शनिवार, 17 जून 2017

अभिषेक ने पलटन में अपने होने को स्वीकारा!

आख़िरकार अभिषेक बच्चन के प्रशंसकों का इंतज़ार खत्म हुआ। बहुत दिनों बाद अभिषेक ने अपनी अगली फिल्म पलटन होने की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर लिखा कि बायीं ओर मेरे भाई, दायीं ओर मेरे भाई, हम साथ मे खड़े हैं, हम साथ में लड़ेंगें, मैं अब पलटन का हिस्सा हूँ। क्या आप लोग हैं? #जेपीदत्ता # जयहिंद।

अभिषेक पल्टन का हिस्सा बनकर खुश हैं और उन्होंने पल्टन के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया हैं|  

सलमान अभिनीत ट्यूबलाइट को "U" सर्टिफिकेट!



सलमान खान अपनी कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ट्यूबलाइट के माध्यम से लक्ष्मण सिंह बिष्ट के रूप में अपने प्रशंसकों खुश करने के लिए तैयार हैं। आज ही फ़िल्म को सेंसर बोर्ड ने "U" सर्टिफिकेट दे दिया हैं।
फ़िल्म 23 जून को सिनेमाघरों में लगेगी। फ़िल्म को सेंसर ने बिना कैंची चलाये U सर्टिफिकेट दे दिया हैं। बस फ़िल्म में एक डायलॉग में कुछ शब्दों को हटाने का निर्देश दिया हैं। फ़िल्म की लंबाई 2 घंटे 16 मिनट्स की हैं, जो कि सलमान की अन्य फिल्मों की तुलना में बहुत कम हैं।

सूत्रों की माने तो फ़िल्म के निर्देशक कबीर खान ने दावा किया हैं कि इस फ़िल्म में सलमान का अभिनय, अन्य सभी फिल्मों को पीछे छोड़ देगा। यह फ़िल्म सलमान की सबसे अच्छे अभिनय के रूप में जानी जाएगी।

इस फ़िल्म में दो चीनी कलाकारों ज़हू ज़हू और मतीन रे तंग के अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा।

मलाइका अरोड़ा अपने पूर्व पति के साथ दबंग 3 की सह निर्माता बनेंगी!

पूर्व पति पत्नी अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा खान तलाक के बाद भी एक दूसरे के प्रति सहज हैं और उनके संबंध स्नेहात्मक हैं। दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। किन्तु एक बच्चे अरहान के माँ-बाप होने के नाते एक दूसरें से पारिवारिक और सामाजिक संबंध बनाए हुए हैं। दोनों ही अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में प्यारपूर्वक हिस्सा लेते हैं। दोनों ने अपने व्यावसायिक संबंध भी बनाये रखे हैं। मलाइका अरोड़ा फ़िल्म दबंग 3 में अरबाज़ के साथ सह निर्माता हैं।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, दोनों ही पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, फिर चाहे किसी का जन्मदिन हो या फिर क्रिसमस पार्टी हो। दोनों ही अपने 13 वर्षीय पित्र अरहान के लिए बहुत अच्छे माता पिता हैं। अरबाज़, मलाइका के माँ बाप के बहुत नज़दीक है तो दूसरी ओर मलाइका, अरबाज़ की बहन अर्पिता के नजदीक हैं। इसलिए दोनों का पारिवारिक कारणों से मिलना जुलना होता रहता हैं। मलाइका दबंग 2 की निर्माता थी। अब वह फिर से दबंग 3 की सह निर्माता हैं। उन्होंने दबंग 2 में पांडेयजी सीटी और दबंग के लिये मुन्नी बदनाम हुई जैसे ऑटम गाने किये है। शायद वह दबंग 3 में भी आइटम नंबर करते हुए दिख सकती हैं।

गुरुवार, 15 जून 2017

सैफ नहीं चाहते बेटी सारा के लिए फिल्मों वाली जिंदगी!



सैफ अली खान की ख़ूबसूरत बेटी सारा अली खान, अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ के द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपना फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रही हैं|

सैफ अली खान ने सारा के फिल्मों में पदार्पण पर चिंता जताते हुए कहा कि मैं  थोड़ा बेचैन हूँ| फिल्म जगत में डर एक मुख्य चीज़ हैं|  वह अपने लिए यह सब क्यों करना चाहती हैं|  यह देखों कि उसने कहाँ पढ़ाई की हैं|  यहाँ सब करके, न्यूयोर्क में काम और न रह कर, ये क्या करने जा रही हैं|  मैं केवल अभिनय के बारें में नहीं सोच रहा हूँ| यह कोई बहुत स्थिर व्यवसाय या करियर नहीं हैं| इसमें हमेशा डर में जीना पड़ता हैं| इसमें बहुत अच्छा करने के बाद भी सफलता की गॉरन्टी नहीं रहती हैं|  कोई भी माँ बाप अपने बच्चों के लिए ऐसी जिंदगी नहीं चाहता हैं|  

