आदत डाली।


उन्होंने आने चरित्र में वास्तविकता लाने के लिए मुम्बई के कॉलेज स्टूडेंट के साथ घंटो समय बिताया और यहां तक कि उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट की अलमारी कुछ कपड़े उधार तक लिए, ताकि शूटिंग में वास्तविकता आ सके।
फ़िल्म कबीर सिंह 21 जून 2019 को सिनेमाघरों में लगेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...