बुधवार, 6 दिसंबर 2017

बेटी के जैसे अहसास कोई नही दे सकता, शाहिद कपूर, मीशा पर बोले!

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत के घर में पिछले वर्ष एक नन्ही परी के रूप में मीशा कपूर का आगमन हुआ। शाहिद कपूर अपनी बेटी के जन्म के बाद उनकी हर एक लम्हें में शामिल है। वह उनका विशेष ख़याल रखते हैं।

हाल ही में, शाहिद कपूर ने एक मीडिया सूत्र से अपनी बेटी मीशा से लगाव और संबंधों के बारें में बात करते हुए कहा कि यह बहुत ही विशेष है। मैं नही सोचता हूं कि कोई दूसरा आपको अपनी बेटी के जैसे अहसास दे सकता हैं। मैं नही जानता कि यह कितने समय तक रहेगा और कैसे बदलेगा और विकसित होगा। जब मैं मीशा के साथ रहता हूँ, तो दूसरी औरतों के चेहरें के हाव भाव पढ़ता हूँ और सोचता हूँ कि वे अपनेआप को अपने पिता के साथ देख रही हैं। यह बहुत ही सुंदर है और मझें विश्वास दिलाती है कि मीशा मेरे साथ बिताए लम्हें कभी नही भूलेगी। यह ऐसा समय है, जबकि मैं ये सब सोचता हूँ। मैं जो कर रहा हूँ, शायद वह उसे याद न करे। वह बाद में आश्चर्य करे कि मैं उसकी जिंदगी में इतना ज्यादा हस्तक्षेप क्यों करता था। मैं सोचता हूँ कि लड़कियां, लड़कों से ज्यादा अच्छी होती हैं। वे बहुत ही सवेंदनशील और समझदार होती हैं।

वर्तमान में शाहिद कपूर, श्री नारायण सिंह की बत्ती गुल मीटर चालू नामक फ़िल्म कर रहे हैं। यह फ़िल्म 31 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी।

सुहाना खान की सूरज की रोशनी में चमचमाती ख़ूबसूरती!

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सितारा पुत्र पुत्रियों में से एक हैं। आजकल वह अपने परिधानों और दोस्तों के साथ खुले में घूमने को लेकर मीडिया में बनी रहती हैं। हाल ही में उनकी सूर्य की रोशनी में नहाई हुई वायरल तस्वीर हाथ में लगी। वह इस तस्वीर में बहुत ही खूबसूरत दिख रही है।

वर्तमान में वह लंदन में अपनी पढ़ाई कर रही है और कभी कभार मुम्बई आकर, अपने पिता की फिल्मों के सेट पर फिल्ममेकिंग के हुनर को सीख रही हैं।

टाइगर ज़िन्दा है के लिए सलमान खान की तंदुरुस्ती के राज़ खुले!

महानायक सलमान खान एक ऐसे अभिनेता है कि वह अपने शारीरिक सौष्ठव और तंदुरुस्ती का विशेष ख्याल रखते हैं। वह आज भी अपनी फिटनेस के लिए रोजाना अपने व्यायाम की समय सारणी का पालन करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। सलमान ने फ़िल्म टाइगर ज़िन्दा है के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की हैं। फ़िल्म के लिए फिटनेस को लगातार बनाये रखना एक बहुत बड़ी चुनौती थी।

हाल ही में टाइगर ज़िन्दा है के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सलमान के फ़िल्म के लिये फिटनेस और वर्कआउट के राज़ खोले। अली के अनुसार उन्होंने फिल्म के लिए अपने शरीर को हद से ज्यादा खींचा। यह बहुत ही उल्लेखनीय और प्रेरणादायक है कि वह अपनी फ़िटनेस बरक़रार रखने के लिए रोजाना हद से ज्यादा मेहनत करते है। उन्होंने फिल्म के टाइगर के शरीर सौष्ठव बनाये रखने के लिये बहुत मेहनत की।

अली ने आगे बताया कि उन्होंने फिल्म के शुरू होने के 3 महीने से ही उन्होंने अपने वर्कआउट का कठिन अभ्यास किया। उन्होंने ऐल्प्स की बर्फ़ीली पहाड़ियों में कुछ हैरतंगेज स्टंट दृश्य की शूटिंग की। इन कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने फिटनेस वर्कआउट को एक भी दिन नही छोड़ा। इतनी ऊंचाई पर मरुस्थल के बीचों बीच वे लगभग 10 किलोमीटर अपनी सायकल की सवारी करते थे। इतनी कठिन परिस्थितियों में साईकल चलाना आसान नही होता है। इस दौरान उनका संतुलित खानपान उनको हल्का और तंदुरुस्त बनाये रखने में मदद करता था। शूट के अंतिम दिनों में उन्होंने अपनी डाइट की परवाह न करते हुए, जो मन में आया, वह खाया।

उनकी फिल्म टाइगर ज़िन्दा है, 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगेगी।

प्रियंका चोपड़ा का देशी अवतार!

