गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

अर्जुन कपूर दिखे मुंह छिपाए​ हुए। जानिए क्यों?

हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के जन्मदिन पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिखे। इस दौरान वह अपने मुंह को एक कपड़े से ढकें हुए दिखे। यह कुछ चौंकाने वाला था।

ख़बरों की मानें तो अर्जुन कपूर की अगली फिल्म विपुल शाह द्वारा निर्देशित नमस्ते कनाडा है। इस फिल्म में उनकी सहायता नायिका परिणीती चोपड़ा है। अर्जुन कपूर कार्यक्रम मुंह छिपाने का कृत्य अपनी फिल्म के लुक को छिपाने के लिए था। इस फिल्म की शूटिंग ने साल में शुरू होने वाली है। इसकी शूटिंग पंजाब और कनाडा में होगी।

वर्तमान में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग में व्यस्त है। यह फिल्म ३ अगस्त २०१८ में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

तैमूर अली खान का बर्फ़ीले स्लेज पर स्विट्ज़रलैंड में मस्ती!

हाल ही में तैमूर अली खान ने अपने माता पिता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ क्रिसमस मनाया। अब तैमूर अपने मां बाप के साथ नया साल मनाने के लिए इस वक़्त स्विट्ज़रलैंड हैं।

हाल ही में हमें तैमूर का अपने मम्मी पापा के साथ एक स्लेज पर बैठें हुए वायरल फ़ोटो मिला। आप सभी इस प्यारे तैमूर की बर्फ से ढके वातावरण में स्लेज पर बैठें तस्वीर का लुत्फ़ उठाइए।

वरूण धवन अपनी तथाकथित प्रेमिका नताशा दलाल के साथ डिनर करते दिखे!

पिछले कुछ समय से वरूण धवन और नताशा दलाल की प्रेम कहानी मीडिया में छाई हुई है। कुछ समय पहले दोनों के अलग होने की खबर भी मीडिया में आईं थी। यह सब आधारविहीन अफवाह थी। दोनों एक-दूसरे के गहरे प्यार में हैं।

हाल ही में दोनों अपने दोस्तों के साथ डिनर करते हुए दिखे। दोनों एक-दूसरे के संग आरामदायक महसूस कर रहे थे। आप सभी दोनों की तस्वीर काम लुत्फ उठाइए।

इसी बीच में बता दें कि वरूण धवन अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग ३८ के एकमुश्त शेड्यूल में पूरी कर चुके हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

ऐश्वर्या राय बच्चन का डबल रोल!

वर्तमान में बालीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म पन्ने ख़ान में व्यस्त है। लंबे अंतराल के बाद फिर से ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिनेता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म को अतुल मांजरेकर निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव और दिव्या दत्ता दूसरी प्रमुख भूमिका में हैं।

ख़बरों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन जल्दी ही एक दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है, जिसका अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च या अप्रैल में शुरू हो सकती है। इसकी शूटिंग यूरोप में होगी। खास खबर यह है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में नज़र आने वाली है। अभी तक उनके हीरो का नाम तय नहीं हुआ है।

हाल ही में ऐश्वर्या ने १९६७ की फिल्म रात और दिन के रीमेक में रूचि दिखाई है। पुरानी फिल्म में नरगिस ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नरगिस को इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

नए शादीशुदा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नया साल साऊथ अफ्रीका में!

हाल ही में ११ दिसंबर को किक्रेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में विवाह किया था। फिर दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिया।

हाल ही में दोनों को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों टीम के साथ साऊथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए। दोनों साऊथ अफ्रीका में अपना शादी के बाद पहला नया साल मनाएंगे। विराट कोहली एक सप्ताह बाद टीम के साथ साऊथ अफ्रीका में क्रिकेट श्रृंखला खेलेंगे और वही दूसरी ओर अनुष्का शर्मा अपनी शाहरुख खान के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

हमें दोनों की कुछ एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा ली गई वायरल तसवीरें मिली हैं|  आप इनका लुफ़्त उठाइये| 

सलमान खान ने केटरीना कैफ को बधाई दी। जानिए क्यों?





