गुरुवार, 31 मई 2018

मेरा बच्चा है तो क्या मैं छोटी पोशाक नही पहन सकती हूँ, करीना कपूर खान ने कहा!

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान 
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान


सोनम, रिहा, करीना कपूर खान
सोनम, रिहा, करीना कपूर खान

अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान
अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान
हाल ही में करीना कपूर खान अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग का प्रचार प्रसार कर रही थी। प्रमोशन के दौरान उनकी पोशाकें लाज़वाब थी। किन्तु पोशाकों के कारण वह ट्रोल हो गई, प्रशंसकों ने कहा कि उन्हें माँ के जैसे पोशाकें पहनना चाहिए।

इसके जवाब देते हुए करीना ने एक समाचार पत्र में कहा कि किसी को वही पहनना चाहिए, जिसमें वह अच्छा लगे। मैं नही जानती कि माँ की पोशाकें कैसी होती है। मेरी माँ आधुनिक पोशाकें जैसे जीन्स और टॉप पहनती है और बहुत अच्छी दिखती हैं। कभी मेरी सास को देखा है क्या? वह जीन्स और शर्ट में उतनी ही सुंदर दिखती है, जितनी सिल्क साड़ी में। मैं ऐसे दुनिया से आई हूँ, जहाँ पर औरत जो चाहती है, वह पहनती हैं। मेरा बच्चा है तो क्या मैं छोटे कपड़े नही पहन सकती? यदि आप में आत्मविश्वास है और कोई पोशाक  आपके शरीर पर अच्छी लगती है, तो पहनना चाहिए।

सोमवार, 28 मई 2018

क्या सलमान खान अपना असली व्यक्तित्व टेलीविज़न पर दिखाने से डरते थे?

बात 2008 की है, जब सलमान खान ने टीवी शो दस का दम से अपना टीवी डेब्यू किया था। सलमान ने स्वीकार किया कि उस समय सलमान खान अपने असली व्यक्तित्व को टीवी पर दिखाने से डरते थे। किंतु इस बार के दस के दम में सलमान के सामने सामान्य आदमी रहेगा। इस बार टीवी पर सलमान वही दिखेंगें, जैसे कि वो है।

नया दस का दम ४ जून से सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होगा| 

सलमान ने कहा कि यह शो २००८ में आया और यह मेरा टीवी डेब्यू था| उस समय मेरे बारें में कुछ नकारात्मक बातें थी| में टीवी पर अपने असली रूप में दिखने में डर रहा था|  किन्तु तभी मैंने टीवी पर आने का निर्णय लिया| 

सलमान ने नए दस के दम के लॉन्चिंग पर कहा कि मैंने महसूस किया था कि टीवी बहुत ही प्रभावी माध्यम हैं| मैंने अपने पिता से पुछा था कि मुझे करना चाहिए क्योंकि यहाँ सभी कॉमन व्यक्ति हैं|  मैं थोड़ा डरा हुआ था कि जैसा मैं हूँ|  तब पिताजी ने मार्गदर्शन किया कि जाओ और दुनिया को दिखा दो कि तुम क्या हो|  यदि तुम्हे स्वीकार किया तो ठीक है, नहीं तो अपने आप को बदलो| 

सलमान ने आगे कहा कि लोगों ने मुझें वैसे ही स्वीकार किया, जैसा मैं हूँ| उन्होंने ने जाना कि मैं कैसा हूँ| उन्होंने आगे बताया कि पनवेल फार्म हाउस के पास के ग्रामीण लोग मैंने प्यार किया, प्रेम, समीर, राजा, करण अर्जुन के करण को भूल गए, किन्तु उन्हें सलमान और दस का दम आज भी याद हैं| यह था, जिससे मुझें टीवी माध्यम की ताक़त का अहसास हुआ| 




-50 और +50 डिग्री में काम करने वाले सेना के जवान असली हीरो, जॉन अब्राहम ने कहा!

