गुरुवार, 9 अगस्त 2018

करण जौहर की अगली फिल्म तख्त रणवीर, करीना, आलिया और जान्हवी के संग!



फिल्ममेकर करण जौहर फ़िल्म निर्माण के साथ साथ अपने फ़िल्म निर्देशन के लिए भी जाने जाते हैं। करण ने अपनी अंतिम फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा थी। अब करण ने अपनी अगली फिल्म तख्त के पोस्टर सांझा करते हुए स्टारकास्ट की घोषणा कर दी है। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेंडरेकर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगें।

खबरों की माने तो यह फ़िल्म मुग़ल काल के दो भाइयों की सिंहासन के तख्त की लड़ाई पर आधारित हैं। फ़िल्म में रणवीर सिंह, दारा शिकोह के किरदार में, करीना कपूर खान, बेगम जहाँआरा के किरदार में और विक्की कौशल, औरंगज़ेब के किरदार में दिखेंगें। फ़िल्म इन तीनों किरदारों के इर्द गिर्द घूमेंगी। फ़िल्म को सिनेमाघरों में 2020 तक प्रदर्शित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...