बुधवार, 14 मार्च 2018

जन्मदिन पर आमिर को अपनी माँ के साथ वक़्त बिताना है पसंद!

आज आमिर खान 53 साल के हो गए हैं। इस वक़्त वह जोधपुर में अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म ठुग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं।

जन्मदिन के अवसर पर जब एक पत्रिका के प्रतिनिधि ने पूछा कि आप पहली जन्मदिन की शुभकामनाएं किससे प्राप्त करने का सोच रहे हो, इस पर आमिर ने जवाब दिया कि अपने सहनायक बिग बी से।

आमिर ने बिग बी के साथ काम करने के अनुभव के बारें में बताते हुए कहा कि बिग बी के साथ काम करना मेरा सपना था। मैं बहुत खुश हूं कि मैं वह सपना जी रहा हूँ।

आमिर से जब उनके 53वे जन्मदिन को मनाने के प्लान के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं अपने जन्मदिन पर अपनी माँ के साथ समय बिताने की कोशिश करता हूँ। इस बार शूटिंग के चलते बाहर हूँ। मैंने अपने डायरेक्टर से एक दिन की छुट्टी मांगी ताकि माँ से मुम्बई जाकर मिलकर आ संकू। यदि संभव नही हुआ तो माँ को जोधपुर बुला लूंगा। माँ वह है जिसके कारण मैं इस दुनिया में आया। इसलिए मेरा जन्मदिन हमेशा उनके साथ मनाता हूँ।

आमिर खान जी को सुप्रभात चित्रनगरी की तरफ से जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...