जॉन अब्राहम और डायरेक्टर अभिषेक शर्मा
जॉन अब्राहम और डायरेक्टर अभिषेक शर्मा
अभिनेता जॉन अब्राहम, हाल ही में प्रदर्शित हुई फ़िल्म परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण की सफलता पर मीडिया से बातचीत के दौरान बोले कि हम लोग हमारे देश के सेना के जवानों की महत्ता नही समझते है।

हाल ही में जॉन अब्राहम और डायरेक्टर अभिषेक शर्मा मीडिया बातचीत के दौरान साथ में थे। जॉन ने जवानों की कठिन परिस्थितियों के बारें में बोलते हुए कहा कि मैं हमेशा से कहता आया हूँ कि वे असली जिंदगी के हीरो है, बल्कि हम लोग केवल फिल्मी रील के हीरो है। मैं सोचता हूँ कि वे सीमाओं पर हमारी रक्षा करते है, जबकि हम वातानुकूलित कमरों में बैठकर छोटी छोटी बातों पर शिकायत करते रहते हैं।

जॉन अब्राहम ने आगे कहा कि वे सियाचिन (ग्लेशियर) में -50 डिग्री तापमान पर जीते है तो दूसरी ओर जैसलमेर में +50 डिग्री तापमान पर जीते हैं। इसलिये मैं सोचता हूँ कि हमें शिकायत करने का अधिकार नही हैं। हम एक देश के रूप में उनके लिए क्या करना चाहिए, वो हमें उनके लिए अवश्य करना चाहिए।

रविवार, 27 मई 2018

नुशरत भरुचा का आतिफ़ असलम के साथ एल्बम!


सोनू के टीटू की स्वीटी फ़िल्म से मीडिया में चर्चा में आई नुशरत भरुचा अब पाकिस्तान के प्रसिद्ध गायक और कंपोजर आतिफ़ असलम के साथ एक म्यूजिक एल्बम में काम करेंगीं।

बारिश नाम के एल्बम की शूटिंग लॉस एंजिल्स में होगी।  इसमें आतिफ़ असलम खुद ही लिखेंगें और गाएंगें।
इस पर नुशरत ने कहा कि मैं इस संयोजन से खुश हूं। मैं आतिफ़ असलम को एक कलाकार के रूप में प्यार करती हूं। मैं उनके संगीत की दीवानी हूं। मैं आशा करती हूं कि दर्शकों  को भी यह एल्बम पसंद आएगा।

काजोल ने सिंगापुर के मैडम तुसाद में अपनी वैक्स स्टेचू का अनावरण किया!


हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में थी। वहां पर उन्होंने मैडम तुसाद म्यूजियम में अलनी वैक्स स्टेचू का अपनी बेटी न्यासा की उपस्थिति में अनावरण किया। स्टेचू बिल्कुल काजोल की रेप्लिका दिख रही थी।

काजोल ने इसका फ़ोटो सांझा करते हुए लिखा कि हमेशा से काजोल की प्रशंसक।
अजय देवगन ने इस वैक्स स्टेचू पर एक वीडियो सांझा किया जिसमें वह "शांत काजोल से मिलिए" कहते हुए दिखे।

टीवी कलाकार हिना खान लाज़वाब पारम्परिक पोशाक में दिखीं!

टीवी अभिनेत्री हिना खान बिग बॉस 11 के शो के बाद मीडिया में छाई हुई हैं। उन्हें अब मीडिया ने फॉलो करना चालू कर दिया हैं। वह अपनी कई प्रकार की पोशाकों को लेकर चर्चा में रहती है। यहां तक कहते है कि उन्होंने बिग बॉस के दौरान कभी भी अपनी पोशाक दोबारा नही पहनी।

हाल ही में वह एक कार्यक्रम के दौरान एक लाज़वाब हल्के हरे रंग की पोशाक में दिखीं। गोल्डन कर्णफूल उन पर फब रहे थे। उनकी केश सज्जा भी उनकी सुंदरता को बड़ा रही थी।

उनकी सांझा की इस फोटो का आनंद लीजिये।

गुरुवार, 24 मई 2018

सोनम कपूर और करीना की दोस्ती 15 साल पुरानी, इनका व्हाट्सएप ग्रुप भी!

वर्तमान में, अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रचार प्रसार में व्यस्त है। यह फ़िल्म 1 जून 2018 को सिनेमाघरों में लगने वाली है। फ़िल्म में उनके साथ उनकी ख़ास दोस्त करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया आदि हैं।

खबरों की माने तो वीरे दी वेडिंग के सेट पर करीना और सोनम के बीच अनबन की खबरें आई थी। इस खबर पर सोनम ने कहा कि हमारे बीच कोई भी प्रतिद्वंदिता नही है। यहाँ तक कि रिहा, बेबो (करीना), लोलो (करिश्मा) और मेरा एक व्हाट्सअप ग्रुप है, जिसे हमने द कपूर गर्ल्स नाम दिया हैं। मैं और करीना पिछले 15 सालों से दोस्त हैं।

बुधवार, 23 मई 2018

करीना और सोनम ने सुझाई, वीरे दी वेडिंग की नई स्टारकास्ट?

