रविवार, 4 जून 2017

शाहरुख को जब मज़ाक पर गुस्सा आया!





बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान अपने मज़ाकिया अंदाज़ और सेंस ऑफ हुमौर के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन एक प्रैंक शो के दौरान शाहरुख का पहली बार गुस्सा देखने को मिला।

हाल ही में शाहरुख खान दुबई यात्रा थे। उस समय उन्होंने रामेज़ गलाल के प्रैंक शो रमदान टीवी प्रैंक में भाग लिया। यह बहुत प्रसिद्ध शो है, जिसमें दुनियाभर के प्रसिद्ध कलाकारों को भाग लेने बुलाया जाता हैं।

शाहरुख के शो के शूट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख के साथ शो के प्रेजेंटर निशान प्रैंक करते दिखाए गए हैं। फिर दोनों मरुस्थल में गाड़ी से सैर करने निकलते हैं। तभी गाड़ी खराब हो जाती और शाहरुख नीचे उतरते हैं तो सामने से एक बड़ा सा रेप्टाइल शाहरुख की तरफ लपकता हैं। इस घटना से  शाहरुख घबरा जाते हैं। जब शाहरुख को पता चलता है कि रेप्टाइल की खाल ओढ़े हुए रामेज़ है तो शाहरुख के गुस्से का ठिकाना नही रहता है। वह कहते हुए दिखाए गए हैं कि क्या तुमने मुझे भारत से ये सब करने बुलाया हैं। तभी रामेज़, शाहरुख के गुस्से को देखते हुए पैर पकड़कर शाहरुख से माफी मांगते हैं, किन्तु शाहरुख उनकी प्रार्थना को अनसुना कर देते हैं। शाहरुख गुस्से में रामेज़ को रेत में घुसा देते हैं। बाद में दोनों ने अपना एक फोटो साथ में ट्विटर पर साँझा किया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा नही है, वरुण धवन के ख़ास दोस्त!

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फ़िल्म के दौरान दोनों एक दूसरे से कभी अलग नही दिखते थे। दोनों की ख़ास दोस्ती थी।

हाल ही की खबरों में दोनों के अनबन की बाते सामने आई थी। किन्तु जी क्यु स्टाइल अवार्ड के दौरान दोनों एक दूसरे के गले मिलते हुए दिखे और रेड कारपेट पर चलते हुए मीडिया के लोगों को फ़ोटो खींचने का मौंका दिया।

एक बॉलीवुड पत्रिका में साक्षात्कार के दौरान जब वरुण से सिद्धार्थ से दोस्ती के बारें में पूछा तो वरुण ने कहा कि सिद्धार्थ मेरे कोई ख़ास दोस्त नही है। किंतु निश्चित तौर पर कोई हैं जिनके अच्छे की मैं दुआं करता हूँ।

इस जवाब से उन्होंने दोनों के बीच चल रही अनबन की खबरों को विराम दे दिया हैं।

गुरुवार, 1 जून 2017

ड्वायन जॉनसन ने प्रियंका चोपड़ा के लिए प्यार को कबूला!

हाल ही में हॉलीवुड एक्टर ड्वायन जॉनसन ने प्रियंका चोपड़ा के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए कहा कि मैं प्रियंका से पहली मुलाकात से ही प्यार करता हूँ।

ड्वायन ने एक टीवी शो में प्रियंका से अपने संबंधों के बारें बताते हुए कहा कि मैं इस औरत को प्यार करता हूँ। यह बहुत ही मज़ाकिया था जब वह अमेरिका आई थी। वो यहाँ आई, हमारी एजेंसी से जुड़ी और मेरे एजेंट को नियुक्त किया। इसके कारण हमारे तुरंत संबंध बने। ड्वायन ने ये सब एक शो नाउ शोइंग के लिए साक्षात्कार में कहा।

ड्वायन ने कहा कि पहले हम लोगों ने फ़ोन पर बात की| बात करते ही हम लोगों के विचार मिल गए| हम दोनों का एक सा डीएनए हैं|  हम दोनों के एक से सपने हैं|  केवल यह सब नहीं था | मैं  उनके प्यार में गिरफ़्त हो गया| हम लोगों का यह पागलपन वाला आईडिया था कि वह बेवॉच में बहुत ही अच्छी विलैन साबित होगी| 

ड्वायन सोचते है कि प्रियंका एक बेहतरीन विलैन की भूमिका निभाने वाली कलाकार हैं|  ड्वायन आजकल प्रियंका के काम करने के तरीके से भी बहुत फ़िदा हैं|  

कटरीना ने कहा कि सलमान को मेरे लिए छोड़ दो!


हाल ही में, सलमान खान, कटरीना और आलिया भट्ट आईफा अवार्ड 2017 की प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित हुए। कटरीना और सलमान एक साथ बहुत ही खुश और सुंदर दिख रहे थे। दोनों ही एक दूसरे की प्रशंसा में अपने अपने तरीके से बोल रहे थे। सलमान ने कटरीना की प्रशंसा करते हुए कहा कि कटरीना बॉलीवुड सबसे अच्छी डांसरों में से एक हैं। वही एक प्रश्न के जवाब में कटरीना ने सलमान पर अपना मालिकाना हक जताया।

हम सभी जानते है कि सलमान और आलिया ने आजतक साथ में काम नही किया। इस बात पर जब प्रश्न पूछा कि दोनों कब साथ में आयेंगे तो कटरीना ने तपाक से जवाब दिया कि आलिया को वरुण धवन के लिए छोड़ दीजिए और सलमान को मेरे लिए।

वर्तमान में सलमान और कटरीना की टाइगर ज़िन्दा है फ़िल्म आ रही हैं। इस फ़िल्म की अभी अभी अबू धाबी में शूटिंग खत्म हुई हैं।

सलमान खान को आईफा 2017 का अवार्ड जीतने पर शक!





