गुरुवार, 28 जून 2018

संजय दत्त के अनुसार, जेल के दौरान उनका घमंड टूटा!

अभिनेता संजय दत्त अपनी सजा पूरी करने के बाद फरवरी 2016 में जेल से छूटे। उन्हें 1993 मुम्बई धमाकों के दौरान गैर कानूनी तरीके से हथियार रखने के लिए सजा सुनाई थी।

संजय दत्त ने एक मीडिया वार्ता के दौरान बताया कि उन्हें कारावास की जिंदगी ने अच्छा इंसान बनाया। उस दौरान जिंदगी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। यहाँ तक कि मेरा घमंड भी चूर चूर हो गया। परिवार से दूर रहना एक चुनौती थी। उस दौरान मैंने अपने शरीर को आकार में रखने की कोशिश की। इसके लिए डम्बबेल्स की जगह खाली डिब्बे और मटके उपयोग में लाता था। हर 6 महीने में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेता था।  इस दौरान सभी लोग मेरे परिवार के जैसे हो गए थे। कठिन समय मे जेल के साथियों ने हौसला बढ़ाया।
संजय दत्त ने आगे बताया कि जब मैं जेल से छूटा तो वह मेरा सबसे खुशी का दिन था। मैं अपने पापा (सुनील दत्त) की कमी महसूस कर रहा था। मेरी इक्षा थी कि मुझें स्वतंत्र देखने के लिए

बुधवार, 27 जून 2018

प्रेमी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बने "लव स्कूल 3" के होस्ट!

टीवी जगत के कलाकार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अपनी प्रेम कहानी को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब दोनों अपनी प्यार और विश्वास में आगे बढ़ते हुए एमटीवी के शो लव स्कूल 3 को होस्ट करेंगें।

खबरों की माने तो युविका और प्रिंस, वर्तमान के होस्ट करण कुंद्रा और अनुष्का दांडेकर का स्थान लेंगें। इस नई एपिसोड में दोनो बग्मोल्ला बीच गोवा के एक नाईट क्लब में कुछ विशेष ट्यून्स पर डांस करते दिखेंगें और प्रिंस अपनी लेडी लव को प्रोपोज़ करते दिखेंगें। इस नए शो पर प्रतियोगी और दर्शकों को प्यार और रिश्तों पर नया ज्ञान मिलेगा।

सोमवार, 25 जून 2018

ऐश्वर्या राय बच्चन सीखेंगी नृत्य, बेयोंसे और रिहान्ना के कोरियोग्राफर से?

ऐश्वर्या राय बच्चन, कोरियोग्राफर फ्रैंक गतसों जूनियर

बॉलीवुड दिवा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फ़िल्म फनने खान की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फ़िल्म में वह देशी मैडोना के रूप में एक गायक की भूमिका में है।

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक विशेष गाने की शूटिंग की|  इसे अंतराष्ट्रीय स्टार के कोरियोग्राफर फ्रैंक गतसों जूनियर ने निर्देशित किया|  इस कोरियोग्राफर ने हॉलीवुड की कई महान हस्तियों जैसे बेयोंसे, रिहान्ना, जेनिफर लोपेज़, अशर, केली रॉलैंड, ब्रांडी आदि को कोरिओग्राफ किया| 

हाल ही में ऐश्वर्या के कोरियोग्राफर फ्रैंक के साथ गाने का अभ्यास करते हुए कुछ फोटो हाथ लगे हैं| ऐश्वर्या के विदेशी कोरियोग्राफर के साथ प्रशिक्षण का लुफ्त उठाइये और अपने विचार दीजिये|  

गुरुवार, 21 जून 2018

रणबीर कपूर की अभी भी किशोर कुमार की बायोपिक करने की इक्षा?

रणबीर कपूर

किशोर कुमार
रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के मामले में सबसे व्यस्तम अभिनेता हैं। इस सप्ताह उनकी फ़िल्म संजू सिनेमाघरों में लगने वाली हैं। इस के बाद उनकी फिल्में शमशेरा, ब्रम्हास्त्र और लव रंजन की अनामित फ़िल्म आने वाली हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उनसे राज कपूर की बायोपिक के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका अभिनय करना गर्व की बात हैं। मैं यह महसूस करता हूँ कि हमें किसी की बायोपिक तभी करना चाहिए, जब उसकी जिंदगी को ईमानदारी से पर्दे पर उतार सके। मैं आशा करता हूँ कि हमारा परिवार इस बात की इजाजत दे कि उनके असली व्यक्तित्व को दिखा सकें। बहुत से लोग नही जानते कि वह फिल्मों के अलावा भी बहुत कुछ थे। उनकी जिंदगी बहुत ही मजेदार थी। मैं राज कपूर और किशोर कुमार की बायोपिक करना चाहता हूँ।

