करीना अपने बेटे तैमूर के नाम पर हुए विवाद बोली!

हाल ही में, करीना कपूर खान ने 20 दिसम्बर को 2016 को एक खूबसूरत बेटे को को जन्म दिया। सैफ अली खान ने तुरंत ही सोशल मेडिया पर अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान घोषित किया। तैमूर नाम घोषित होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस नाम की तुलना मंगोल शासक तिमूर से करना चालू कर दिया, जो कि हजारों मासूमों की मौत का जिम्मेदार था।

सैफ अली खान ने बढ़ते विवाद को देखकर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर सन्देश दिया कि तैमूर का मतलब अरबी भाषा में लोहा होता है, जो हम दोनों को पसंद आया। इसलिए यह नाम रख दिया।

हाल ही में लेख्मे फैशन वीक के दौरान करीना ने बेटे के नाम पर विवाद पर बोलते हुए कहा कि यह बहुत ही अजीब था। मुझे यह समझ में नहीं आता कि लोग मेरे बेटे के नाम को लेकर व्यक्तिगत स्तर पर क्यों सोच रहे हैं। हम हम दोनों को नाम पसंद आया और उसका अर्थ अच्छा लगा तो हमने रख लिया। हमें इससे क्या लेना देना कि उसका नाम किसी मरे या ज़िन्दा व्यक्ति से समानता रखता है। कुछ अपने लोगों ने हमारी भावनाओं को समझा और हमारे साथ खड़े रहे, उसके लिए धन्यवाद। यह लोगों का संबल हमारे लिये मायने रखता बशर्ते कि कुछ लोगों ने हमारे बारें में घृणात्मक लिखा।

वर्तमान में, बच्चे को जन्म देने के बाद अपनी अगली फिल्म वीर दी वेडिंग में व्यस्त है, जो कि सोनम कपूर के साथ आ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एल्विश यादव ने 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 ग्रैंड फिनाले जीता!

डीजे गणेश: संगीत के पीछे का उस्ताद!

दिलजीत दोसांझ ने जयपुर कॉन्सर्ट में एक मारवाड़ी प्रशंसक के साथ लाइव मंच साझा किया!