सोनम कपूर और करीना कपूर खान द्वारा अभिनीत फिल्म वीरे दी वेडिंग शीघ्र ही सिनेमा घरों में लगने वाली हैं। दोनो अपने सह कलाकार स्वरा भास्कर और सीखा तलसानिया के साथ फ़िल्म के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं।

हाल ही एक मीडिया बातचीत के दौरान, जब सोनम और करीना से पूछा गया कि फ़िल्म में सभी महिला कलाकार है। यदि आपको फ़िल्म को पुरुष कलाकारों से बदलना हो तो आप किसको किससे बदलेंगें।

सोनम कपूर ने अपनी जगह ह्रितिक रोशन का नाम सुझाया, वही करीना कपूर खान ने अपनी जगह अपने कजिन भाई रणबीर कपूर को लेने की बात कही। आगे सोनम ने स्वरा भास्कर की जगह अभय देओल और सिखा तलसानिया की जगह अपने कज़िन अर्जुन कपूर का नाम सुझाया।

करीना कपूर खान को फ़िल्म प्रमोशन में विश्वास नही?

वर्तमान में, करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वैडिंग के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। शशांक घोष द्वारा निर्देशित यह उनकी अपने बेटे तैमूर के जन्म के बाद पहली फ़िल्म हैं। इसमें करीना के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म प्रमोशन और फ़िल्म के बारें में बताया। उन्हें फ़िल्म प्रमोशन में बिल्कुल भी विश्वास नही है। करीना ने कहा कि मैं प्रमोशन में विश्वास नही करती हूं। मैं सोचती हूं कि फ़िल्म का ट्रेलर फ़िल्म के लिए सबकुछ कर देता हैं। जब आप ट्रेलर देखते है, तब आप निश्चित कर लेते है कि फ़िल्म देखने है कि नही। इसलिए इसके बारें में बोलने से या प्रचार करने से आपका दृष्टिकोण नही बदलेगा। कई बार तो हम फ़िल्म के बारें में बात ही नही करते, बल्कि कई सौ दूसरी चीजों पर बातें करते हैं।

सोनम कपूर का हनीमून ग्रीस में?

बॉलीवुड फैशन आइकॉन सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई 2018 को मुम्बई में परिणय सूत्र में बंधे। दोनो ने अपने कार्यों की प्रतिबद्धता ले चलते अपने हनीमून को आगे बढ़ा दिया था। सोनम कपूर शादी के दो दिन बाद सीधे कान्स महोत्सव में शामिल होने चली गई थी। वही आनंद आहूजा अपने कार्यों में व्यस्त थे।

हाल ही में सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने दोनों के प्रस्तावित हनीमून की जगह का खुलासा कर दिया। सोनम ने लिखा कि हेड टू ग्रीस! हनीमून अहेड?

खबरों की माने तो दोनों हनीमून के लिए अक्टूबर नवंबर में जा सकते है।

अमायरा दस्तूर और राजकुमार राव करेंगें मेन्टल है क्या में प्यार!



फ़िल्म मेन्टल है क्या बहुत दिनों से खबरों में है और कंगना रनौत और राजकुमार राव फ़िल्म क़वीन के बाद इस फ़िल्म में फिर से धमाल दिखाने वाले हैं।

खबरों की माने तो राजकुमार राव से कंगना की जगह अमायरा दस्तूर इश्क़ फरमाते हुए दिखेंगीं। कंगना के लिए उनके ऑनस्क्रीन पार्टनर का अभी चयन बाकी है।

कनिका ढिल्लन द्वारा लिखी यह फ़िल्म साइकोलोजिकल थ्रिलर है। इसे एकता कपूर और शैलेन्द्र सिंह निर्मित कर रहे है और प्रकाश कोवेलमुदि निर्देशित कर रहे हैं।

इस फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई में शुरू हो चुकी हैं। अब टीम जल्द ही लंदन जाने वाली हैं।

मंगलवार, 22 मई 2018

18 साल की हुई बेटी सुहाना को पिता शाहरुख का प्यारा संदेश!


बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान तीन प्यारे बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम के पिता हैं।

आज उनकी बिटिया सुहाना 18 वर्ष की हो गई हैं। बेटी के जन्मदिन पर शाहरुख ने अपने दिल से अपनी 18 वर्ष की हो गई बिटिया को एक प्यारा संदेश लिखा। उन्होंने ने लिखा कि अन्य पुत्रियों की तरह, मैं जानता हूं कि तुम जिंदगी में उड़ना चाहती हो। अब तुम कानूनी तौर पर भी कर सकती हो, जो कि तुम अपनी 16 साल की उम्र से करती आ रही हो। मेरा ढेर सारा प्यार।

सुहाना अपना जन्मदिन कोई शानदार अनजानी जगह पर मनाना चाहती है। उसमें उनके परिवार के सदस्य और ख़ास दोस्त ही शामिल होंगें।

सोमवार, 21 मई 2018

दीपिका पादुकोण की वर्तमान में फिल्मों से दूरी की वजह बीमारी या शादी?

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कुछ समय से नई फिल्मों को हाँ नही कह रही हैं। इसके पीछे कई कयास लगाये जा रहे हैं। कोई कहता कि उनकी पीठ में चोट के चलते डॉक्टर की सलाह पर ठीक होने तक फिल्में नही करना चाहती है, वही दूसरी ओर खबरों की माने तो उनकी नवंबर में शादी के होने के चलते, वह फिल्मों से दूर हैं।

खबरों की माने तो यह सब अफवाहें है। जबकि, दीपिका पादुकोण किसी पुरुष के बराबर स्त्री के दमदार रोल वाली फ़िल्म स्क्रिप्ट में इंतज़ार में हैं। वह पदमावत फ़िल्म के जैसे प्रेरणादायक रोल केके इंतज़ार में है। उनकी बैक की चोट धीरे धीरे ठीक हो रही है और कैरियर के इस मोड़ पर वह शादी नही करना चाहती हैं। दूसरी ओर वह पुरुष कलाकार के बराबर मेहनताना की आशा रखती है। इस सब कारणों के चलते दीपिका पादुकोण जल्दबाज़ी में नही है और अच्छी स्क्रिप्ट के इंतज़ार में हैं।

राजकुमार हिरानी मुन्ना भाई 3 बनाना चाहते हैं, किन्तु अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार!


जाने माने फ़िल्मकार राजकुमार हिरानी अपनी नई फिल्म संजू को लेकर आ रहे हैं। जिसमें रणबीर कपूर उनके के ख़ास दोस्त संजय दत्त की भूमिका में है। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, करिश्मा तन्ना, दिया मिर्ज़ा आदि है। फ़िल्म 29 जून को सिनेमाघरों में लगेगी।

इन सभी खबरों के बीच सभी प्रशंसक मुन्ना भाई के तीसरे भाग का बड़े बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बारें में एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी बताया कि हम मुन्ना भाई का तीसरा भाग बनाना चाहते है और इसके बारें में बहुत कुछ लिख चुके हैं। किंतु अभी तक पूर्व की दो फिल्मों की टक्कर की स्क्रिप्ट नही लिख पाए हैं। अब हमें कुछ नया मिला है और उसपर अभी लिखना बाकी हैं।

लगे रहो मुन्नाभाई के सह लेखक अभिजीत जोशी ने भी कुछ नए विचार और कहानी की बात स्वीकारी है और इस पर काम करने की बात कही हैं।

मुन्ना भाई सीरीज ने संजय दत्त के कैरियर के बुरे दौर में संजीवनी बूटी का काम किया था।

रविवार, 20 मई 2018

माधुरी दीक्षित और रेणुका सहाणे की "लो चली में" गाने पर मस्ती!

हम आपके है कौन फिल्म में बहनों के रोल निभाने वाली माधुरी दीक्षित और रेणुका सहाणे ने अपनी अगली मराठी फिल्म बकेट लिस्ट के सेट पर "लो चली में " गाने पर मस्ती की|

बकेट लिस्ट के सेट पर अचानक से हम आपके है कौन फिल्म का गाना  "लो चली में " बजने लगा|  इस गाने के चलते ही दोनों अपने पैर थिरकाने से नहीं रोक पाई|  दोनों ने दिल खोलकर डांस किया|

दोनों के डांस का आनंद लीजिये|

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के ख़ुशी लम्हें नमस्ते इंग्लैंड में!