जब उनसे अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किशोर कुमार बायोपिक उनके अभिनय में बनने वाली थी, किन्तु नही बन सकी के बारें में पूछा तो रणबीर ने कहा कि हाँ ये सही है कि यह संभव नही हो सका। उनके परिवार से कुछ बातों पर सहमति नही बन सकी, जो कि फ़िल्म का मुख्य हिस्सा थे। हम फिर से इस बारें में परिवार से संपर्क करेंगें। किशोर कुमार का व्यक्तित्व बहुत शानदार था। उनकी बायोपिक बनना चाहिए।

परिणीति चोपड़ा की सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत शॉटगन शादी के लिए हाँ!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा
हँसी तो फसी नामक फ़िल्म में साथ शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा फिर से एक साथ एकता कपूर की अगली फिल्म शॉटगन शादी में दिखेंगें।

खबरों की माने तो एकता कपूर और शैलेश सिंह की फ़िल्म शॉटगन शादी में पूर्व में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फ़ातिमा सना शेख का नाम चल रहा था। किन्तु हाल ही में परिणीति के फ़िल्म के लिए हां करने से सभी अटकलों पर रोक लग गई हैं। एक पत्रिका के अनुसार परिणीति को कहानी और फ़िल्म में उनका रोल पसंद आया। उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी हैं। फ़िल्म में उनका एक दबंगग लड़की का किरदार हैं।

शॉटगन शादी उत्तर भारत में अच्छे दूल्हे का अपहरण कर जबरदस्ती शादी कराने पर आधारित हैं। फ़िल्म को प्रशांत सिंह निर्देशित कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुम्बई में?


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कथित प्रेमी निक जोनास अपनी डिनर डेट और साथ में निक के कजिन की शादी में शामिल होने आदि से मीडिया की सुर्खियों में हैं।

खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने 100 करोड़ का एक समुद्र के किनारे 15 बैडरूम का बड़ा घर खरीदा है। जिसकी वह गृहप्रवेश पार्टी करना चाहती हैं। खबर थी कि निक और प्रियंका चोपड़ा इसमें शामिल होंगें। आखिर खबर सच हुई।

हाल ही में निक और प्रियंका भारत पहुंचे। प्रियंज अपना मुंह छिपाकर अपनी कार में निकली। वह अपने निक के साथ फोटो सार्वजानिक नही होना देना चाहती हैं। फ़ोटो केवल निक पिंक टीशर्ट और डेनिम जैकेट में दिखे। 

खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा, अपने प्रेमी निक को माँ मधु चोपड़ा से मिलाने भारत लाई हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बंधेंगे परिणय सूत्र में, जानिए तारीख?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
यह सर्वविदित है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले पांच वर्षों से डेटिंग कर रहे है। फ़िल्म गोलियों की रास लीला - रामलीला से पनपे प्यार कब विवाह की परिणीति तक पहुंचने वाला है। खबरों की माने तो इस साल के अंत तक दोनो परिणय सूत्र में बंध सकते है।

अफवाहों की माने तो दोनों की सगाई मालदीव्स की छुटियों के दौरान हो चुकी थी। दीपिका पादुकोण अपना जन्मदिन मनाने मालदीव्स गई थी।

खबरों की माने तो दोनो के विवाह की तारीख 10 नवंबर तय की गई हैं। यह तारीख बहुत चर्चा और दोनो की उपलब्धता के आधार पर की गई हैं। यह शादी डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती हैं। किंतु बैंगलोर में भी शादी होने की संभावना हैं। पूर्व में उदयपुर किले में शादी की योजना थी, किंतु बात नही बन सकी। वेडिंग रिसेप्शन बैंगलोर में हो सकता हैं। दोनो परिवारों की शादी के लिए तैयारियां चालू हो गई हैं। रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं, वही दीपिका पादुकोण अपनी मां के साथ शॉपिंग में व्यस्त हैं।

यह तब तक अफ़वाह है, जब तक कि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही होती हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...