बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क में बर्फ़ बारी का लुफ़्त!

वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो कुण्टीको सीजन 3 के चलते न्यूयॉर्क शहर में शूटिंग में व्यस्त है। प्रियंका अपने सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय है और दिन प्रतिदिन की घटनाओं को सांझा करती रहती हैं।

वर्तमान में न्यूयॉर्क में बर्फबारी हो रही हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर कुण्टीको के सेट से एक फोटो सांझा किया, जिसमें वह कुण्टीको के सेट पर शूटिंग के दौरान बर्फबारी का लुफ़्त उठाते हुये दिख रही हैं। वह काले ट्रेंचकोट, काली जीन्स और ग्लोव्स पहने हुए ख़ूबसूरत दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के फोटो का लुफ़्ट उठाइयें।

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

सोनम कपूर की शादी की तैयारिया शुरू?

सोनम कपूर की शादी की तैयारिया शुरू
Sonam Kapoor in Abu Jani and Sandeep Khosla
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और दिल्ली के व्यवसायी आनंद आहूजा कुछ समय से मजबूत रिश्ते में हैं। कुछ सालों से दोनों डेटिंग कर रहे हैं और दोनों की डेटिंग की पुष्टि उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो से होती हैं। किंतु अब समय आ गया है, शायद दोनो जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे।

यदि मीडिया में व्याप्त निज़ी सूत्रों की खबरों की माने तो दूल्हा दुल्हन के माँ बाप ने शादी स्थल के बारें में सोचना शुरू कर दिया हैं। अब इस बात पर निर्णय लेना बांकी है कि शादी भारत में होगी या फिर भारत के बाहर। जहाँ तक दुल्हन की शादी की ड्रेस की बात है तो उसके लिए सोनम कपूर डिज़ाइनर अबु जानी और संदीप खोसला को तय किया हैं। दोनो ने सोनम की दुल्हनिया वाली पोशाक पर काम करना चालू कर दिया हैं।

जब सोनम से शादी की अफवाह के बारें में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से मैं अपनी निज़ी जिंदगी के बारें में बात करना पसंद नही करती हूं। आजतक मैंने कभी भी इस बारें में मैंने अपने वक्तव्य नही दिए है और न ही दूंगी। इसके बारें में अंदाज़ा लगाया जा रहा है किंतु तो भी मैं इस बारें में कुछ भी बात नही करूंगी।

वर्तमान में सोनम की फ़िल्म पैड मैन जल्द ही सिनेमाघरों में लगने वाली हैं।

अनुष्का ने अपने पति विराट की विराट शतक पर अनोखे अंदाज में प्यार दिखाया!

अनुष्का ने अपने पति विराट की विराट शतक पर अनोखे अंदाज में प्यार दिखाया!
Virat Kohli 100's at wife Anushka Sharma's Led TV
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रीका की टेस्ट सीरीज के दौरान साथ में थी। किन्तु वन डे सीरीज के शुरू होने के पहले ही वह भारत वापिस आ गई थी।

हाल ही में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में पहले वन डे मैच में एक विराट शतक लगाया, जिससे टीम इंडिया को विजय मिली। विराट को मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। इस पर दूर बैठी अनुष्का शर्मा ने पति की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर अपने पति विराट के शतक पूरे करने के लम्हों को अपनी टीवी के स्क्रीन शॉट को सांझा करते हुए ❤️100❤️ और व्हाट ए गय का कैप्शन दिया।

ये सब देखकर लगता हैं कि दूर बैठे भी प्यार में दोनों किस कदर डूबे हुए हैं।

दीपिका ने शाहिद कपूर को आंखों ही आँखों में धन्यवाद कहा!

दीपिका ने शाहिद कपूर को आंखों ही आँखों में धन्यवाद कहा!
Deepika Padukone and Shahid Kapoor
दीपिका पादुकोण ने पहली बार शाहिद कपूर के साथ फ़िल्म पद्मावती में अपनी जोड़ी बनाते हुए रोमांस किया। इस समय फ़िल्म बॉक्स आफिस पर कमाल दिखा रही हैं।

हाल ही एक मीडिया बातचीत के दौरान दीपिका ने फ़िल्म पद्मावती में अपने सह कलाकारों के बारें में बातचीत करते हुए बताया कि मैं या नही सोचती कि पद्मावती बिना रणवीर सिंह अर्थात खिलजी और शाहिद कपूर अर्थात महा रावल रतन सिंह के पद्मावती होती। उन्होंने जो भी किया बहुत ही बड़े दिल और दयालुता के साथ किया। दोनो ने फ़िल्म में अपने किरदार निभाने और फ़िल्म करने में ख़तरा मोल लिया। बहुत से लोगों ने दोनों को सलाह दी थी कि वे फ़िल्म न करें, क्योंकि फ़िल्म का नाम और मुख्य किरदार महिला केंद्रित हैं।

दीपिका ने शाहिद कपूर और महा रावल रतन सिंह के बारें में प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि शाहिद कपूर यह फ़िल्म न करते तो यह अपूर्ण रहती थी। यहाँ उनके जैसे कद का अभिनेता ही चाहिए था। मैंने ऑडिशन के बाद उनकी आंखों में आंख डालकर कहा था कि फ़िल्म करने के लिए धन्यवाद।

दीपिका पादुकोण ने स्वरा भास्कर के खुले पत्र पर बोली, शायद उन्होंने डिस्क्लेमर नही देखा!

