मंगलवार, 28 मई 2019

सलमान खान को नही पता कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!



वर्तमान में सलमा खान अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फ़िल्म 5 जून को ईद के उपलक्ष्य में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं। खबर आई थी कि हाल ही में आई महेश बाबू अभिनीत साउथ की हिट फिल्म महर्षि का सलमान खान हिंदी रिमेक बनाने के इक्षुक हैं। किन्तु बाद में सलमान ने इस खबर को गलत बताया और यहां तक कहा कि मैंने फ़िल्म को अ ही तक देखा भी नही।

हाल ही में जब सलमान से उनका साउथ की फिल्मों से लगाव के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने ने अखिल की तकदीर फ़िल्म देखी। जब उनसे बाहुबली 1 और बाहुबली 2 के बारें में पूछा तो उन्होंने बड़ा ही मजाकिया जवाब दिया और बताया कि मुझें अभी तक नही मालूम कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इसके पीछे उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि मैंने बाहुबली 1 तो देखी हैं किंतु बाहुबली 2 अभी तक नही देख पाया हूँ।

वर्तमान में अपनी अगली फिल्म भारत को लेकर सलमान बहुत उत्सुक है, जो कि कोरियाई फ़िल्म ऑड टू माय फादर पर आधारित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...