बुधवार, 11 सितंबर 2019

टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी करेंगी दूसरी शादी!


टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी अब दूसरा विवाह करने की तैयारी में हैं। कुछ समय पहले ही उनकी मुलाकात दिल्ली के शलभ डंग से हुई, जो हैल्थकेअर के व्यापार में हैं। शलभ ने 2 महीने में डेटिंग के बाद शादी का प्रस्ताव काम्या के सामने रख दिया। काम्या ने हाँ करने से पहले कुछ वक्त मांगा। फिर काम्या ने इस साल में विवाहित होने की बात कहकर इसकी पुष्टि कर दी। खबरों की माने तो शादी मुंबई में होगी।

यदि काम्या पंजाबी की बात करे तो उनकी पूर्व में शादी व्यापारी बंटी नेगी से हुई थी। 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। उनकी पहली शादी से 9 साल की आरा नामक लड़की हैं। खबरों की माने तो जिस शलभ से वह दूसरी शादी करने जा रही है, वह भी पहली शादी से 10 साल के बेटे ईशान के पिता हैं।

हम आशा करते है कि दोनों अपने नए जीवन में सुखमय जीवन व्यतीत करें। दोनो को आने वाली शादी की बहुत शुभकामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...