शुक्रवार, 16 मार्च 2018

कृति सैनन बनी पानीपत की पार्वतीबाई!

कृति सैनन
फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर मोहेंजोदड़ो की असफलता के बाद पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फिल्म पानीपत लेकर आ रहे है। इसकी शूटिंग शीघ्र ही शुरू होगी। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन हैं।

सूत्रों की माने तो यह फ़िल्म 1761 की पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित हैं। यह लड़ाई मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ और अफगानी दुश्मन अहमद शाह दुर्रानी के बीच की थी। इसमें अर्जुन कपूर सदाशिव की भूमिका और संजय दत्त अफगानी अहमद शाह दुर्रानी की भूमिका में रहेंगें। कृति सैनन सदाशिव रावभाऊ की दूसरी पत्नी पार्वतीबाई की भूमिका में दिखेंगी। वह योद्धा पत्नी के रूप में दिखाई गई है, जो कदम कदम पर अपने पति का साथ देती हैं। वो लड़ाई में अपने पति की जान तो बचाती ही है, साथ में युद्ध के अंतिम पड़ाव तक उनके साथ रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...