पांच साल के अंतराल के बाद फिर से सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित 'टाइगर जिंदा है' से बाक्स आफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। केवल चार दिन में १५० करोड़ कमाकर २०१७ की सफलतम फिल्मों में शामिल हो गई।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत में अपने प्रशंसकों के प्यार के बारे में सलमान खान ने कहा कि मैं अपने प्रशंसकों और दर्शकों को टाइगर जिंदा है पर प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद्। जला देनेवाली गर्मी और जमा देनेवाली सर्दी में कुछ अविश्वसनीय एक्शन दृश्य करना पूरी यूनिट के लिए कठिन था। जिस तरह से फिल्म को प्यार मिल रहा है, उससे लगता हैं कि हम सभी के प्रयास से फिल्म मनोरंजक बनी है।

सलमान ने आगे बताया कि मैं केटरीना को टाइगर जिंदा है में लाजबाव अभिनय के लिए और अली को उनकी दूरदर्शिता और निर्देशन के लिए धन्यवाद् देता हूं।

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई रिसेप्शन में बड़ी बड़ी हस्तियों का जमावड़ा!

हाल ही में किक्रेटर विराट कोहली और अभीनेत्री अनुष्का शर्मा ११ दिसंबर २०१७ को इटली में परिणय सूत्र में बंधे। दोनों ने २५ दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसी हस्तियां मौजूद थीं।

हाल ही में २६ दिसंबर को दोनों ने मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन दिया, जिसमें किक्रेट जगत से लेकर फिल्म जगत की बड़ी बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। इन हस्तियों में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बूमरा, साइना नेहवाल, सारा अली खान, जीवा धोनी, साक्षी धोनी, इब्राहिम अली खान, माधुरी दीक्षित, रेखा, कंगना राणावत, आदित्य रॉय कपूर, ए आर रहमान, अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, स्वेता बच्चन, अमिताभ बच्चन, केटरीना कैफ, रणबीर कपूर, वरूण धवन, कीर्ति सेनन, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जहीर खान, सागरिका घागटे, युवराज सिंह, श्रीदेवी आदि हस्तियां मौजूद थीं।

इस अवसर पर अनुष्का शर्मा, सव्यासाची द्वारा बनाए गोल्डन लहंगे में और विराट कोहली वेल्वेट बंधगला और सफेद रंग के पेंट में दिखे।

किक्रेटर विराट कोहली और अभीनेत्री अनुष्का शर्मा के मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरों का लुफ्त उठाइये| 



















बुधवार, 13 दिसंबर 2017

फ़ातिमा सना शेख़ के आमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत में होने का इशारा!

आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर हमेशा से मुखर रहे हैं। हाल ही में फिर से उन्होंने महाभारत पर फ़िल्म बनाने की इक्षा ज़ाहिर की थी।

फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने बताया कि मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर फ़िल्म बनाना हैं। किन्तु मैं इसे शुरू करने में डर रहा हूँ, क्योंकि इसमें मेरी जिंदगी के 15 से 20 साल खप जायेंगें। मेरा सबसे प्रिय किरदार कर्ण का हैं, लेकिन मुझें पता नही है कि मैं अपने शरीर के चलते इसे निभा पाऊंगा या नही। मैं केवल कृष्णा का क़िरदार निभा सकता हूँ। मैं अर्जुन के क़िरदार को भी बहुत पसंद करता हूँ। वह केवल ऐसा आदमी है, जिसने श्री कृष्ण से पूछा था कि मैं अपने ही लोगों को क्यों मारुं।

आमिर ने राजामौली की महाभारत का हिस्सा बनने की इक्षा व्यक्त की।

हाल ही में आमिर खान अभिनीत ठग्स ऑफ हिन्दुतान की अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख़ ने महाभारत की पुस्तक पढ़ते हुए एक फोटो साँझा की है, जिससे उनके आमिर के ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत में होने का अंदेशा लगा सकते हैं। क्या आमिर खान महाभारत फ़िल्म बनाएंगे और क्या फ़ातिमा उसकी हिस्सा होंगी। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि की घोषणा होना बाकी है।

विराट द्वारा अनुष्का के लिए विशेष डायमंड की सगाई अंगूठी की खासियत जानिए!

