सोमवार, 23 अप्रैल 2018

शाहिद कपूर ने अपना दादासाहेब फाल्के अवार्ड अपनी पत्नी मीरा को समर्पित किया।

हाल ही में शाहिद कपूर को पद्मावती फ़िल्म के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। शाहिद ने अपने इस अवार्ड को अपनी पत्नी मीरा राजपूत को समर्पित करते हुए उनकी प्रशंसा की।

शाहिद कपूर ने अवार्ड जीतने के बाद कहा कि यह मेरा पद्मावत के लिए इस साल का पहला अवार्ड हैं। मैं बहुत खुश हूँ और इस अवार्ड को अपनी पत्नी मीरा को समर्पित करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझें शूटिंग के दौरान बहुत ही सहन किया। उनके सहयोग के बिना यह फ़िल्म करना मुश्किल था। इसके लिए मैं उनका बहुत बहुत आभारी हूँ।

वर्तमान में शाहिद कपूर एक बेटी मीसा के पिता है और वह दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में है।

वरुण धवन का 500 नृत्यकों के साथ कलंक के लिए कमाल!

वरुण धवन फ़िल्म कलंक में फिर से आलिया भट्ट के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं। यह साथ में उनकी चौथी फ़िल्म है। यह एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है, जिसे अभिषेक वर्मन निर्देशित करेंगें। इसे साजिद नाडियाडवाला की ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और करण जौहर  की धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगी।

इस फ़िल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में रहेंगीं।

इस फ़िल्म के मुख्य गाने की शूटिंग चालू हो चुकी है। इस गाने में वरुण धवन, कियारा आडवाणी के साथ दिखेंगें। इस गाने के पार्श्व में 500 नृत्यकों का अनूठा संगम दिखेगा। इसे रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ कर रहे हैं। इसका संगीत प्रीतम ने दिया हैं।

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की तारा सुतरिया को कथित प्रेमी ने किया प्रोमोट?

तारा सुतरिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के पोस्टर में 
तारा सुतरिया और रोहन मेहरा


तारा सुतरिया और रोहन मेहरा

हाल ही में फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के मुख्य कलाकारों टाइगर श्रॉफ, तारा सुतरिया और अनन्या पांडे के कई पोस्टर सार्वजनिक हुए। फ़िल्म की शूटिंग देहरादून में शुरू हो चुकी हैं। या 2 महीने तक चलने वाली हैं।

हाल ही में फ़िल्म की डेब्यूटेंट तारा सुतरिया का पोस्टर सार्वजनिक हुआ। इस पोस्टर को उनके कथित प्रेमी रोहन मेहरा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर सांझा करते हुए लिखा कि ओह हेलो, तारा सुतरिया संसार मे आग लगाने का समय आ गया है। इसका मतलब कुछ ओर मत निकालिये। उनका कहना है कि तारा को अपनी सुंदरता से दुनिया में छाने का वक़्त आ गया हैं।

खबरों की माने तो स्वर्गीय कलाकार विनोद मेहरा के पुत्र रोहन मेहरा कुछ समय से तारा सुतरिया के साथ प्रेम संबंधों में हैं। हाल ही में रोहन ने दोनों के एक वेकेशन के समय के कुछ अंतरंग पलों को सोशल मीडिया पर सांझा किये थे।

रोहन मेहरा भी सैफ अली खान के साथ फ़िल्म बाज़ार से डेब्यू करने वाले हैं।

लवरात्री के सेट से आयुष शर्मा ने सांझा की वारीना हुसैन के साथ तस्वीर!

आयुष शर्मा और वारीना हुसैन, फ़िल्म लवरात्री के सेट पर 
वर्तमान में सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा फ़िल्म लवरात्री से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग 4 मार्च को शुरू हो गई थी। अभी आयुष अपनी मुख्य अभिनेत्री वारीना हुसैन के साथ लंदन में शूटिंग कर रहे हैं।

हाल ही में आयुष ने फ़िल्म लवरात्री के सेट से एक फ़ोटो सांझा की जिसमें वह निर्देशक अभिराज मिनावाला और वारीना हुसैन के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने ने फ़ोटो को कैप्शन दिया है कि सेट पर वापिस आकर अच्छा महसूस हो रहा हैं।

कटरीना की अपनी जिंदगी पर किताब "बार्बी ड्रीम्स" के नाम से?

कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ 
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का फ़िल्मी सफर बहुत ही मजेदार और उतार चढ़ाव भरा रहा हैं। उन्होंने बूम से लेकर टाइगर ज़िंदा है तक अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपने लिए ख़ास जगह बनाई हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने फ़िल्मी सफर पर एक बुक लिखने की इक्षा जाहिर की थी। शायद इसी के चलते एक प्रकाशन कंपनी ने उनसे उनकी ऑटोबायोग्राफी के लिए बात की। किन्तु उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी के लिए जल्दबाज़ी बताया। यदि सूत्रों की माने तो वह अपने बार्बी ड्रीम नाम से मेमॉयर लिखने पर राज़ी हो गई है।

खबरों की माने तो उनके मेमॉयर में कटरीना की निज़ी जिंदगी के बारें में ज्यादा कुछ नही रहेगा। इसमें उनके बचपन की घटनाओं और विभिन्न देशों में रहने का अनुभव समाहित रहेगा। उनको अपनी जिंदगी में जापान, बेल्जियम और लंदन में रहने का अनुभव प्राप्त हुआ। इससे विभिन्न संस्कृतियों ने उनका व्यक्तित्व बनाया।

अभी उसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं। अब आगे देखते है कि कटरीना के कितने राज़ उनके मेमॉयर में देखने को मिलेंगें।

सोमवार, 9 अप्रैल 2018

फ़िल्म राज़ी का ट्रेलर आया, आलिया शहमत के रोल में छाई!

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer

Film Raazi Trailer 
Film Raazi Trailer


Film Raazi Trailer
"वतन के आगे कुछ भी नही, खुद भी नही" के डायलाग के साथ आलिया भट्ट अपनी मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित फिल्म राज़ी के पहले ट्रेलर में छा गई हैं।

फ़िल्म राज़ी, हरिंदर सिक्का की प्रसिद्ध उपन्यास कालिंग शहमत पर आधारित हैं। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी मुख्य किरदार में है। इस फ़िल्म में आलिया ने शहमत नामक किरदार निभाया है, जिसमें वह एक बेटी, पाकिस्तानी आर्मी अफसर की पत्नी और भारतीय जासूस की भूमिका में हैं।



फ़िल्म के लाजवाब ट्रेलर का आनंद लीजिये और अपने विचार दीजिये।

सोनम कपूर की शादी 29 अप्रैल को मुम्बई में?

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके दिल्ली के कथित प्रेमी आनंद आहूजा की शादी के चर्चे मीडिया में छाए हुए थे। उनकी शादी के स्थान को लेकर अटकले लगाई जा रही थी कि वह जिनेवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की सोच रहे हैं। अभी तक तो दोनों ने इस बात की भी पुष्ठि नही की थी कि वे दोनों शीघ्र ही शादी करने वाले हैं। किंतु मीडिया और सोशल मीडिया में दोनो की प्रेम में डूबी हुई तस्वीरें छाई रहती हैं।

यदि खबरों की माने तो इस बात का पटाक्षेप हो गया है कि दोनों 29 अप्रैल को मुम्बई में परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह कोई डेस्टिनेशन वेडिंग नही होगी, बल्कि यह एक बिग फैट वेडिंग होगी। इस शादी में बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं।

खबरों की माने तो सोनम कपूर के शादी के कार्ड उनके चहेते सितारों को वितरित भी किये जा चुके हैं। शादी में शामिल होने वाले संभावित सितारों में सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस, करिश्मा कपूर और करण जौहर शामिल हैं।

उनके चचेरे भाई बहनों में अर्जुन कपूर, जहान्वी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर आदि भी शादी में शिरकत करेंगें।

अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं। हमें सोनम और आनंद आहूजा के द्वारा उनके पसंदीदा माध्यम इंस्टाग्राम पर शादी की घोषणा का इंतजार हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...