मंगलवार, 9 जनवरी 2018

मनीषा कोईराला का हुबहू नरगिस दत्त लुक!

मनीषा कोईराला, रणबीर कपूर, नरगिस दत्त 
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला 90वें के दशक की बॉक्स आफिस क्वीन थी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जैसे 1942 ए लव स्टोरी, दिल से, बाम्बे, खामोशी, अकेले हम अकेले तुम आदि फिल्में हैं। कुछ समय पहले कैंसर से जूझने के बाद, उन्होंने फिल्म डिअर माया से फिल्मों में वापसी की हैं। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा नहीं कर सकी, किन्तु उनके अभिनय को सराहा गया।

वर्तमान में मनीषा कोईराला, संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में नरगिस दत्त की भूमिका निभा रही हैं। इस फ़िल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर हैं। इस फ़िल्म को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं।

हाल ही में हमें दत्त बायोपिक के सेट से मनीषा कोईराला के नरगिस दत्त के अवतार में कुछ फोटो माइक हैं। इन फ़ोटो में मनीषा कोईराला हूबहू जवानी के समय की नरगिस दत्त के जैसे दिख रही हैं।

आप सभी इन तस्वीरों का लुफ़्त उठाइयें और अपने विचार दीजिए।

पाउट क्वीन करीना कपूर खान का विशेष पाउट वीडियो!

अभिनेत्री करीना कपूर खान
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने पाउट को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे तो करीना अपने नए नए हॉट अवतार से मीडिया में छाई रहती हैं। हाल ही में करीना का बेबो पाउट दिखाते हुए वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। इस वीडियो में करीना कहते हुए दिख रही है कि मैं केवल बेबो पाउट को जानती हूं।

करीना के बेबो पाउट का लुफ़्त उठाइये और अपने विचार लिखिए।

वर्तमान में करीना अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग में व्यस्त है, जिसे शशांक घोष निर्देशित कर रहे हैं। इसमे उनके साथ अन्य कलाकारों में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, सिखा तलसानिया और सुमित व्यास हैं।

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenabaebo) on

राजनीति में कैरियर कोई बुरी पसंद नही, टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने कहा!

पूर्व बिग्ग बॉस की प्रतिभागी और टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी अब राजनीति में आना चाहती हैं। राजनीति में आने का उनका मकसद एक ही है और वह यह है कि औरतों पर हो रहे अत्याचारों को हमेशा के लिए ख़त्म करना हैं।

हाल ही में एक मीडिया स्रोत्र से बातचीत में काम्या पंजाबी ने बताया कि मैं राजनीति आना चाहती हूं। राजनीति में कैरियर बनाना कोई बुरा चयन नही हैं। यह बहुत ही कठिनाइयों से भरा कठिन मेहनत वाला कैरियर हैं, जिसमें आपकी शक्ति के साथ साथ आपके व्यक्तित्व की भी परीक्षा होती हैं।

काम्या ने आगे बताया कि मैं औरतों पर हो रहे अत्याचारों का अंत करना चाहती हूँ। औरत का जन्म अच्छी महान जिंदगी जीने के लिए हुआ है। मैं अपने परिवार या समाज में किसी को भी भुक्तभोगी देखना नही चाहती हूं। उन्हें निडरता से जिंदगी जीने की आवश्यकता हैं।

उन्होंने ने बताया कि वह औरतों को अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हैं। यदि वह राजनीति से जुड़ेंगी तो वह ऐसा वातावरण बनाएंगी जो कि औरतों के अनुकूल हो। लोग किसी भी औरत को प्रताड़ित करने के पहले कई बार सोचे।

वर्तमान में काम्या पंजाबी टीवी शो शक्ति - अस्तित्व के अहसास की कर रही हैं।

इश्कबाज के नकुल मेहता और सुरभि चंदना के रोमांटिक पल!

टीवी शो इश्कबाज के शिवाय सिंह ओबेरॉय यानी नकुल मेहता और अनिका सारे यानी सुरभि चंदना की छोटे पर्दे पर जोड़ी अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दोनो बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी के दावेदार बनते नज़र आ रहें है।

हाल ही में दोनों के ऊपर इश्कबाज के एक एपिसोड में एक नाटकीय परिस्थिति में कुछ रोमांटिक दृश्यों को दिखाया गया हैं। दोनो की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर सभी प्रशंसक दंग हैं। हमें दोनों के कुछ रोमांटिक फ़ोटो मिले हैं। आप सभी इनका लुफ़्त उठाइये और अपने विचार दीजिये।

सोनम कपूर और बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की नए साल में पेरिस में नजदीजियाँ!

सोनम कपूर और आनंद आहूजा, आज के समय के सबसे ज्यादा मीडिया में छाए रहने वाली जोड़ी हैं। वैसे तो सोनम कपूर अपनी निज़ी ज़िन्दगी को मीडिया से दूर रखती है, किन्तु उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ ओर ही कहानी वयां करती हैं।

दोनो विश्व भ्रमण करते हुए न्यूयॉर्क, लंदन से होते पेरिस पहुंचे। दोनो ने पेरिस में नया साल मनाया। इस उपलक्ष्य पर सोनम की बहन रिहा कपूर साथ में थी।

नव वर्ष की संध्या पर सोनम कपूर मोनोक्रोम ड्रेस में और आनंद आहूजा काले पैंट सूट में थे। दोनों ने बहुत नज़दीकी भरा वीडियो इंस्टाग्राम पर सांझा किया, जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी रहे हैं। वीडियो में रिहा कपूर भी दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो के देखने से लगता हैं कि दोनों जल्दी ही परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। दोनो की जोड़ी बहुत ही लाज़वाब दिख रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी का नया साल पति के साथ दुबई में!

अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया
हाल ही में टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने नए साल 2018 का स्वागत दुबई में किया। दोनो ने अपने बहुत सारे फ़ोटो सोशल मीडिया पर सांझा किये।

जब नया साल दस्तक दे रहा था, तब दिव्यांका त्रिपाठी ने रात 12 बजे अपने होटल के रूम से अपने पति के साथ एक फोटो सांझा किया, जिसके पार्श्व में बुर्ज़ ख़लीफ़ा की इमारत दिख रही थी। दिव्यांका ने लिखा कि यह सब वैसा ही जैसा सोच सकते हैं। बहुत ही सुंदर और शांतिपूर्ण नए साल का आगमन हमारी बालकनी से। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।

आप सभी दोनो की दुबई की मस्ती भरी तस्वीरों का आनंद लीजिए।

प्रियंका चोपड़ा को पसंद हैं कि लोग उनका पीछा करें!

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उन लोगों से कोई समस्या नही है, जो कि उन्हें सोशल मीडिया पर पीछा करते है या छुप छुप कर देखते हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा "इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार्स" नामक टीवी शो पर मेहमान जज थी। इस शो के मुख्य जज रोहित शेट्टी और करण जौहर हैं।

शो के दौरान एक प्रतिभागी ने बताया कि आप मेरी बहुत बड़ी प्रेरणा स्रोत्र हैं। मैं इंस्टाग्राम पर आपका पीछा करता हूं।

इसके जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि आप मेरे बारें में इतना कुछ जानते है, मैं बहुत ही प्रभावित हुई। लोगों का इंस्टाग्राम पर मेरा पीछा करना मुझें पसंद है। मैं खुद ही इस चीज को देखती हूँ कि कितने लोगों ने मेरी कहानियाँ और मेरी पोस्ट देखी।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...