हाल ही में आईफा अवार्ड 2017 के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुम्बई में आयोजन हुआ। इसमें सलमान खान, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट ने शिरकत की। आईफा अवार्ड 2017, 14 और 15 जुलाई को मेटलाइफ स्टेडियम न्यूयॉर्क में  आयोजित होने वाला हैं। तीनो कलाकारों ने कहा कि यह अभी तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने वाला हैं। इसमें कई सितारों का जमावड़ा होने वाला है।

सलमान खान और आलिया भट्ट बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आईफा 2017 में नामित हैं। बेस्ट एक्टर के लिए नामित कलाकारों में शाहिद कपूर "उड़ता पंजाब" के लिए, रणबीर कपूर "ऐ दिल है मुश्किल" के लिए, शाहरुख खान "फैन" के लिए, सुशांत सिंह राजपूत "एम एस धोनी" के लिए, अमिताभ बच्चन "पिंक" के लिए और सलमान खान "सुल्तान" के लिए हैं। वही दूसरी ओर बेस्ट एक्ट्रेस ले लिए नामित हीरोइनों में अनुष्का शर्मा "ए दिल है मुश्किल" के लिए, आलिया भट्ट "डिअर ज़िन्दगी"और "उड़ता पंजाब" के लिए, सोनम कपूर "नीरजा" के लिए और तापसी पन्नू "पिंक" के लिए हैं।

आईफा में शिरक़त करने वाले सलमान खान से जब पूछा गया कि कौन बेस्ट एक्टर अवार्ड जीतेगा तो सलमान ने अपनी जीत पर आशंका जताते हुए कहा कि निश्चिततौर पर मैं नही हूँ। मैं आईफा और प्रशंसकों के सम्मान पर विश्वास करता हूँ। अवार्ड जीतना मेरी चीज़ नही हैं।

सलमान ने आगे कहा कि हो सकता है कि मैं किसी को अवार्ड देते हुए दिखूं, किन्तु निश्चित रूप से लेते हुए नही दिखूंगा।

सलमान के प्रशंसक इस बारें में क्या सोचते हैं। अपने विचार दीजिए।

इस कार्यक्रम में सलमान खान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट के कुछ डांस नंबर पर अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं।

शादी के बाद उर्मिला मातोंडकर की फिल्मों में वापसी!


चुलबुली रंगीला अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बहुत समय से रुपहले पर्दे से गायब है। उर्मिला ने कश्मीर के व्यापारी मोहसिन अख्तर मीर से अपने घर से हिन्दू रीतिरिवाज से शादी कर ली थी। शादी के बाद वह रुपहले पर्दे से गायब थी। वह अंतिम बार 2014 में मराठी फिल्म आजोबा में दिखीं थी।

खबरों की माने तो उर्मिला की बॉलीवुड के लिए चाहत उन्हें फिर पर्दे पर ला रही हैं। हम सभी जानते है कि वह एक प्रशिक्षित खूबसूरत डांसर हैं। अब वह इरफान खान द्वारा अभिनीत फिल्म से वापसी कर रही हैं। इस फ़िल्म में वह केवल एक डांस नंबर में दिखेंगी।

पूर्व में उर्मिला राम गोपाल वर्मा की रंगीला फ़िल्म से प्रसिद्ध हुई थी। उसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जिसमें प्रमुख फिल्में जुदाई, सत्या, कौन, प्यार तूने क्या किया, भूत, एक हसीना थी आदि हैं।

उर्मिला अपने डांस नंबर कमबख्त इश्क़, शब्बा शब्बा, तन्हा तन्हा, छम्मा छम्मा आदि के लिए जानी जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बेवॉच यात्रा पूरी हुई!

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म के प्रोमोशन के सिलसिले में अमेरिका, बर्लिन आदि में प्रचार करते हुए लंदन पहुंची। लंदन में सभी प्रशंसकों से मिली। यह इनके प्रचार प्रसार का अंतिम पड़ाव था।

हम सभी जानते है कि प्रियंका एक अच्छी अभिनेत्री के साथ फैशन की समझ वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने लंदन में बहुत सुंदर ड्रेस पहनी, जिसमें घुटने तक का स्कर्ट और नेट वाली फुल स्लीव की टॉप पहनी हुई थी। अपनी फोटो को साँझा करते हुए लिखा कि यह दिन का अंतिम लुक है @ज़िम्मरमैन।

प्रियंका ने बेवॉच टीम के साथ एक ओर तस्वीर साँझा की। बेवॉच के प्रियंका को दो नई हॉलीवुड फिल्म मिल गयी हैं। एक फ़िल्म अ किड लाइक जेक और दूसरी फिल्म इजन्त इट रोमांटिक है।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...