गुरुवार, 11 जून 2020

अभिनेत्री हिना खान ने बिग्ग बॉस १३ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के संग काम करने पर ये बोला?

फिल्म हैक्ड की अभिनेत्री हिना खान किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं| टीवी शो "ये रिश्ता क्या कहलाता हैं" से लेकर रियलिटी शो बिग्ग बॉस ११ की प्रतिभागी से लेकर फिल्म हैक्ड तक सफर उनकी प्रतिभा और अभिनय के डैम पर हैं| 

हाल ही में हिना खान ट्विटर पर #askhina सेशन में आई और अपने प्रशंसकों को अपनी निजी और व्यावसायिक ज़िंदगी के बारे में खुलकर जबाब दिए| इसी कड़ी में एक प्रशंसक ने कहा कि माम मैंने आपको बिग्ग बॉस ११ में सपोर्ट किया और सिद्धार्थ को बिग्ग बॉस १३ में| मैं बस आपसे यही पूछना चाहता हूँ कि भविष्य में क्या आप और सिद्धार्थ किसी प्रोजेक्ट में दिखेंगें| 

प्रशंसक के इस प्रश्न पर हिना खान ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया कि धन्यवाद, आप ये कभी नहीं जानते| आप देखेंगे कि संसार बहुत ही छोटा हैं| साथ में उन्होंने कुछ हंसी की इमोजीस भी सांझा की| हिना ने अपनी प्रतिक्रिया में न हां की और न ही ना! हिना जी हम चाहते हैं कि आपकी जोड़ी जल्दी ही परदे पर दिखे और प्रशंसकों की अभिलाषा पूरी हो!


कुली न. १ वरुण धवन का मास्क वाला पोस्टर!


जैसा कि हम जानते हैं कि कोरोनावायरस के चलते, भारत सरकार पहले ४ लॉकडाउन सफलतापूर्वक लागू कर चुकी हैं| किन्तु अब १ जून से ३० जून तक लॉकडाउन की जगह अनलॉक १ लागू हुआ हैं, जिसमें सभी भारतीयों को बहुत सी छूट दी गई हैं, किन्तु चेहरे पर मास्क, सोशल डिस्टन्सिंग और हैंड सांइटिज़ेर सभी को आवश्यक हैं| इन्ही छूट चलते बॉलीवुड को राहत मिली हैं|  बॉलीवुड को भी कुछ निर्देशों का पालन करते हुए, शूटिंग की छूट दी गई हैं| बॉलीवुड स्टार वरुण धवन भी अपनी फिल्म कुली न. १ को लेकर सक्रिय हो गए हैं| 

हाल ही में, वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म कुली न. १ का पोस्टर सोशल मीडिया पर साँझा किया, जिसमें वह गाँधी टोपी और माथे पर तिलक के अलावा, अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं| उन्होंने ने फोटो साँझा करते हुए लिखा हैं कि "#coolieno.1" और एक चिकित्सीय मास्क का इमोटिकॉन सांझा किया| 

मान गए वरुण धवन जी, इससे  अच्छा कोरोनावायरस से बचने के लिए सन्देश नहीं हो सकता हैं!  

गुरुवार, 4 जून 2020

हिना खान का रीगल पैंटसुइट अवतार!

"ये रिश्ता क्या कहलाता हैं " की अक्षरा उर्फ़ हिना खान कोई परिचय की मोहताज़ नहीं हैं| बिग्ग बॉस ११ से चर्चा में आई हिना खान अपनी आधुनिकतम फैशन और परिधानों के लिए जानी जाती हैं| उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी प्रसंशको की फौज है, जिनके खुश करने के लिए, वह हमेशा उनके लिए अपने कई फोटो और वीडियो साँझा करती रहती हैं| 

हाल ही में अपनी फैशन डिजाइनिंग खुद करने वाली हिना खान ने एक रीगल पेस्टल रेनबो पैंटसुइट में अपनी खूबसूरत फोटो साँझा की| उनकी मैचिंग के साथ ब्रेलट और घुंघराले बाल और अपनी मुस्कराहट से गजब ढा रही हैं| 


कसौटी ज़िंदगी के स्टार पार्थ समथान का किसी के साथ जिंदगी जीने का इरादा! जानिये किसके संग?

कसौटी जिंदगी के मुख्य नायक पार्थ समथान अपने अभिनय के साथ साथ प्रेम प्रसंगो के चलते मीडिया में छाये रहते हैं| उनकी बहुत बड़ी प्रसंशको की सोशल मीडिया पर फौज हैं| उनका नाम कई सह नायिकाओ और स्टार के साथ जुड़ता रहता हैं| किन्तु आजतक उन्होंने अपने किसी भी प्रेम संबंधों कीअफवाहों को स्वीकारा नहीं हैं| 

हाल ही में उन्होंने अपने प्रेम जीवन के सम्बन्ध में खुलासा सोशल मीडिया पर किया| उन्होंने कहा कि अब वह ज़िंदगी को बसाना चाहते हैं| वह कहते है कि वह किस भी समय अपनी ज़िंदगी बसा सकते हैं| आपको आशचर्य होगा कि वह किसके साथ ज़िंदगी बिताना चाहते हैं| 

हाल ही में उन्होने अपने तीन प्यारे से कुत्तों के साथ फोटो सांझा करते हुए लिखा कि मैं किसी भी समय ये तीन अलेक्स, जॉय और ग्रेसियस के साथ ज़िंदगी बसा सकता हूँ| फोटो में पार्थ अपने तीन खास प्यारे हमसफ़र के साथ ख़ुशी पूर्वक अपने सोफे पर बैठे हुए हैं| 

हम आशा करते हैं कि वह इनके अलावा अपने ज़िंदगी में असली में किसी के संग जिंदगी बसायेंगे!


