बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

कृति सेनन को अरेंज्ड मैरिज के पीछे का तर्क समझ नहीं आता!

कृति सेनन

कृति सेनन
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इस समय अकेली है। आज वैलेंटाइन डे है और बॉलीवुड में प्यार का जादू छाया हुआ हैं। किंतु कृति को क्षणिक प्यार की जगह, जिंदगी भर चलने वाले प्यार पर भरोसा हैं।

जब उनसे उनके अनुसार आदर्श व्यक्ति के गुणों के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बहुत लंबी फेहरिस्त है। सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि मैं जिस भी व्यक्ति को प्यार करूंगी, वह ईमानदार और वफादार होना चाहिए। मैं उस व्यकि के साथ वृहत रूप से बातचीत कर सकूं। मुझे उसके साथ बिना बातचीत किये भी खुशी मिले। वह सभी को सम्मान देने वाला, हर तरीके से अच्छा इंसान होना चाहिए। उसे बच्चों से प्यार होना चाहिए।

कृति सेनन ने शादी के बारें में बताते हुए कहा कि मैं शादी जैसी संस्था में विश्वास करती हूं। यह बहुत ही ख़ूबसूरत चीज़ हैं। लेकिन फिर से, मैं ऐसी इंसान हूँ, जो आजतक अरेंज्ड मैरेज के पीछे के तर्क को नही समझ पाई हूँ। मेरे लिए किसी शादी करने का मतलब उसके साथ पूरी जिंदगी गुजारने की प्रतिबद्धता होनी चाहिए। इसके लिए उससे पागलपन की हद तक प्यार होना चाहिए। मैं सोचती हूँ कि परिवार एक बहुत ही खूबसूरत प्रतिबद्धता हैं। आज भी ऐसी कई शादियां है जो जिंदगी भर चलती हैं। आज भी कुछ बुजुर्ग जोड़े हाथ में हाथ लिए चलते हैं। आज भी उनके बीच प्यार हैं। यह प्रेरणादायक हैं। आप अपनी जिंदगी इस तरह की चाहते हैं।

यदि फिल्मों की बातें करें तो कृति सेनन अपनी अगली फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ फ़िल्म अर्जुन पटियाला में दिखेंगीं। इस फ़िल्म की शूटिंग आज से शुरु होने वाली हैं।

यदि मैं अभिनेता नही होता तो कुछ अलग तरह का होता, रणवीर सिंह ने कहा!

 रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की हंसी, मस्ती और जिंदादिली एक उनकी विशेष ख़ासियत हैं। उनकी असीमित ऊर्जा सार्वजानिक स्थलों और कार्यक्रमों में देखने को मिलती हैं।

रणवीर ने अपने खुश रहने के बारें में बताते हुए कहा कि मैं अचंभित हूँ कि लोग कहते है कि मैं इतना ख़ुश कैसे राह पाता हूँ। मेरे अनुसार खुश रहना एक आपकी पसंद हैं। मैंने जिंदगी में वह पाया जिसे मैं प्यार करता हूँ। हो सकता है कि मैं यदि अभिनेता नही होता तो कुछ अलग व्यक्ति होता। मैं फिल्मों में हीरो के रूप में काम करना चाहता था। आज मैं बन गया हूँ। इस कारण से में पूरे वक़्त ख़ुश रहता हूँ।

रणवीर ने अपनी अभिनय कला को विकसित करने के बारें में बताते हुए कहा कि मैं हमेशा से अभिनय कला के बारें में संजीदा रहा हूँ। मैं थिएटर के बैकग्राउंड से हूं, इसलिए मैंने अभिनय से सम्बंधित बहुत सी पुस्तकों को पढ़ा हैं। मैंने बहुत कुछ तो अपना काम करते वक़्त सीखा हैं। मेरी अपने समकक्षों से इस बारें पहुंच थोड़ी अलग हैं। मैं केवल सेट पर नही रहता हूँ, बल्कि अपने चरित्र को विकसित करने में लगा रहता हूँ। मैं ख़िलजी के लिए तीन सप्ताह तक अकेलेपन में रहा और किसी से बातचीत नही की। इस दौरान मैंने कुछ हटके किया। मैंने इतिहास के कुछ खूंखार और दमन करने वालों के बारें में पढ़ा।

मैं वापसी क्वीन बन गई हूं, काजोल ने कहा।

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हमेशा कुछ अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी करती है। उनकी आख़िरी फ़िल्म दिलवाले थी, जिसमें वह शाहरुख, वरुण धवन और कृति सैनन के साथ नज़र आई थी।

काजोल ने अपने इतने सारी वापसी फिल्में करने पर, काजोल ने मज़ाक में कहा कि मैंने इतनी सारी वापसी कर ली है, कि मैं एक वापसी क्वीन के जैसे हो गई हूं। मैं हमेशा इसी तरह से वापसी करती रहूंगी।

काजोल अपनी अगली फिल्म इला से वापसी कर रही हैं, जिसे उनके पति अजय देवगन निर्मित कर रहे है और प्रदीप सरकार निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म आनंद गांधी के गुजराती नाटक बेटा कागदो पर आधारित है। यह एक अकेली माँ के इर्दगिर्द घूमती कहानी हैं। इसमें माँ और बेटे के बीच के रिश्ते को दिखाया गया हैं।

काजोल फ़िल्म इला के बारें में बताते हुए कहा कि मुझें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। मुझें इसकी एक एक लाइन पसंद आई हैं। मैं उसकी बहुत सारी चीजों से इत्तेफ़ाक़ रखती हूं।

अर्जुन कपूर नमस्ते इंग्लैंड की रिहर्सल के लिए असमंझस में फसें!

