शुक्रवार, 8 जून 2018

वीरे दी वेडिंग ने 6 दिन में कमाए 52.9 करोड़!

हाल ही में आई फ़िल्म वीरे दी वेडिंग ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए बागी 2 और पदमावत के बाद पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई हैं।

अभी तक फ़िल्म ने 6 दिनों में 52.9 करोड़ कमा लिए है। फ़िल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़, रविवार 13.57 करोड़, सोमवार 6.04 करोड़, मंगलवार को 5.47 करोड़, बुधवार को 4.87 करोड़ कमाए।

आप इस फ़िल्म के बारें क्या सोचते है?

मेन्टल है क्या में राजकुमार राव और कंगना रनौत के रोल के राज खुले?

राजकुमार राव और कंगना रनौत

कंगना रनौत

बॉलीवुड दिवा कंगना रनौत जल्दी ही राजकुमार राव के साथ फ़िल्म मेन्टल है क्या में फिर से दिखेंगी। फ़िल्म को प्रकाश कोवेलमुदि निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म की मुम्बई की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। फ़िल्म की यूनिट अगले शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हो चुकी हैं। अभी राजकुमार राव भी लंदन पहुंच रहे हैं। कंगना पहले से ही लंदन पहुंच चुकी है और अपने किरदार की तैयारी में जुटी हुई हैं।

हाल ही में विश्वस्त सूत्रों से पता लगा है कि फ़िल्म कंगना रनौत का किरदार एक वॉयसओवर आर्टिस्ट का है, वही दूसरी ओर राजकुमार राव एक उद्यमी का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म इन दोनों के अलावा अमायरा दस्तूर भी हैं।

हितेन तेजवानी की गौरी प्रधान के संग सेल्फी प्यार के साथ प्यारा संदेश!

हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान
टीवी जगत के प्रसिद्ध पति पत्नी जोड़ी हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को कौन नही जानता हैं। दोनो ही अपने गहरे प्यार को फ़ोटो और वीडियोस के माध्यम से सोशल मीडिया पर सांझा करते रहते हैं।

हाल ही में हितेन एक विशेष सेल्फी पत्नी गौरी के संग सांझा की। फ़ोटो में दोनो की मुस्कुराहट देखने लायक हैं। हितेन फ़ोटो को कैप्शन देते हुए लिखा कि यहाँ 1000 सेल्फी होंगीं, किन्तु एक सेल्फी गौरी के साथ 1 मिलियन में एक बनाती हैं। उनके अनुसार यह एक फोटो 1 मिलियन दूसरी फ़ोटो से जुदा हैं।

आप हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान की जोड़ी को कितने नंबर देंगें। अपने विचार सांझा कीजिये।

हिना खान का हॉट साड़ी अवतार!

हिना खान साड़ी में 
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मुख्य पूर्व अभिनेत्री हिना खान आजकल अपने स्टाइल और फैशन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके बिग्ग बॉस में 3 महीने के दौरान अपनी कोई भी ड्रेस दोबारा न पहनने के कारण प्रसिद्ध हुई हिना, आजकल नए नए फैशन और स्टाइल को अपनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी साड़ी में एक बहुत हॉट और खूबसूरत तस्वीर सांझा की। वह लाजवाब दिख रही हैं। उन्होंने फ़ोटो के साथ लिखा कि कोई भी चीज़ काम नही करती, जब तक आप उसके लिए प्रयास नही करते हैं।

हिना खान की तस्वीर का आनंद लीजिये और अपने विचार रखिये।

गुरुवार, 7 जून 2018

आलिया लिव इन रिलेशनशिप की जगह शादी करना चाहती है?

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट
हाल ही की खबरों की माने तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के प्यार में हैं। रणबीर ने हाल ही एक पत्रिका के साक्षात्कार में इस ए कबूला था। किन्तु उनके अनुसार यह बहुत ही नया हैं। उन्हें इसके लिए समय देना होगा।

हाल ही में आलिया भट्ट ने एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान बताया था कि वह 30 वर्ष की उम्र में शादी करना चाहती हैं। किंतु कुछ सम्भव हुआ तो इसके पहले भी कोई खुशखबरी दे सकती हैं। जब उनसे इस बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बात कोई पत्थर की लकीर नही हैं। जब मैं इस स्थिति में होउंगी कि मैं यह कदम उठा सकती हूं। तो जरूर उठाउंगी। मैं विश्वास करती हूं कि मैं शादी करूंगी तो केवल बच्चों के लिए। जब मुझें लगेगा कि अब मेरे बच्चे होने चाहिए तो मैं शादी अवश्य करूंगी।

