सोमवार, 21 मई 2018

राजकुमार हिरानी मुन्ना भाई 3 बनाना चाहते हैं, किन्तु अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार!


जाने माने फ़िल्मकार राजकुमार हिरानी अपनी नई फिल्म संजू को लेकर आ रहे हैं। जिसमें रणबीर कपूर उनके के ख़ास दोस्त संजय दत्त की भूमिका में है। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, करिश्मा तन्ना, दिया मिर्ज़ा आदि है। फ़िल्म 29 जून को सिनेमाघरों में लगेगी।

इन सभी खबरों के बीच सभी प्रशंसक मुन्ना भाई के तीसरे भाग का बड़े बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बारें में एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी बताया कि हम मुन्ना भाई का तीसरा भाग बनाना चाहते है और इसके बारें में बहुत कुछ लिख चुके हैं। किंतु अभी तक पूर्व की दो फिल्मों की टक्कर की स्क्रिप्ट नही लिख पाए हैं। अब हमें कुछ नया मिला है और उसपर अभी लिखना बाकी हैं।

लगे रहो मुन्नाभाई के सह लेखक अभिजीत जोशी ने भी कुछ नए विचार और कहानी की बात स्वीकारी है और इस पर काम करने की बात कही हैं।

मुन्ना भाई सीरीज ने संजय दत्त के कैरियर के बुरे दौर में संजीवनी बूटी का काम किया था।

रविवार, 20 मई 2018

माधुरी दीक्षित और रेणुका सहाणे की "लो चली में" गाने पर मस्ती!

हम आपके है कौन फिल्म में बहनों के रोल निभाने वाली माधुरी दीक्षित और रेणुका सहाणे ने अपनी अगली मराठी फिल्म बकेट लिस्ट के सेट पर "लो चली में " गाने पर मस्ती की|

बकेट लिस्ट के सेट पर अचानक से हम आपके है कौन फिल्म का गाना  "लो चली में " बजने लगा|  इस गाने के चलते ही दोनों अपने पैर थिरकाने से नहीं रोक पाई|  दोनों ने दिल खोलकर डांस किया|

दोनों के डांस का आनंद लीजिये|

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के ख़ुशी लम्हें नमस्ते इंग्लैंड में!

साथ में इश्क़ज़ादे से डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इस समय अपनी आने वाली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग के लिए पेरिस में हैं| 

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एफिल टावर पर शूट किये एक दृश्य की प्यारी तस्वीर साँझा की हैं|  इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ठहाके लगा रहे हैं| उनकी ख़ुशी देखने लायक हैं|

फिल्म की पहले लुक का आनंद लीजिये| 

स्वर्गीय श्रीदेवी 71वें कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित!

विश्व प्रसिद्ध चुलबुली अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक दुबई में दुर्घटनावश डूबने से 24 फरवरी 2018 को देहावसान हो गया था।

लगभग 300 फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखरने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी को मरणोपरांत फ़िल्म मोम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार मिला।

हाल ही में 71वें कांन्स फ़िल्म महोत्सव में महान स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी को याद किया गया। उनके सम्मान में एक उनका फुटेज दिखाया गया।

श्रीदेवी के परिवार के एवज में फिल्मकार सुभाष घई ने श्रीदेवी जी का स्पेशल सलूट अवार्ड ग्रहण किया।
बोनी कपूर भी स्वर्गीय श्रीदेवीजी पर एक डाक्यूमेंट्री बनाने वाले है।

सलमान खान और रणबीर कपूर का स्वतंत्रता दिवस पर आमना सामना!

Dabangg 3 and Brahmastra on 15th August 2019
खबरों की माने तो रणबीर कपूर की ब्रह्मस्त्र और सलमान खान की दबंग 3 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बॉक्स आफिस पर टकरा सकते है। दोनो की संभावित सिनेमा घर में प्रसारित होने की तारीख 15 अगस्त 2018 हो सकती हैं।

दबंग 3 को अरबाज़ खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, वही दूसरी और प्रभुदेवा इसे निर्देशित कर रहे हैं। रणबीर कपूर अभिनीत ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त मेघन मार्कले की शादी के लिए उड़ान भरी!

प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की खास दोस्त मेघन मार्कले की राज घराने वाली रॉयल वेडिंग प्रिंस हैरी से 19 मई 2018 को विंडसर कैसल, यूनाइटेड किंगडम में होने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने ट्विटर पर 10 दिन की ट्रिप की बात कबूली, जिसकी शुरुआत यूनाइटेड किंगडम से होने वाली हैं। इससे इन बातों को बल मिला है कि वह सबसे पहले 19 मई को होने वाली मेघन मार्कले की शादी में जाएंगी।

प्रियंका ने ट्वीट किया कि मैं 10 दिन की क्रेजी ट्रिप पर जा रही हूं। जब भी समय मिलेगा, मैं जरूर पोस्ट करूंगी।
अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं।

मंगलवार, 8 मई 2018

दिन की शादी के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा!

सोनम कपूर और आनंद आहूजा 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा


सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
आख़िरकार बॉलीवुड फैशन आइकॉन सोनम कपूर तारीख़ 8 मई 2018 को दिल्ली के कारोबारी आनंद आहूजा से मुम्बई में परिणय सूत्र में बंध गई। दोनो की शादी सिख धर्म के रीतिरिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई। इसमें जयमाला, माँग भराई और मंगलसूत्र पहनाने की रस्में हुई।

रात्रि में दोनो की शादी के उपलक्ष्य में रिसेप्शन दिया गया, जिसमें सितारों के साथ साथ कुछ बड़ी हस्तियों का जमावड़ा था। सोनम और आनंद अपनी अपनी पोशाकों में बहुत ही खूबसूरत दिख रहे थे।

 

























दोनो के रिसेप्शन में बड़ी बड़ी हस्तियों में जैसे राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, कंगना रनौत, उद्धव ठाकरे, अमर सिंह, रानी मुखर्जी, जूही चावला, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, जहान्वी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, रेखा, माधुरी दीक्षित, काजोल, विद्या बालन, कटरीना कैफ, करीना कपूर खान, शाहरुख खान, गौरी खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, नताशा दलाल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, हीरू जौहर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर, स्वरा भास्कर, शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा खान, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, सुनील शेट्टी, माना शेट्टी, आथिया शेट्टी, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह, इसाबेले कैफ, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, आकाश अम्बानी, श्लोक मेहता, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी आदि थी।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...