अंतरष्ट्रीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने परिधानों और स्टाइल की अच्छी समझ के चलते मीडिया में छाई रहती हैं। हाल ही में वह एक खूबसूरत साड़ी में दिखी। वह इस परिधान में पूरी तरह से भारतीय अवतार में थी। प्रियंका शुद्ध मुगा मेखेला चाडोर परिधान में दिखी।

वर्तमान में प्रियंका अपने अमेरिकन शो कुण्टिको सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं और न्यूयॉर्क को अपना बसेरा बनाकर रखा है।

रविवार, 3 दिसंबर 2017

स्टार स्क्रीन अवार्ड में विद्या बालन, राजकुमार राव, इरफ़ान खान और कोंकणा सेन ने बाजी मारी!

हाल ही में स्टार स्क्रीन अवार्ड 2017 में फ़िल्म तुम्हारी सुलु और दंगल ने अधिकतम अवार्ड पर कब्जा किया। कोंकणा सेन शर्मा ने लिपस्टिक अंडर माय बुरखा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, विद्या बालन तुम्हारी सुलु ने बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक अवार्ड, इरफ़ान खान ने हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवार्ड और राजकुमार राव ने न्यूटन के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक का अवार्ड जीता।

अन्य पुरुस्कारों में नितेश तिवारी ने दंगल के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड, फ़िल्म न्यूटन ने बेस्ट फ़िल्म क्रिटिक, बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी तुम्हारी सुलु और बेस्ट डेब्यू के लिए अपरीक्षित खुराना दंगल के लिए जीते।

कार्यक्रम के दौरान सलमान खान, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, नेहा धूपिया, राजकुमार राव और इरफ़ान खान आदि मौजूद थे।

बंदगी कालरा ने पुनीश के लिए कबूला प्यार, यह कैमरे के लिए नकली नही था!

हाल ही में लव त्यागी, पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा बिग्ग बॉस 11 शो में घर दे बाहर निकालने के लिए नॉमिनेट हुए। अंत मे कम वोट के चलते बंदगी कालरा को बिग्ग बॉस को अलविदा कहना पड़ा। इस तरह से एक प्रेमी जोड़ी को बिछड़ने पर मजबूर होना पड़ा। बिग्ग बॉस ने दोनों के प्यार के क्षणों की वीडियो क्लिप भी दिखाई। इसे देख कर दोनों भावुक हो गए और साथ मे बाहर भेजने की प्रार्थना करने लगे। किन्तु नियम के अनुसार बंदगी को घर छोड़ना पड़ा।

बंदगी ने बिग्ग बॉस में अपनी यात्रा और पुनीश शर्मा से प्यार के बारें में खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि बिग्ग बॉस में उनकी यात्रा उल्लेखनीय किन्तु थोड़ा हटकर थी। पुनीश के बारें में बोलते हुए कहा कि यह सच्चा संबंध था। मैं सोचती हूँ कि कोई कैमरे के लिए ये सब नही कर सकता हैं। यदि कोई कैमरे के लिए नकली संबंध दिखाता है, तो इस पर मैं कोई भी प्रतिक्रिया नही दूंगी। लेकिन मेरा पुनीश से संबंध सच्चा था।
जब उनसे गार्डन क्षेत्र में दोनों के बीच ब्रेकअप वाली बात पूछी तो उन्होंने बताया कि हम दोनों हजारों बार अपने ब्रेकअप की बात करते थे, ताकि बिग्ग बॉस हाउस के साथियों की प्रतिक्रिया जान सके। मैं उनसे ब्रेकअप क्यों करती, मैं उससे प्यार करती हूँ।

बाद में बंदगी, पुनीश से ट्रॉफी जीतकर लाने का वादा लेकर बाहर निकल गई।

गुरुवार, 30 नवंबर 2017

सलमान ने कटरीना से पहली मुलाकात का खुलासा किया!

सलमान खान और कटरीना कैफ की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों पहले दोस्त बने, फिर प्रेमी और अब पूर्व प्रेमी के रूप में एक दूसरे से बड़े ही प्यारें संबंध बनाए हुए हैं। जल्दी ही दोनों की पहली फ़िल्म 'टाइगर ज़िन्दा है' शीघ्र ही सिनेमाघरों में लगेगी।

हाल ही में जब सलमान से उनकी कटरीना से पहली मुलाकात के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह छोटा सा मिलन समारोह था। वह घर पर पार्टी के लिए आई थी और मैंने सोचा था कि वह मधुर और प्यारी लड़कियों में से एक हैं। वह मेरी बहनों और दोस्तों को जानती थी, किन्तु मुझें नही जानती थी।

हाल ही में कटरीना ने सलमान के बारें में कहा था कि वह एक दयालुतापूर्ण हृदय वाले व्यक्ति है। उन्हें दूसरों की सहायता करने से प्यार हैं। वो मेरे लिए बहुत बड़ी शक्ति है। वो मुझसे कोई विशेष व्यवहार नही करते हैं। वह हमेशा से सलाह देते है कि हर परिस्थिति में खड़े होने को कहते हैं। कठिन मेहनत से अपने पैरों पर खड़े होकर, अपनी पहचान बनाने की सलाह देते हैं। लोग इस बात को नही समझ सकते है। उन्हें मुझ पर बहुत ज्यादा विश्वास हैं। यही मेरे लिए महत्वपूर्ण बात हैं।

अब आगे देखते है कि दोनों की जोड़ी टाइगर ज़िन्दा है में क्या कमाल दिखाती हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...