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी चहेती अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ फ़िल्म संदीप एंड पिंकी फरार की शूटिंग लगभग पूरी कर चुके हैं। वह अब अपनी अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फिर से परिणीति चोपड़ा के साथ करने वाले हैं। अर्जुन ने मस्ती में यहां तक भी कहा था कि मैं लगातार परिणीति के साथ काम कर रहा हूँ, तो मैं हमेशा उनके साथ ही दिखूंगा तो मेरा उनसे नाम जुड़ना लाज़िमी हैं।

हाल ही मैं उन्होंने अपनी अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की तैयारी चालू कर दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि रिहर्सल करूं या न करूँ, यही प्रश्न हैं।

खबरों की माने तो फ़िल्म की शूटिंग पंजाब, मुम्बई और यूनाइटेड किंगडम में होने वाली हैं। विपुल अमृतलाल शाह के अनुसार वह जल्दी ही शूटिंग शुरू करेंगें।

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018

अनुष्का के माँ बाप ने विराट के लिए खरीदा एक विशेष तोहफा! जानिए क्या?

अनुष्का के माँ बाप ने विराट के लिए खरीदा एक विशेष तोहफा! जानिए क्या
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

हाल ही में तुसकैनि, इटली में शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिल्ली और मुम्बई में रिसेप्शन के बाद, दोनो हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका निकल गए थे। बाद में अनुष्का भारत लौटकर आ गई और फ़िल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हो गई, वही दूसरी ओर विराट कोहली साउथ अफ्रीका में टी 20 और वन डे सीरीज के लिए रूक गए थे।

हाल ही में अनुष्का के माँ-बाप एक इवेंट में गए हुए थे। वहां पर दोनो ने अपने प्यारे दामाद विराट के लिए एक तोहफा पसंद किया। तोहफे के रूप में उन्होंने एक पुस्तक पसंद की। किस्मत की बात थी कि पुस्तक की लेखिका वहां मौजूद थी। उन्होंने पुस्तक पर अनुष्का और विराट के लिए लेखिका तेजस्विनी दिव्या नायक के ऑटोग्राफ लिए। देखने से लगता था कि यह पुस्तक प्रेम कविताओं पर आधारित हैं।

बहुत ही प्यार गिफ़्ट। आप इस बारें में क्या कहेंगें।

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

दृष्टि धामी को इस टीवी अभिनेता के साथ अंतरंग दृश्यों से नही है ऐतराज़!

दृष्टि धामी 
दृष्टि धामी, नकुल मेहता
दृष्टि धामी, नकुल मेहता


दृष्टि धामी, नकुल मेहता
दृष्टि धामी, नकुल मेहता

दृष्टि धामी, नीरज खेमका
दृष्टि धामी, नीरज खेमका

दृष्टि धामी, विवियन डीसेना
दृष्टि धामी, विवियन डीसेना
टीवी शो मधुबाला से प्रसिद्ध हुई दृष्टि धामी हाल ही में एक चैट शो में टीवी अभिनेता नकुल मेहता के साथ उपस्थित थी। दोनो ने बहुत सी अंदर की बातों को सांझ किया। एक रैपिड फायर के दौरान जब उनसे पूछा गया कि किस अभिनेता के साथ उन्हें अंतरंग दृश्य करने में परेशानी नही हैं। उन्होंने बिना सोचे तुरंत ही नकुल मेहता का नाम लिया।

जब उनसे पूछा गया कि वह किस अभिनेता के साथ अब काम नही करना चाहती हैं। उन्हें विवियन डीसेना और अर्जुन बिजलानी के बीच चुनने के लिए बोला गया। तब उन्होंने विवियन डीसेना का नाम लिया।

वर्तमान में वह अपने पति नीरज खेमका के साथ शादी शुदा जिंदगी का लुफ़्त उठा रही हैं।

गायिका श्रेया घोषाल का तीसरी शादी की सालगिरह पर पति को प्यारा संदेश!

श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय अपनी शादी में 

श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय अपनी शादी में 

श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय

श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय

श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय

श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय

श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय

श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय

श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय 
गायिका श्रेया घोषाल को कौन नही जानता हैं। उन्होंने बॉलीवुड में हिंदी गानों के साथ साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं जैसे मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मराठी, गुजरती, बंगाली, पंजाबी, उर्दू, तुलु आदि में अपनी मादक और मीठी आवाज़ का जादू बिखेरा।

हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पति शिलादित्य मुखोआपध्याय को एक प्यारा सा संदेश लिखते हुए सांझा किया। उन्होंने ने फ़िल्म पद्मावत के गाने एक दिल एक जान का सहारा लेते हुए लिखा कि तुम केवल एक लड़के थे और मैं केवल एक लड़की थी। हम स्कूल पुनर्मिलन में अजनबियों की तरह मिले। कुछ हमारे बीच अच्छा हुआ और हमारे दिल धड़कने लगे। मैंने कभी सोचा भी नही था कि जिन प्रेम कहानियों के बारें में उपन्यास और फिल्मों में देखा है, वो हक़ीक़त में विद्यमान हैं। लेकिन वे होती हैं। हमको तीसरी शादी की सालगिरह मुबारक। एक दिल है, एक जान है, दोनो तुझपे, क़ुर्बान है @शिलादित्य।

बहुत ही सुंदर। हमारी शुभकामनाये आप लोगों के साथ हैं। आप दोनों जिंदगीभर इसी तरह खुशमिजाज रहे और आनंद से जिंदगी बिताए।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...