जब उनसे शादी कब करेंगीं के बारें मैं पूछा तो उन्होंने बताया कि  मैंने इसके लिए कोई भी डेडलाइन नही तय की हैं, क्योंकि ये मेरे लिए मायने भी नही रखती हैं। मैं किसी हूँ कि आई लव यू सुनूँगी, शादी करने के लिए कहूंगी। साथ में रहूंगी किन्तु काम करती रहूंगी। तो मैं किसी व्यक्ति के साथ रहने के लिए शादी कर सकती हूं।ऐसा  ही है कि मैं लिव इन रिलेशनशिप में नही रहना चाहती हूं, इसलिए मैं शादी जरूर करूंगी। मैं किसी के साथ टैब तक नही रहूंगी, जब तक उससे शादी नही करूंगी।

मंगलवार, 5 जून 2018

जहान्वी ने मां श्रीदेवी की धड़क देखने के बाद प्रतिक्रिया का खुलासा किया!



स्वर्गीय श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की बेटी जहान्वी कपूर  जल्दी ही फ़िल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में एक पत्रिका से बातचीत के दौरान जहान्वी ने अपनी माँ की महत्ता, सलाह और फ़िल्म धड़क के देखने पर प्रतिक्रिया के बारें में खुलासा किया।

जहान्वी ने श्रीदेवी की धड़क पर प्रतिक्रिया के बारें में बताते हुए कहा कि वह इस बारें में बहुत तकनीकी दृष्टिकोण वाली थी। जो पहली चीज़ को ठीक करने के बारें में बोला, वह था मस्कारा। उन्होंने कहा कि तुम्हारा मस्कारा फैल गया। यह उनके लिए चिंता का विषय था। दूसरी बात बोली कि फ़िल्म का दूसरा भाग कुछ हटके होना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि तुम अपने चेहरे पर कुछ भी नही पहन सकती हो। लेकिन वह ख़ुश थी।

सोमवार, 4 जून 2018

टीवी शो नागिन 3 की धमाकेदार शुरुआत!

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani

Naagin 3 Poster

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani

Naagin 3 with Karisma Tanna, Surbhi Jyoti and Anita Hassnandani
नागिन 3 एक उत्तेजनात्मक सुपर नेचुरल ड्रामा वाला टीवी शो हैं। यह आपको सप्ताहांत पर नागिनों की बदले की कहानी से आनंदित करेगा! पूर्व में मौनी रॉय और अदा खान अपने प्रेमी की मौत का बदला लेने वाली नागिन के रूप में धमाल मचा चुकी हैं। नागिन 3 में करिश्मा तन्ना और अनिता हसनंदानी शरीर में बदलने वाली नागिनों के रूप में है, तो दूसरी और सुरभि ज्योति एक गांव की बेला नाम की मासूम लड़की की भूमिका में है।

नागिन 3 की शुरुआत नागिन शिवांगी अर्थात मौनी रॉय को अंतिम सांसे गिनते हुए बताया हैं। वह अपने पति और पिता के धोखे की शिकार हुई हैं। शायद नागिन 4 और 5 का प्लाट अभी से तैयार कर लिया हैं। अब कहानी को आगे बढ़ाते हुए बताया गया है, जिसमें एक व्यवसायी एंडी सहगल (चेतन हंसराज) को दिखाया गया हैं। एंडी को दो बेटे युवी और प्रथम हैं। युवी एक बिगड़ैल है और इक्षाधारी नाग और नागिन के चक्कर में फंस जाते हैं। रूही (करिश्मा तन्ना) और विक्रांत (रजत टोकस) 100 वर्ष के बाद शादी करने में सफल होते हैं। युवी और उसके दोस्त रूही को प्रताड़ित करते है और उसके पति विक्रांत को मार देते हैं। गुस्से से तमतमाई नागिन रूही युवी और उसके दोस्तों से बदला लेने की कसम खाती हैं।

बाद में 6 महीने के अंतराल के बाद युवी को गांव की छोरी बेला (सुरभि ज्योति) से शादी करते हुए बताया जा रहा हैं। अपने पिता के कर्जे के चलते बेला को शादी के लिए मजबूर होते दिखाया गया हैं। वही दूसरी विष खन्ना (अनिता हसनंदानी) को युवी और उसके दोस्तों को जंगल में आकर्षित करते हुए दिखाया हैं। वह उसके दोस्तों को मार डालती है और किसी तरह युवी बचने में कामयाब हो जाता हैं। इस सप्ताह में युवी और बेला की शादी तय हो जाएगी। अब आगे देखना है कि रूही कैसे बदल लेगी। बेला एक मासूम लड़की है या फिर नागिन? बैकड्रॉप अच्छा हैं। अब आगे देखते है कि इसमें क्या क्या रहस्य छिपा हैं।

करिश्मा तन्ना और रजत टोकस की केमिस्ट्री लाजवाब हैं। वही सुरभि ज्योति बहुत ही मासूम लग रही हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...