वाणी कपूर और रणवीर सिंह के बीच बेफिक्रे में २३ चुम्बन दृश्य पर ये बोली पत्नी दीपिका पादुकोण!



२०१६ की फिल्म बेफिक्रे बॉक्स ऑफिस पर कमाल तो नहीं कर पाई किन्तु नायक रणवीर सिंह और नायिका वाणी कपूर  २३ चुम्बन दृश्यों को लेकर फिल्म मीडिया में हलचल और उत्सुकता पैदा करने में सफल रही| इस फिल्म के समय, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण डेटिंग कर रहे थे| जब एक मीडिया वार्तालाप के दौरान, दीपिका पादुकोण से फिल्म बेफिक्रे के पोस्टर और २३ चुम्बन दृश्य के बारे में पुछा तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से जबाब दिया| 

इस पर दीपिका ने जवाब दिया कि मैंने पोस्टर देखा और बहुत पसंद किया| मैं आदित्य चोपड़ा की फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ| हम सभी यशराज की फिल्मों  को देखकर बड़े हुए हैं| आदि एक ऐसे निर्देशक हैं जो कि हमेशा कुछ नया और नवोदित लाते हैं| मैं आज सोचती हूँ कि फिल्म के फर्स्ट लुक से ही सब कुछ पता चलता था| मैं सोचती हूँ कि फिल्म सही में कुछ हटके एकदम ताज़ा थी| यदि दर्शक के रूप में सोचूँ तो पहले ही दिन पहला शो देखना चाहती| 

जब दीपिका से पूछा कि आपने रणवीर सिंह को फिल्म में वाणी कपूर के संग २३ चुम्बन दृश्य करने की इजाजत दी थी क्या? इस पर दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया कि मैं इन सब बातों के बारे में अनभिज्ञ हूँ| आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि कई समय, अक्सर मैं इन कही हुई बातों पर अपनी प्रतिक्रिया या स्पष्टता देना पसंद नहीं करती हूँ| मैं इस तरीके से अनुमति देती हूँ| आपको  ये जानकार आश्चर्य होगा कि मैं इसे कैसे देख रही हूँ, कैसे एक कहानी शुरू होती हैं, ये सब असत्य हैं| इस तरह के बातें पूरी तरह से असत्य हैं| 

अब इन सब बातों का क्या कि २३ चुम्बन दृश्यों की इजाजत दी| इस समय दोनों शादी के बाद आनंदमय जीवन बिता रहे हैं और इस असमय घरपर क्वारंटाइन समय साथ में व्यतीत कर रहे हैं| 

यदि फिल्मों की बाते करे तो दोनों कबीर खान की अगली फिल्म ८३ में दिखेंगे|  फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के अवतार में हैं| रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, गरमागरम खबरें, फिल्म जगत, 

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

महानायक ६७ वर्षीय ऋषि कपूर का मुंबई में असमय देहावसान!

महानायक और जीवटता की मिसाल फिल्म बॉबी के सुपरस्टार ऋषि कपूर का आज गुरुवार को दिनांक ३० अप्रैल २०२० को मुंबई के गिरगांव के श्री एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सुबह ८.४५ मिनट पर देहावसान हो गया हैं। वह अपनी अंतिम सांस तक लुकेमिया नामक कैंसर की बीमारी से जूझते रहे। 

पूर्व में वह २०१८ में अपना इलाज कराने अमेरिका गए थे। वहां उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह साथ थी। वहां पर बीच बीच में उनके परिवार के सदस्य बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें देखने जाते थे। 

हाल ही में परिवार ने उनकी असमय मृत्यु के संबंध ने एक वक्तव्य जारी किया है, जिसके अनुसार कहा गया है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर जी दो साल तक लूकेमिया नामक बीमारी से लड़ाई लड़ते हुए आज सुबह ८.४५  पर उन्होंने शांति पूर्वक अंतिम सांस ली। मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर ने बताया कि वे अंतिम समय तक उनका मनोरंजन करते रहे।

दो देशों के बीच चले दो साल तक इलाज के दौरान वह जिंदादिल और मजबूत बने रहे। उनके लिए जिंदगी में हमेशा परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में प्राथमिकता रहे। इलाज के दौरान उनसे जो भी मिलता था, वह उनकी जीवटता और मस्तमौला स्वभाव से अचंभित थे। उन्होंने कभी भी बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

