मंगलवार, 24 सितंबर 2019

टीवी स्टार एरिका फ़र्नान्डिस की समुद्री कसरत!


टीवी स्टार एरिका फ़र्नान्डिस एक जानीमानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कसौटी जिंदगी के से बहुत ही नाम कमाया।
हाल ही में उन्होंने अपनी समुद्र किनारे जिम करते हुए फ़ोटो सांझा की। वह कैमरे को पोज़ देते हुए खूबसूरत दिख रही। वह जिम और कसरत की शौकीन हैं।

प्रियंका चोपड़ा को पति में दिखती है, पिता की छवि!

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका ने अपने पेट और शादी के बारे में बातचीत की।

प्रियंका बोली कि मैं अपनी शादी केवल अपने माँ बाप की शादी जैसी ही पाती हूँ। वो बराबरी की शादी थी। एक दूसरे के लिए समझ, सम्मान और प्रशंसा थी। मैं और निक में भी वैसा ही हैं। वह सबसे लायक व्यक्ति थे, जिनसे मैं मिली। वो जो भी करते है, पहले मेरे बारे में सोचते हैं। यह बहुत शानदार है कि आप सो कर उठेंगे तो आपका अपने ज्यादा खयाल रखने वाला यहाँ हैं। मैं महसूस करती हूं कि मैंने ऐसे व्यक्ति से शादी की है, जिसमें मेरे पिता की छवि हैं।

रविवार, 22 सितंबर 2019

पार्थ समथन का डेनिम अवतार!

टीवी सितारा पार्थ समथन आज के समय के टीवी जगत के जाने माने स्टार हैं। इस समय वह स्टार प्लस के पॉपुलर शो कसौटी ज़िन्दगी के में अनुराग बसु के रूप में दिख रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी डेनिम में एक फोटो सांझा की। जिसमें वह लाजवाब दिख रहे हैं।

जैकेलिन फ़र्नान्डिस का एयरपोर्ट लुक!

हाल ही में अभिनेत्री जैकेलिन फ़र्नान्डिस दुबई जाते समय एयरपोर्ट पर दिखी। वह कासुअल डेनिम और स्वीटहार्ट फुल स्लीव्स टीशर्ट में लाजबाब दिख रही थी।

दीपिका पादुकोण का जम्पसूट अवतार!

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैशन समझ लाजवाब हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर ग्रे जम्पसूट में दिखी। साथ मे मशीन बेल्ट और ब्लैक बूट। समग्र रूप से वह लाजबाब दिख रही थी।

करीना कपूर को नापसंद है, पति सैफ की ये आदत!



हाल ही में करीना कपूर खान ने अपना 39वां जन्मदिन अपने पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ पटौदी नामक गाँव की हवेली में मनाया। करीना अपनी शादी शुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं।

हाल ही में एक मेफ़िया बातचीत में करीना ने अपनी निजी जिंदगी का एक ख़ास राज का खुलासा करते हुए बताया कि मैं सैफ की आदत से बहुत परेशान हूँ। उनकी हर बात पर ना करना मुझें नही भाता हैं। एक बार की बात है कि मैंने कहा कि चलो घर का सोफा बदलते हैं। उन्होंने तुरंत ही ना कर दिया। किन्तु 3 घंटे बाद मैसेज आया कि हां तुम्हे सोफा बदलना चाहिए। मैंने कहा कि पहले मैंने पूछा था तो ना क्यों कहा। इस पर उनका कोई जबाब नही।

हम भी समझते है कि यह जिंदगी का एक हिस्सा हैं। लेकिन अच्छी बात है कि दोनों सितारें अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं।

अनुष्का शर्मा की गिनती विश्व की शक्तिशाली महिलाओं में!


जैसा की हम जानते है कि अनुष्का शर्मा अभिनेत्री होने के साथ साथ एक उद्यमी भी है। उनका प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स एनएच् 10 जैसी सफल फिल्में बनाई हैं। इस समय वह डिजिटल प्लेटफार्म के लिए कंटेंट बना रही हैं। इस समय वह सफलतम व्यक्तित्व हैं।

हाल ही में उनकी प्रसिद्धि में चार चांद तब लगे जब वह फार्च्यून इंडिया की 2019 की सूची में सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में शामिल हो गई। उनका सूची में 39वां स्थान है, जो कि टीवी टाइकून एकता कपूर से एक स्थान पीछे हैं। लेकिन वह भारत से बॉलीवुड अभिनेत्रियों में पहली हैं, जिन्होंने यह स्थान पाया। अनुष्काजी आपको सुप्रभात चित्रनगरी से बहुत बहुत बधाइयां।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...