सोमवार, 23 अप्रैल 2018

सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से इस जगह होगी!





बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अब परिणय सूत्र में बंधने की तैयारी में हैं। उनकी शादी लंबे समय से दोस्त और प्रेमी रहे दिल्ली निवासी आनंद आहूजा से होगी। अभी इस शादी का कोई भी आधिकारिक बयान नही आया हैं।

खबरों की माने तो सोनम की शादी दो दिनों तक चलेगी। 7 मई को मेहंदी, हल्दी और संगीत का कार्यक्रम होगा। शादी 8 मई को सम्पन्न होगी। सोनम की शादी उनकी मैटरनल आंटी कविता सिंह के मुम्बई में शाहरुख के मन्नत के पास स्थित 55000 स्क्वायर फ़ीट में फैले घर के मंदिर में होगी।

सूत्रों की माने तो संगीत कार्यक्रम के लिए रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। सोनम के पिता अनिल कपूर और माँ सुनीता साथ में डांस करने के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं। वही संगीत कार्यक्रम में सोनम की फिल्मों के गाने जैसे अभी तो पार्टी शुरू हुई है, वीरे दी वेडिंग टाइटल सांग, प्रेम रतन धन पायो और धीरे धीरे एल्बम सांग की धूम रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...