सोमवार, 6 मई 2019

सूर्यवंशी अक्षय कुमार को मिल गई नई माँ?

रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी फ़िल्म इस समय बहुत चर्चा में है। फ़िल्म सिंम्बा के अगले संस्करण के रूप में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी एक पुलिस अफसर की कहानी है, जिसमें कटरीना कैफ अक्षय कुमार पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। फ़िल्म में अक्षय की मां के लिए तलाश नीना गुप्ता पर समाप्त हुई। वह फ़िल्म में अपनी मां वाली भूमिका को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं।

नीना गुप्ता ने एक मीडिया बातचीत में बताया कि यह कोई पारंपारिक मां की भूमिका नही हैं, जो कि बेटे से खाने और शादी के बारें में पूछती हैं। इस रोल में कई आयाम हैं। इस फ़िल्म में आप लोग अक्षय, कटरीना और मेरे बीच में कुछ विभिन्न पहलू देखेंगें। यह बहुत ही प्यारा है, जिसे मैं निभाना चाहती थी। मुझें खुशी है कि मेरा कार्य बहुत सारे लोग अभिनय देखेंगें। रोहित शेट्टी बहुत ही लाजवाब फिल्में बनाते हैं, जिन्हें दर्शक बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...