बुधवार, 11 सितंबर 2019

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा की ट्रोल पर सलाह!


बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा एक स्टाइलिश और बिंदास सितारा हैं। वह अपनी सही बात रखने के लिए कभी भी हिचकिचाती नही हैं। वह हमेशा कुछ हटके करती हैं। वर्तमान में वह ज़ोया फैक्टर नामक फ़िल्म के प्रोमोशन में व्यस्त हैं।

आजकल बहुत सारे बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया ट्रॉल्लिंग के शिकार हैं। यहाँ तक एक बार करण जौहर ने अपने शो पर कहा था कि मैं सुबह होते ही ट्रॉल्लिंग का शिकार होता हूं और गालियां सुनता हूँ। अभिनेत्री सोनम ने सोशल मीडिया ट्रोल से निपटने के तरीके को बताते हुए कहा कि यह कोई औरत या आदमी वाली बात नही है, बल्कि किसी का भी मंतव्य हो, वह इंटरनेट पर मिश्रित प्रतिक्रिया पाता हैं। कुछ लोग उसकी बात से इत्तेफाक रखते है तो कुछ नही। इससे निपटने का सही तरीका ये है कि लोगों को जो कहना है कहने दो, उस पर प्रतिक्रिया मत दो और ज्यादा ध्यान मत दो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...