गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

सुमित राघवन ने पत्नी चिन्मयी सुर्वे के साथ कि घटना को डरावना बताया।

हाल ही में एक व्यक्ति अभिनेता सुमित राघवन की पत्नी चिन्मयी सुर्वे के सामने अमर्यादित व्यवहार कर रहा था। इस घटना को सुमित ने ट्विटर पर सांझा करते हुए स्कूल के नजदीक घटना को बताया को विस्तार से बताया। कुछ ही समय में सुमित को पुलिस का रिट्वीट आया और घटना को विस्तार से पूछा और उस अमर्यादित व्यक्ति को धर दबोचा।

इस घटना को सांझा करते हुए सुमित ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि उन्होंने उसे पकड़ लिया। यह केवल दोषी को पकड़वाने वाली बात नही है, बल्कि हमारे माइंडसेट बदलने की बात हैं। यह स्कूल के नजदीक हुआ। यह वह वहां के लड़के और लड़कियों के सामने भी करता होगा। वे सभी डर के कारण किसी को बता नही पाए हो। हमें इस बारें में बोलना सीखना चाहिए।

सुमित ने आगे बताया कि आसपास लगे कैमरों की वजह से पुलिस को उसे पकड़ने में आसानी हुई। यह किसी के भी साथ घाट सकता हैं। हमें कड़े नियम बनाने की जरूरत हैं। मैं इस तरह के लोगों की मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हूँ। यह घटना मुम्बई में दिनदहाड़े हुई। यही बहुत ही डराने वाली और बेचैन करने वाली घटना थी।
वर्तमान में सुमित राघवन अपनी मराठी फिल्म आपला मानुष की सफलता से गदगद हैं।

टीवी स्टार विवियन दसेना अवार्ड्स के लिए अपनी नींद नही उड़ाते हैं!

टीवी कलाकार विवियन दसेना बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं। हाल ही में वह टीवी इंडस्ट्री में 10 वर्ष पूरे कर चुके हैं। 2006 में कसम से टीवी शो में विक्की जे वालिया नामक किरदार से शुरुआत करने वाले विवियन आज के समय सबसे सुंदर और प्रतिभाशाली टीवी स्टार हैं। इसके बाद उन्होंने कभी भी मुड़कर नही देखा।

वर्तमान में विवियन टीवी शो शक्ति - अस्तित्व के अहसास की कर रहे हैं, जो कि ट्रांसजेंडर पर आधारित सीरियल है, जिसमें विवियन हरमन की भूमिका में है, जो कि ट्रांसजेंडर सौम्या से शादी करते हैं। सौम्या का किरदार,, रूबीना ने निभाया हैं।

हाल ही में जब उनसे तिवो जगत में 10 वर्ष पूरे होने पर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि मुझें ये 10 वर्ष पूरे होने का अहसास नही हो रहा हैं। मुझें यह रोलर कोस्टर राइड की तरह लग रहा है। अच्छी बात यह है कि इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। एक अभिनेता के रूप में विकास करने का अच्छा अवसर मिला। मैं शो के हिट होने या न होने की चिंता किये बगैर अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूँ।

विवियन ने आगे बताया कि सफलता आपको प्रेरणा देती है। इसको सिर पर हावी नही होने देना चाहिए। इस पर गर्व नही करना चाहिए, नही तो ये आपके विरुद्ध काम करेगी। अपना सबसे अच्छा करना, यही मेरा मकसद है। अवार्ड ठीक है, किन्तु इसके नही मिलने पर नींद खराब नही करता हूँ। आखिर यह जिंदगी का हिस्सा है।

दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम का दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अवतार!

हाल ही खबरें आई थी कि टीवी सितारे शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कर जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके इस बात की पुष्टि उनके वैलेंटाइन के उपलक्ष्य में इंस्टाग्राम में बहुत प्यार भरे फ़ोटो और वीडियो को देखकर हुई। अब दोनों अपनी शादी के स्थान के लिए निकल चुके हैं।

हाल ही प्राप्त फ़ोटो में दोनों ने मुम्बई लुखनऊ ट्रैन को पकड़ने के दौरान दिलवालें दुल्हनिया ले जायेंगे वाला दृश्य करते दिखे। दोनो ने स्टेशन राज और सिमरन स्टाइल में कुछ फोटो क्लिक किये और सांझा किये। दोनो अपनी शादी की तैयारी के लिए अपने घर भोपाल और लखनऊ के लिए निकल चुके हैं। दोनो फ़ोटो में बहुत ही प्यार में और ख़ूबसूरत दिख रहे थे।

आलिया भट्ट को बुल्गारिया में एक नया दोस्त मिला!

