गुरुवार, 15 दिसंबर 2016

क्यों पिता योगराज सिंह शामिल नहीं हुए , बेटे युवराज की शादी में।

हाल ही में , क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी प्रेमिका हेज़ल कीच के साथ परिणय सूत्र में बंधे। इस शादी के उप्लक्षय पर मशहूर खिलाड़ियों से लेकर बड़ी फिल्म हस्तियां भी उपस्थित रही। किन्तु शादी के दिन , युवराज के पिता योगराज सिंह नदारद थे। वो केवल संगीत कार्यक्रम में दिखे जो कि चंडीगढ़ में संपन्न हुआ था।

ख़बरों की माने तो युवराज का परिवार और उनकी माँ शबनम अपने आध्यात्मिक गुरु बाबा पर बहुत विशवास करते है। युवराज की माँ को बाबा ने उनके पति को शादी में ना बुलाने की सलाह दी थी। इसलिए योगराज सिंह जी को शादी में शामिल नहीं होने दिया।

दूसरी ओर की ख़बरों की माने तो युवराज की माँ शबनम नहीं चाहती थी कि उनके पूर्व पति युवराज की शादी में शामिल हो। यहाँ  तक कि योगराज का दोनों बेटे युवराज और ज़ोरावर से मिलने में भी शबनम को ऐतराज़ था।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...