मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

बचपन में शारीरिक छेड़छाड़ को अभिनेत्री सोनम कपूर ने स्वीकारा!

हाल ही में , सोनम कपूर एक चैनल पर शारीरिक शोषण और छेड़छाड़ से सम्बंधित चर्चा में सम्मिलित हुई। वैसे तो सोनम बहुत ही बिंदास लड़की है और जैसे को तैसा जवाब देने में विश्वास करती है। किंतु इस चर्चा में उन्होंने अपनी संवेदनशील और भावनात्मक भाव को उजागर करते हुए कुछ चौकानें वाले तथ्य चर्चा के पैनल में रखे।

चर्चा के दौरान, सोनम कपूर के साथ आलिया भट्ट, राधिका आप्टे, अनुष्का शर्मा और विद्या बालन मौजूद थी। सोनम ने बताया कि वह बचपन में शारीरिक छेड़छाड़ की शिकार हुई थी। ये बहुत ही दिल को दहलाने वाला अनुभव था। अन्य अभिनेत्रियों ने भी इस संबंध में अपने अपने अनुभव चर्चा के दौरान साँझा किये।

किन्तु सोनम के इस खुलासे से फिल्म क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

हाल ही में प्रदर्शित कहानी 2 भी बचपन के शारीरिक शोषण पर आधारित है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...