हाल ही में फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग बुलगारिया में शुरू हो गई हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी राय और अमिताभ बच्चन हैं। इसको अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे है।

हाल ही में आलिया भट्ट ने बुलगतिया में फ़िल्म के शूटिंग क्रू से जुड़ी। उन्हें शूटिंग के दौरान बुल्गारिया में घूमने का समय मिला। घूमने के दौरान उनकी जिंदगी में एक नया दोस्त मिला। अरे आप लोग कोई अंदाज़ा नही लगाइये, वह कोई और नही, बल्कि एक काली बिल्ली हैं। आलिया ने अपनी साथी का फोटो इंस्टाग्राम पर सांझा करते हुए लिखा कि बिल्ली जहाँ.... मैं वहां।

आलिया भट्ट ग्रीन ओवरकोट और ब्लू स्कार्फ़ में बहुत ही सुंदर दिख रही हैं। उनके फ़ोटो का आनंद उठाइयें और अपने विचार सांझा कीजिये।

"द वेडिंग गेस्ट" राधिका आप्टे और देव पटेल की शूटिंग शुरू!

कुछ समय पूर्व राधिका आप्टे ने देव पटेल के साथ फ़िल्म करने की पुष्टि की थी। राधिका ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि हाँ मैं देव के साथ फ़िल्म कर रही हूँ, इसकी घोषणा शीघ्र ही करूंगी।

हाल ही में राधिका आप्टे और देव पटेल ने फ़िल्म की शूटिंग राजस्थान में शुरू कर दी है। देव पटेल फ़िल्म की शूटिंग के लिए दो हफ्ते पहले ही भारत आये थे। फ़िल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही हैं। शूटिंग पूरे राजस्थान में जगह जगह होगी। निर्माता ने फ़िल्म के बारें में ज्यादा कुछ बताने के लिए हिदायत दे कर रखी हैं। इसके चलते कलाकार फ़िल्म के बारें में ज्यादा नही बता रहे हैं। फ़िल्म का टाइटल "द वेडिंग गेस्ट" हैं।

बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म में रोमांस!

वर्तमान में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म अय्यारी के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। यह फ़िल्म 16 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं। इस थ्रिलर के बाद, सिद्धार्थ की अगली फिल्म रोमांस पर आधारित होगी।

खबरों की माने तो इन दिनों सिद्धार्थ और एकता कपूर की मुलाकाते अगली रोमांटिक फिल्म के चलते हो रही हैं। यह फ़िल्म अभी सकटिप्टिंग स्टेज में हैं। सिद्धार्थ को स्क्रिप्ट पसंद आई हैं। जल्द ही इसकी घोषणा होगी।
पूर्व में 2014 में सिद्धार्थ फ़िल्म एक विलन से एकता कपूर के बैनर में काम कर चुके हैं।

एक विलन एक सफलतम फ़िल्म थी। अब आगे देखते है कि यह जोड़ी आखिर नया क्या लाएगी?

आयुष शर्मा और वारीना हुसैन डांडिया करते दिखे लवरात्री के पहले पोस्टर में!

हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मुझें लड़की मिल गई। इस पर सभी प्रशंसक और उनको जानने वाले अचंभित हो गए हैं। किंतु बाद में पता चला, सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवरात्री की बात कर रहे थे। सलमान को फ़िल्म लवरात्री के लिए वारीना हुसैन के रूप में नई हीरोइन मिल गई हैं।

हाल ही में आयुष और वारीना को लेकर फ़िल्म लवरात्री का पोस्टर सार्वजनिक किया गया, जिसमें नवरात्रि और डांडिया के पार्श्व में दोनों डांडिया पकड़े हुए दिखाए गए हैं। दोनो बहुत ख़ूबसूरत दिख रहे हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...