बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

हृतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर अपनी सुन्दर आंखें देने का वचन दिया!

हृतिक रोशन अपनी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म काबिल के लिए चारों तरफ से प्रशंसा बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक अंधे की भूमिका में हैं, जिसमें वह अपनी अंधी पत्नी पर हुए बलात्कार का बदला लेते हुए दिखाए गए हैं। इस किरदार के लिए हृतिक ने जी जान लगाकर मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने फिल्म के फिल्मांकन के पूर्व असल जिंदगी में अंधे लोगो की परेशानियों को समझा और उनकी जिंदगी को जिया।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार , हाल ही में हृतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपने 43 वें जन्मदिन पर अपनी सुन्दर आँखों का दान देने का फैसला लिया। उनके यह कदम सामाजिक दृष्टिकोण से सराहनीय है।

आदित्य ज्योत हॉस्पिटल के निदेशक अनुसार, जब मैंने फिल्म काबिल का ट्रेलर देखा तो  मैंने राकेश रोशनजी को फ़ोन किया और उनसे प्रार्थना की कि आप हृतिक को अपने आँखें दान करने की प्रतिज्ञा के लिए प्रेरित करें। में तब आश्चर्य में पड़ गया, जब उन्होंने कहा कि  हृतिक पहले से ही अपनी आँखें दान देने के लिए सोच रहे हैं। शायद वह इसकी घोषणा, अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर करेंगे। 

अस्पताल के निदेशक ने आगे बताया कि उन्होंने अपने वादें के अनुसार अपने जन्मदिन पर अपनी आँखें दान देने की प्रतिज्ञा की और इस बात को किसी को न बताने के लिए कहा। लेकिन हमने आँखों के दान की मुहीम को प्रोत्साहित करने के लिए इस खबर को सार्वजनिक किया। 

वर्तमान में, हृतिक रोशन अपने देश के आँखों के दान देने वाले अभियान से जुड़े हुए है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...