वह पूरे विश्व के प्रशंसकों से मिल रहे प्रेम से कृतज्ञ थे। अब उनके जाने के बाद, उन्हें आप सभी को उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद करना चाहिए, न कि अश्रुपूर्ण मुद्रा में।

हमारे व्यक्तिगत क्षति के क्षणों में, हम देख रहे है कि संसार इस समय बहुत ही कठिन और समस्या के दौर से गुजर रहा हैं। इस दौरान सार्वजानिक भीड़ और परिचालन में सरकार के नियमानुसार रोक हैं। 

हम सभी प्रशंसकों, शुभ चिंतकों, और दोस्तों के परिवार से प्रार्थना करते है कि प्रभावी कानूनी नियमों को सम्मान दे।

महानायक राजकपूर और कृष्णा राज के दूसरे पुत्र और संतानों में तीसरी संतान ऋषि कपूर बहुत ही सफलतम अभिनेता थे। उन्होंने फिल्म मेरा नाम जोकर से शुरुआत कर, फिल्म बॉबी से सफलता के झंडे गाड़े। वे अनगिनत फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए हमेशा अपने चाहने वालों के दिल पर राज करेंगे। 

सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से इस महानतम अभिनेता के परिवार को सांत्वना और यही कामना करते है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।




महान नायक इरफ़ान खान का मुंबई की अस्पताल में इलाज के दौरान असमय निधन!

प्रसिद्ध और महान नायक इरफ़ान खान का आज बुधवार, दिनांक २९ अप्रैल २०२० को मुंबई की कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में इलाज के दौरान असमय निधन हो गया था! उन्होंने कोलन में संक्रमण के कारण अस्पातल में इलाज़ के दौरान ५३ साल की उम्र में अंतिम सांस ली| हाल ही में पिछले सप्ताह में शनिवार को इरफ़ान खान की माँ सईदा बेगम का ९५ वर्ष में निधन हुआ था|

इरफ़ान के प्रवक्ता ने साँझा करते हुए लिखा कि "मुझे विश्वाश हो गया, मैंने समर्पण कर दिया". ये शब्द इरफ़ान खान ने २०१८ में अपनी कैंसर की लड़ाई के दौरान एक वक्तव्य में कहा|  कम शब्दों वाला अभिनेता, मूक भावनाओं और गहरी आँखों वाले अभिनेता, अविष्मरणीय अभनय वाले अभिनेता"

आगे उनके असमय निधन पर एक वक्तव्य में कहा कि यह बहुत दुःख का दिन हैं| हम उनके निधन की ख़बर को आगे बढ़ा रहे हैं| वह एक मजबूत आत्मा थी, जिन्होंने अंत तक अपनी लड़ाई लड़ी|  उनके जो नजदीक आया, उन्होंने उन सभी को प्रेरित किया| २०१८ में दुर्लभ कैंसर से पीड़ित होने की खबर के बाद, उन्होंने हर लड़ाई को बहुत ही शिद्दत से लड़ा| वह अपने प्रियो और परिवारों के बीच घिरे हुए स्वर्ग की ओर प्रस्थान किये| वह अपने पीछे बहुत बसी विरासत छोड़ कर गए हैं| हम पप्रार्थना और आशा करते है कि उनकी आत्मा को शांति मिले|"

इरफ़ान खान की फिल्म पीकू के निर्देशक सुजीत सिरकर ने लिखा कि "मेरे प्रिय मित्र इरफ़ान! तुम केवल लड़े, लड़े केवल लड़े| मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा| हम जल्दी ही मिलेंगें| सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाये| तुमने भी लड़ा| सुतापा तुमने इस लड़ाई में अपना सबकुछ दिया| शांति और ॐ शांति| इरफ़ान खान को सलाम| "

इरफ़ान की अंतिम  फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी, जिसमें उनके साथ राधिका मदान और करीना कपूर खान जैसी अभिनेत्री थी| कैंसर की लड़ाई करके लौटे इरफ़ान ने इसमें लाज़वाब अभिनय किया था|

यदि उनके अंतर्राष्ट्रीय फिल्म करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने कुछ हॉलीवुड फिल्में जैसे स्लमडॉग मिललैनियर, जुरासिक वर्ल्ड, द अमेजिंग स्पाइडर मन और लाइफ ऑफ़ पाई में अपने अभिनय की अमित छाप छोड़ी| इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में सलाम बॉम्बे, मक़बूल, पान सिंह तोमर, द लंचबॉक्स, पीकू, हिंदी मीडियम में मुख्या किरदार निभाया और अपने अभिनय से सबको दीवाना बनाया|



वह अपने पीछे, अपने परिवार में पत्नी सुतापा सिकदर, बेटे बाबिल और अयन को छोड़ गए हैं|

इरफ़ान खानजी की असमय मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं| इस असमय दुःख में सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से  उनके परिवार को  सांत्वना और यही कामना करते हैं कि इरफ़ान जी की आत्मा को परमात्मा शांति प्रदान करे| 


Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...