साथ में इश्क़ज़ादे से डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इस समय अपनी आने वाली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग के लिए पेरिस में हैं| 

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एफिल टावर पर शूट किये एक दृश्य की प्यारी तस्वीर साँझा की हैं|  इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ठहाके लगा रहे हैं| उनकी ख़ुशी देखने लायक हैं|

फिल्म की पहले लुक का आनंद लीजिये| 

स्वर्गीय श्रीदेवी 71वें कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित!

विश्व प्रसिद्ध चुलबुली अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक दुबई में दुर्घटनावश डूबने से 24 फरवरी 2018 को देहावसान हो गया था।

लगभग 300 फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखरने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी को मरणोपरांत फ़िल्म मोम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार मिला।

हाल ही में 71वें कांन्स फ़िल्म महोत्सव में महान स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी को याद किया गया। उनके सम्मान में एक उनका फुटेज दिखाया गया।

श्रीदेवी के परिवार के एवज में फिल्मकार सुभाष घई ने श्रीदेवी जी का स्पेशल सलूट अवार्ड ग्रहण किया।
बोनी कपूर भी स्वर्गीय श्रीदेवीजी पर एक डाक्यूमेंट्री बनाने वाले है।

सलमान खान और रणबीर कपूर का स्वतंत्रता दिवस पर आमना सामना!

Dabangg 3 and Brahmastra on 15th August 2019
खबरों की माने तो रणबीर कपूर की ब्रह्मस्त्र और सलमान खान की दबंग 3 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बॉक्स आफिस पर टकरा सकते है। दोनो की संभावित सिनेमा घर में प्रसारित होने की तारीख 15 अगस्त 2018 हो सकती हैं।

दबंग 3 को अरबाज़ खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, वही दूसरी और प्रभुदेवा इसे निर्देशित कर रहे हैं। रणबीर कपूर अभिनीत ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त मेघन मार्कले की शादी के लिए उड़ान भरी!

प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की खास दोस्त मेघन मार्कले की राज घराने वाली रॉयल वेडिंग प्रिंस हैरी से 19 मई 2018 को विंडसर कैसल, यूनाइटेड किंगडम में होने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने ट्विटर पर 10 दिन की ट्रिप की बात कबूली, जिसकी शुरुआत यूनाइटेड किंगडम से होने वाली हैं। इससे इन बातों को बल मिला है कि वह सबसे पहले 19 मई को होने वाली मेघन मार्कले की शादी में जाएंगी।

प्रियंका ने ट्वीट किया कि मैं 10 दिन की क्रेजी ट्रिप पर जा रही हूं। जब भी समय मिलेगा, मैं जरूर पोस्ट करूंगी।
अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं।

मंगलवार, 8 मई 2018

दिन की शादी के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा!

सोनम कपूर और आनंद आहूजा 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा


सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
आख़िरकार बॉलीवुड फैशन आइकॉन सोनम कपूर तारीख़ 8 मई 2018 को दिल्ली के कारोबारी आनंद आहूजा से मुम्बई में परिणय सूत्र में बंध गई। दोनो की शादी सिख धर्म के रीतिरिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई। इसमें जयमाला, माँग भराई और मंगलसूत्र पहनाने की रस्में हुई।

रात्रि में दोनो की शादी के उपलक्ष्य में रिसेप्शन दिया गया, जिसमें सितारों के साथ साथ कुछ बड़ी हस्तियों का जमावड़ा था। सोनम और आनंद अपनी अपनी पोशाकों में बहुत ही खूबसूरत दिख रहे थे।

 

























दोनो के रिसेप्शन में बड़ी बड़ी हस्तियों में जैसे राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, कंगना रनौत, उद्धव ठाकरे, अमर सिंह, रानी मुखर्जी, जूही चावला, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, जहान्वी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, रेखा, माधुरी दीक्षित, काजोल, विद्या बालन, कटरीना कैफ, करीना कपूर खान, शाहरुख खान, गौरी खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, नताशा दलाल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, हीरू जौहर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर, स्वरा भास्कर, शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा खान, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, सुनील शेट्टी, माना शेट्टी, आथिया शेट्टी, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह, इसाबेले कैफ, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, आकाश अम्बानी, श्लोक मेहता, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी आदि थी।

₹1,600 करोड़ पार! क्या आदित्य धर की 'धुरंधर 2' तोड़ेगी दंगल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 18: रणवीर सिंह की फिल्म का ऐतिहासिक धमाका! दुनियाभर में कमाए 1,600 करोड़ से ज्यादा आदित्य धर के निर्देशन में बनी...