दीपिका पादुकोण ने स्वरा भास्कर के खुले पत्र पर बोली, शायद उन्होंने डिस्क्लेमर नही देखा!
Swara Bhaskar and Deepika Padukone
वर्तमान में दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत फिल्म बॉक्स आफिस पर अपने झंडे गाड़ रही हैं। इतनी सारे विवादों के बाद भी ऐसी सफलता अप्रत्याशित थी।

हाल ही में फ़िल्म देखने के बाद स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को खुला पत्र लिखा कि फ़िल्म का अंत देखने के बाद अपने आप को वेजाइना के जैसे महसूस कर रही हैं। बाद में इसको उन्होंने ने अपनी पोस्ट में विस्तृत रूप में लिखा था।

स्वरा के इस पत्र का जवाब देते हुए दीपिका ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि शायद उन्होंने शुरुआत में फ़िल्म के डिस्क्लेमर को नजरअंदाज कर दिया होगा।

दीपिका ने आगे बताया कि शायद आप पॉपकॉर्न खरीदने गए थे और डिस्क्लेमर देखने में छूट गया हो। मैं सोचती हूँ कि आपको फ़िल्म को वृहत रूप में देखना चाहिए। यह देखना चाहिए कि यह किस समय की परिस्थितियों पर हैं। मैं सोचती हूँ कि फ़िल्म केवल जौहर जो कि फ़िल्म में सभी ने किया था, पर नही है। इसके अलावा भी इसमें बहुत कुछ हैं। मेरे लिए तो यह औरत की दृणता, शक्ति और सम्मान का जश्न हैं।

करण जौहर ने फ़िल्म पद्मावत को "बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर" कहा!

करण जौहर ने फ़िल्म पद्मावत को "बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर" कहा!
Karan Johar and Deepika Padukone
फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावत, शूटिंग से लेकर सिनेमाघरों में लगने तक विवादों में घिरी रही। कड़ी सुरक्षा में प्रदर्शित होने फ़िल्म पद्मावत ने बॉक्स आफिस पर धूम मचा दी। फ़िल्म का चारों ओर डंका बज रहा हैं।

हाल ही में करण जौहर ने फ़िल्म देखने के बाद प्रशंसा करते हुए लिखा कि पद्मावत की लाजवाब टीम को बहुत बड़ी बधाई। गुरुओं के गुरु संजय लीला भंसाली। जादुई त्रिमूर्ति दीपिका, शाहिद और रणवीर। ए बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर। जुनून और समर्पण को मान्यता।

तापसी पन्नू का जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करने से इनकार, जानिए क्यों?

तापसी पन्नू का जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करने से इनकार, जानिए क्यों?
Taapsee Pannu and Jacqueline Fernandez
वर्तमान में तापसी पन्नू अपनी फिल्मों जैसे नाम शबाना, जुड़वाँ 2 और तेलगु फ़िल्म आनंदो ब्रह्मा की सफ़लता के चलते सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में तापसी ने इंटरटेनमेंट की रात नामक शो में शिरकत की। इस शो में उन्होंने खुलकर अपने बारें में बातचीत की।

जब उनसे पूछा कि आप किस अभिनेत्री के साथ काम नही करना चाहती है, इस पर तापसी रूककर थोड़ी दे सोचती रही। सभी आश्चर्यचकित थे। फिर कहा "जैकलीन"। तापसी ने आगे बताया कि हम दोनों पहले साथ में काम कर चुके हैं। अब शायद अगली बार नही। उन्होंने जैकलीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी उनकी बॉडी बहुत ही फिट और लाज़वाब है। मुझें उनसे जलन होती हैं।

पूर्व में जुड़वाँ 2 की लंदन में शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थी। किन्तु दोनो ने इस नकारते हुए सोशल मीडिया पर कुछ फन वीडियो सांझा किये थे।

पूर्व में तापसी ने एक मीडिया बातचीत में बताया था कि मैं जैकलीन की ऊर्जा से प्रभावित हूँ। उनमें सकारात्मक ऊर्जा है। मैं उनसे हर परिस्थिति में कैसे मुस्कुराते रहते है, सीखना चाहती हूं।

वर्तमान में तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ीयाँ कर रही है। इस फ़िल्म में उनके साथ विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन दिखेंगें।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...