मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया, सैफ ने दिया तैमूर अली खान नाम।




फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आज ब्रीच कैंडी अस्पताल में लगभग सुबह ७:३० बजे एक सुन्दर से बेटे को जन्म दिया। माँ  और बच्चा, दोनों ही स्वस्थ हैं।

सैफ अली खान और करीना ने मीडिया को सन्देश देते हुए कहा कि हमें आप लोगो से अपने बेटे के जन्म के बारें में ख़बर को साँझा करने बहुत ही ख़ुशी महसूस हो रही हैं। हमारे बेटे का नाम तैमूर अली खान है जिसका जन्म २० दिसम्बर २०१६ को हुआ है। हम पिछले ९ महीनो से मीडिया से मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद कहना चाहते हैं। मुख्यतौर पर हमारे प्रशंसकों और शुभ इक्षा रखने वालों को उनके भरपूर प्यार के लिए धन्यवाद कहना चाहते हैं। आप सभी को मेर्री क्रिस्टमस और नव बर्ष की शुभकामनाएँ।  बहुत सारे प्यार के साथ सैफ और करीना...।

तैमूर के जन्म पर कारन जोहर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मेरी बेबो को लड़का हुआ। में बहुत खुश हूँ # तैमूर अली खान"

जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर पटौदी और शर्मीला टैगोर के पुत्र सैफ अली खान ने पांच साल तक करीना से प्रेम सम्बन्ध रखने के बाद १६ अक्टूबर २०१२ में शादी की थी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...