शुक्रवार, 16 मार्च 2018

सलमान खान फ़िल्म रेस 3 से बने गीतकार!

सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान इस समय अबू धाबी में अपनी ईद पर सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्म रेस 3 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग अंतिम पड़ाव में हैं। इस फ़िल्म सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, बॉबी देओल, डेज़ी शाह और साकिब सलीम आदि मुख्य भूमिकाओं में है।

खबरों की माने तो अब सलमान खान एक गीतकार के रूप में भी जाने जायेंगे। उन्होंने अपनी फिल्म रेस 3 के लिए एक रोमांटिक ट्रैक लिखा हैं। इसे दुबई में सलमान के ऊपर ही फिल्माया जाएगा। सूत्रों के अनुसार विशाल मिश्रा ने इसे अपना संगीत दिया है, वही रेमो डिसूज़ा कोरियोग्राफ करेंगे।

प्रोड्यूसर तौरानी के अनुसार यह एक रोमांटिक ट्रैक है, ये वैसा ही है, जैसा हम चाहते थे। यह पहली बार होगा कि सलमान का नाम एक गीतकार के रूप में दिखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...