अंत भला तो सब भला की कहावत को चरितार्थ करते हुए क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बहुत ही निज़ी कार्यक्रम में 44 परिजनों के बीच इटली में परिणय सूत्र में बंध गए। पूर्व में दोनों ने अपने रिश्तों में कुछ उतार चढ़ाव देखे थे, किन्तु अब दोनों आधिकारिक तौर पर पति पत्नी बन गए हैं।

हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों में अनुष्का शर्मा की सगाई की अंगूठी पर विशेष जोर दिया जा रहा हैं। इस अंगूठी की ख़ासियत यह है कि इसे विराट ने विशेष तौर से ऑस्ट्रिया के डिज़ाइनर से बनवाया था। इसे बहुत ही दुर्लभ डायमंड से बनाया गया है। इसकी ख़ासियत यह है कि आप इसे किसी भी तरीके से देखे, वह हर अलग तरह से ख़ूबसूरत दिखेगी। प्रत्येक कौण पर नया लुक नज़र आएगा। इसको एक बार देखने पर बार बार देखने की इक्षा होती हैं। इस पर से आपकी नज़र नही हटेगी।

दोनों ने शादी के बाद एक संयुक्त वक्तव्य में बताया कि आज हम दोनों ने हमेशा के प्यार में बंधे रहने का वादा किया हैं। हम आज इस आश्चर्यजनिक ख़बर को साँझा करके ख़ुशनसीब महसूस कर रहे हैं। हमारे परिवार, शुभचिंतक और प्रशंसको ने अपने प्यार और सहयोग से इस ख़ूबसूरत दिन को बहुत ही विशेष बनाया। हमारी इस यात्रा के विशेष भागीदार बनने पर आप सभी को धन्यवाद।

दोनों ही 21 दिसंबर दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुम्बई में वेडिंग रिसेप्शन के बाद अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका निकल जायेंगे, जहाँ पर विराट कोहली, भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका के साथ हो रही सीरीज में भाग लेंगे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बने, पति पत्नी! जानिए पूरा सच?

कई दिनों से चल रही अफ़वाह आख़िर हक़ीक़त में बदल गई, जब प्रसिद्ध प्यार के पंक्षियों ने अपने प्रेम संबंधों को नया आयाम देते हुए इटली के मिलान के पास एक प्राइवेट रिसॉर्ट में एक बहुत गुप्त आयोजन में अपने नजदीकियों के बीच शादी कर ली। इस अवसर पर दोनों ही बहुत सुंदर और अपने प्यार में डूबे दिख रहे थे।
खबरों की माने तो दोनों ने दुनिया के सबसे महंगे रिसॉर्ट में से एक बोर्गो फिनॉचिएतो, जो कि इटली के मिलान से 4 घंटे की दूरी पर स्थित टस्कनी में शादी रचाई। इस रिसॉर्ट को 9 दिसंबर से 13 दिसंबर के लिए बुक कराया गया था।

दोनों के लिए डिज़ाइनर सब्यसाची ने शादी के लिए खूबसूरत परिधान बनाये। अनुष्का के लिए हल्का पिंक रंग का लहँगा बनाया गया, जिसमें एम्ब्रायडरी के साथ साथ सोने और चांदी के धागे से बनी डिज़ाइन के साथ मोतियों का उत्तम संगम था। उनके आभूषण सिंडिकेट अनकट डायमंड और मोतियों से बनी हुई थी। यह सब्यसाची के हेरिटेज कलेक्शन से था। वही दूसरी ओर विराट के लिए बनारसी पैटर्न पर बनी आइवरी सिल्क शेरवानी डिज़ाइन की गई। उस पर सिग्नेचर हाउस बटन थी और रोज सिल्क कोटा का साफा बनाया गया।
इस अवसर पर इंडियन इतालियन शुद्ध शाकाहारी खाने की व्यवस्था की गई। क्योंकि अनुष्का शाकाहारी हैं। उनके मेनू में भारतीय व्यंजनों में डोसा और रबड़ी थे और इटालियन व्यंजन में पोरसिनी मशरुम और स्टफ्ड रैवियोली थी।

दोनों ने 21 दिसंबर 2017 को दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में दरबार हॉल में ख़ास करीबीयों के लिए वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया हैं। वही दूसरी ओर दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुम्बई में होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना हैं।

इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से बॉलीवुड दोस्तों और प्रशसकों ने दोनों के सुखमय जीवन के लिए बधाईयां दी हैं।

विराट और अनुष्का के कुछ वायरल हुए मेहंदी, संगीत और शादी के फोटो प्राप्त हुए है, आनंद लीजिये।
सुप्रभात चित्रनगरी द्वारा दोनों को सुखमय जीवन के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाइयां।

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

सैफ-करीना के बेटे तैमूर का क्रिसमस होगा विशेष!

