गिरीश तौरानी ने अपनी 1 साल पुरानी शादी के राज खोले!

बॉलीवुड अभिनेता गिरीश तौरानी की अंतिम फिल्म लवशुदा 19 फरवरी 2016 में प्रदर्शित हुई थी। हाल ही में उन्होंने अपनी कृष्ना से अपनी एक साल पहले हुयी शादी को स्वीकारा।

गिरीश ने कृष्ना से 11 फरवरी 2016 में अपनी शादी रचाई किन्तु अपने फिल्मी करियर का ध्यान रखते हुए इसको दुनिया से छिपाकर रखा। किन्तु इस वर्ष वह 11 फरवरी को शादी की सालगिरह मनाने वाले है, तो इस उप्लक्षय में गिरीश ने अपनी शादी के राज खोले।

गिरीश ने अपने कृष्ना के साथ प्रेम संबंधों के बारें में बताते हुए कहाँ कि मैं और कृष्ना बचपन के दोस्त हैं और स्कूल में साथी थे। हम लोग वर्ष 2007 से प्यार में है। हमने अपने प्यार को पिछले वर्ष शादी के बंधन में बंधा।

शादी जैसे पवित्र बंधन को छुपाने के सम्बन्ध में गिरीश ने कहा कि में अपने फ़िल्मी करियर को सुरक्षित रखने हेतु इसे छुपाया। मेरी पत्नी कृष्ना भी थोड़ी विचलित थी, किन्तु मेरे फिल्मी करियर को देखते हुए वह चुप रही और मेरी समस्या को समझा। लेकिन अब में चाहता हूँ कि मैं अपनी पत्नी के साथ दुनिया के साणे अपनी शादी को उजागर करूँ। सूत्रों के अनुसार उनकी परंपरागत सिंधी शादी हुई। दोनों यूरोप, लन्दन, स्कॉटलैंड, इबिज़ा, बार्सिलोना, नीस और पेरिस अपना हनीमून मनाने गए थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!