सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

संजय दत्त बायोपिक फिल्म में नहीं होगा माधुरी का प्रेम प्रसंग!

पिछले दशक में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त का प्रेम प्रसंग मीडिया से लेकर घरों में चर्चा का विषय था। फिल्म खलनायक के बाद संजय दत्त के जेल जाने के बाद , दोनों के बीच संबंधों में दूरियां आ गयी थी। दोनों ही बाद में अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर मुख्या भूमिका में है और संजय दत्त का किरदार जीवंत करने वाले है। इस फिल्म में संजय दत्त के हर पहलु को समाहित किया जा रहा है, फिर चाहे उनकी ड्रग समस्या हो या उनके प्रेम प्रसंग हो।

सूत्रों की माने तो, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित संजय दत्त बायोपिक में संजय के हर अच्छे और बुरे पहलु को लय गया है। संजय दत्त का माधुरी दीक्षित नेनेके साथ प्रेम प्रसंग भी फिल्म का अहम् भाग था, किन्तु माधुरी दीक्षित के ऐतराज के कारण इसे फिल्म में से हटा दिया गया है। माधुरी के वर्तमान में समाज में सम्मानीय स्थिति के चलते, उनकी असमंजस की स्थिति को समझते हुए उनकी जिंदगी के संजय दत्त के साथ अहम् लम्हों को पूरी तरह से हटा दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...