आज के समय के सभी सितारा बच्चों में 1 साल से भी छोटे सैफ अली खान और करीना कपूर खान के सुपुत्र तैमूर अली खान पूरे मीडिया और पापाराजी को सबसे ज्यादा दीवाना बना रखा हैं। वह पूरे समय मीडिया की नज़रों में रहते हैं और आये दिन उनकी सुंदर और मासूमियत से भरी तस्वीरें मीडिया में आती रहती हैं।

क्रिसमस के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान मिलकर तैमूर के क्रिसमस को विशेष बनाने की तैयारी में लगे हुए है।

हाल ही में एक मीडिया स्रोत्र को सैफ ने बताते हुए कहा कि हम एक सुंदर से क्रिसमस ट्री लायेंगे और उसे बच्चों की रूचि के हिसाब से सजायेंगे। मैं और बेबो, उसके क्रिसमस कैरोल्स सुनेंगें। मैं सोचता हूँ कि उसे पसंद आएगा।

अब आमिर खान नही करेंगें, प्रियंका चोपड़ा से रोमांस!

सभी प्रशंसकों बहुत खुश थे, जब मीडिया में खबरें आई थी कि अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक "सलूट" में आमिर खान के साथ पहली बार प्रियंका चोपड़ा रोमांस करते हुए दिख सकती थी। इस फ़िल्म को महेश मथाई निर्देशित कर रहे हैं।

पूर्व की खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा फ़िल्म में आमिर खान की पत्नी की भूमिका में थी। किन्तु इस जोड़ी को पहली बार रुपहले पर्दे पर देखने के लिए, उनके चाहने वाले प्रशंसकों को अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
सूत्रों की मानें तो आमिर खान के फ़िल्म की क्रिएटिव टीम से सृजनात्मक विवाद के चलते, आमिर खान इस फ़िल्म से हट गए है।

अभी तक हमें इस बारें में कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नही हुए है। इस बारें में अगली खबर तक इंतज़ार कीजिये।

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका को पछाड़कर एशिया की सबसे सेक्सी महिला बनी!

विश्वस्तरीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने हुनर और सुंदरता के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामचीन हस्तियों में से एक हो गई है।

हाल ही में यूके वीकली ने एक पोल किया था, जिसमें लाखों प्रशंसकों ने वोट देकर प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे ज्यादा सेक्सी महिला के रूप में चुना। दूसरे स्थान पर टीवी कलाकार निया शर्मा और तीसरे नंबर पर पिछले वर्ष की सेक्सी महिला विजेता दीपिका पादुकोण रही।

प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में अमेरिकन टीवी शो कुण्टिको सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर को मीडिया कैमरे के लिए नही करती है, तैयार!

बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान को पिछले वर्ष बेटे तैमूर अली खान की प्राप्ति हुई थी। तैमूर अभी एक वर्ष के भी नही हुए है, किन्तु उनकी जगह जगह ली गई तस्वीरें मीडिया में छाई रहती हैं। पापाराज़ी द्वारा उनको कैमरे में कैद करना तैमूर की प्रसिद्धि को दर्शाता हैं। आज के समय में उन्होंने स्टार स्टेटस के मामले में अपने मां बाप को पीछे छोड़ दिया है।

हाल ही में किसी मीडिया सूत्र ने जब करीना से तैमूर को तैयार करने और कपड़े पहनाने के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं उसे तैयार करती हूँ, क्योकि मुझें उसे तैयार करना पसंद हैं। लेकिन मैं उसे सुंदर सामान्य कपडें पहनाती हूँ। मैं उसे पापाराज़ी के लिए या फिर उसके फ़ोटो के लिए कपड़े नही पहनाती हूँ। मैं खुश हूं कि उसकी फोटो कुर्ता पायजामा में खींचते हैं । 

वास्तव में फैशन वह है कि जिसमें आप अपनेआप को सहज महसूस करें और आरामदायक रहे। जो भी आप पहनते है, उसमें आपका रवैया और दृष्टिकोण परिलक्षित होना चाहिए।

वर्तमान में करीना अपनी फिल्म वीरें दी वेडिंग की शूटिंग में वयस्त है।

₹1,600 करोड़ पार! क्या आदित्य धर की 'धुरंधर 2' तोड़ेगी दंगल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 18: रणवीर सिंह की फिल्म का ऐतिहासिक धमाका! दुनियाभर में कमाए 1,600 करोड़ से ज्यादा आदित्य धर के निर्देशन में बनी...