सारा अली खान की परवरिश माँ अमृता सिंह, दादी शर्मीला टैगोर, बुआ सोहा अली खान और करीना कपूर के आसपास हुई हैं तो वह अभिनेत्री बनना क्यों नहीं चाहेगी| इस पर सैफ ने कहा कि सही हैं|  मुझे याद हैं कि  बहुत सालों पहले सलमान खान के साथ विदेश में स्टेज पर था|  बैक स्टेज पर सारा कड़ी हुयी थी और हम लोगों को देख रही थी|  तब मैंने जाना कि वह यह सब अपने लिए चाहती हैं| स्टेज पर होने के कारण भीड़ भी उसका नाम पुकार रही थी|

यदि सारा को फिल्म से संबंधित बातचीत किसी से करना हो तो वह किस से करें|  इस पर सैफ ने कहा कि मैं  सोचता हूँ कि उसे मेरे पास आना चाहिए|  

इलीना डिक्रूज़ का बादशाहो में साहसिक और सुन्दर अवतार!

आज फिल्म बादशाहो की टीम ने एक दूसरा पोस्टर सार्वजानिक किया हैं,  जिसमें
इलीना डिक्रूज़ को सुनहरी साड़ी और मोतियों की माला पहने हुए साहसिक और सुन्दर अवतार में दिखाया गया हैं|

इलीना ने ट्विटर पर पोस्टर को साँझा करते हुए लिखा कि बोल्ड, ब्यूटीफुल और बदास!

फिल्म के पोस्टर को देखकर,  फिल्म के प्रति जिज्ञासा जाग रही हैं| मिलन लुथरिआ द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और किशन कुमार द्वारा निर्मित फिल्म बादशाहो १ सितम्बर २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी| यह फिल्म १९७५ के इमरजेंसी के दौरान की हैं, जिसमें इलीना के अलावा अजय देवगन, इमरान हाशिमी, विद्युत् जममवाल, एशा गुप्ता और संजय मिश्रा हैं|  

टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन को लूटने के बाद भी टर्की से है प्यार!

टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन हाल ही में अपने पति के साथ टर्की छुटियाँ मनाने गई थी। सौम्या को लूट की वारदात का सामना करना पड़ा। वह एकदम घबरा गई थी। यह १००० युरोस की लूट की खबर आग की तरह मीडिया में छा गई| तब जाकर टर्की की पुलिस ने उनकी सहायता की और वह उनकी शुक्रगुज़ार हैं।

सौम्या ने बताया कि तुर्की पुलिस ने चोरी की खबर सुनकर मेरी होटल का पता किया और लगभग १० घंटे मेरे आने का इन्तजार किया|  मैं किसी काम से बाहर गई थी|  वह मुझे चोरी वाली जगह लेकर गए और मुझे रिपोर्ट दर्ज करने को कहा| टर्की पुलिस बहुत ही अच्छी थी|  उन्होंने मुझे तुर्किश  मिठाई बकलावा दिलाई और मुझे होटल तक छोड़ा|  उन्होंने मुझसे कहा कि वे मुझे एयरपोर्ट तक भी छोड़ेंगे ताकि मैं सुरक्षित वापिस जा सकूं|  वे बहुत प्रभावशाली और त्वरित थे|  मैं उनपर फ़िदा हो गयी थी| मेरे साथ विश्व भ्रमण के दौरान ऐसी कई घटनायें पहले भी हुई थी| किन्तु मैंने पहले कभी पुलिस द्वारा इस तरह की प्रक्रिया आजतक नहीं देखी| इससे देखकर लगता हैं कि टर्की ने अपने पर्यटकों की सुरक्षा और देखभाल के लिए उच्च नियम बना के रखे हैं|  वे बिस घट्न से बहुत दुःखी थे, क्योंकि इसका बुरा प्रभाव पड़ता हैं| कांसुलेट का प्रमुख मुझसे मिलने एयरपोर्ट आया था|


सौम्या को एक कार यात्रा के दौरान ड्राइवर ने बीच में किसी सुनसान जगह पर कार रोककर गलत करेंसी बोलकर आवाज और बदतम्मीजी करके १००० युरोस को उनके पर्स से निकाल लिए थे| सौम्या ने शिकायत दर्ज करा दी ही और जल्द ही इस के बारें में कार्यवाही होगी| 

सुल्तान लड़ेगा शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में!

सलमान खान अभिनीत फिल्म सुल्तान को शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया हैं। अली अब्बास जफर इस उपलब्धि पर गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।

यह फेस्टिवल 17 से 26 जून तक आयोजित होगा।

इस उपलब्धि पर अली अब्बास जफर ने कहा कि यह फ़िल्म जमीन से उठे एक योद्धा की हैं। फ़िल्म में फिल्माए गए एक्शन में ये सब झलकता है और भारत में इसने सम्मान पाया। चीन भी अपनी फिल्मों में वहा की पारंपारिक एक्शन दृश्यों और मार्शल आर्ट के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने सुल्तान को इस प्रतिस्पर्धा के लिए उचित माना तो यह हमारे लिए गौरव की बात हैं।

अली ने आगे लिखा कि हम शंघाई इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक और गौरान्वित हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...