सोमवार, 26 मार्च 2018

"दिल मिल गए" से प्रसिद्व हुए टीवी कलाकार करण परांजपे का असमय निधन!




टीवी कलाकार करण परांजपे का अचानक 26 वर्ष की उम्र में अपने घर पर 25 मार्च को निधन हो गया। करण को प्रसिद्ध टीवी सीरियल दिल मिल गए में जिग्नेश नामक किरदार से प्रसिद्धि मिली थी।

सूत्रों की माने तो करण का मृत शरीर उनकी माताजी ने सुबह 11 बजे उनके कमरे में पाया। अभी तक मौत का कारण ज्ञात नही हुआ हैं। यदि एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की माने तो उनकी मौत शायद हृदय गति रूकने से हुई हैं। मात्र 26 वर्ष की उम्र में मौत होना बहुत ही झटके देने वाला था।

करण परांजपे ने दिल मिल गए के अलावा सीरियल संजीवनी में भी जिग्गी का चरित्र निभाया था।

करण के साथी कलाकार करण वाही ने उनकी मौत पर दुःख जताते हुए लिखा कि प्यारे जिग्गी तुम्हारी कमी खलेगी। दिल मिल गए में इन सितारों के अलावा करण सिंह ग्रोवर, शिल्पा आनंद, मुस्कान मिहानी और दृष्टि धामी थे।

सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से करण के दुःखी परिवार को सांत्वना।

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

रणबीर कपूर सीखेंगें भारतीय मार्शल आर्ट!


वर्तमान में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस समय बुल्गारिया में शूटिंग अंतिम दौर में हैं। इसके पश्चात रणबीर अगले शेड्यूल की एक्शन दृश्यों के लिए इंडियन मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण लेंगें। वह और आलिया इस सप्ताह के अंत में भारत लौट आयेंगें।

सूत्रों की माने तो रणबीर अपने सुपर एक्ट के लिए इंडियन मार्शल आर्ट की विधा कलरीपायट्टु और वर्मा कलाई को सीखेंगें। उन्हें जिमनास्टिक शरीर पाने के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक हैं। उन्हें मणिपुर की मार्शल हुएन लंगलों में भी प्रशिक्षित होने की आवश्यकता हैं। एक महीने जैसे कम समय में उन्हें केवल कॉम्बैट ट्रिक्स जैसे फुनबा अनिशुबा में प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस फ़िल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में है।
यह फ़िल्म 15 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में लगेगी।

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का शादी का गाना अमृतसर में?

वर्तमान में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फ़िल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग के लिए एक महीने से अमृतसर में हैं। अर्जुन और परिणीति की असली जिंदगी में भी बहुत गहरी दोस्ती हैं। दोनो की मित्रता उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर सांझा की तस्वीरों और पोस्ट में दिखती हैं।

खबरों की माने तो दोनों एक शादी का गाना शूट करने वाले हैं। यह गाना धूम धड़ाका रहेगा, जिसे गणेश आचार्य कोरियोग्राफ करेंगें। इस गाने में दोनो की पहली बार मुलाक़ात होती हैं।

शाहरुख खान ने सलूट करने आमिर से मांगी मदद!

यह सर्वविदित है कि आमिर खान की जगह शाहरुख खान, राकेश शर्मा की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म सलूट में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। सूत्रों की माने तो आमिर खान खुद ने फ़िल्म सलूट के लिए शाहरुख को लेने का सुझाव दिया था। फ़िल्म में हद से ज्यादा करने की जरूरत है, जिसे शाहरुख बखूबी निभा सकते हैं। आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के लिए अपना पूरा वक़्त देना चाहते हैं। इसलिये अब वह कोई भी नया प्रोजेक्ट नही ले रहे हैं।

यदि निजी स्रोत्र की माने तो शाहरुख खान ने आमिर से फ़िल्म सलूट की रिसर्च और तैयारी के लिए सहायता मांगी हैं। शाहरुख फ़िल्म के लिए किसी भी प्रकार की कसर छोड़ना नही चाहते हैं। शाहरुख ने आमिर से सहायता मांगते हुए उनसे, उनके द्वारा इस प्रोजेक्ट पर की गई रिसर्च के बारें में जानकारी मांगी हैं। क्योकि आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत अनुसंधान किया है, जो कि कई मामलों में शाहरुख की मदद कर सकता हैं।

सूत्रों की माने तो शाहरुख अपनी फिल्म जीरो की शूटिंग अप्रैल तक समाप्त करने वाले है। इसके बाद वह मई से फ़िल्म सलूट की तैयारी चालू कर देंगें। वह अगले तीन महीने इस प्रोजेक्ट पर अपनी टीम के साथ रिसर्च करेंगें और पता करेंगें  कि एक अन्तरिक्ष यात्री की भूमिका निभाने के लिए क्या क्या जरूरत पड़ेगी। वह इस बायोपिक के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होना चाहते हैं। वह इस फ़िल्म के लिए सितंबर से नवम्बर तक शूटिंग करेंगें।

अब आगे देखते है कि बॉलीवुड के बादशाह की कड़ी तपस्या क्या नया देगी।

बुधवार, 21 मार्च 2018

सोन चिड़िया के सुशांत सिंह राजपूत डकैत के रूप में छाए!


वर्तमान में सुशांत सिंह राजपूत अपनी अगली फिल्म सोन चिड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म को अभिषेक चौबे निर्देशित कर रहे है और रोनी स्क्रूवाला निर्मित कर रहे हैं।

हाल ही में सेट से सुशांत सिंह के डकैत के रूप में कुछ फोटो प्राप्त हुए। वह डकैत के अवतार में लाज़वाब दिख रहे है। सुशांत ने डकैत किरदार निभाने के लिए बहुत ही कठिन डाइट और प्रशिक्षण को अपनाया है।

आप सुशांत के नए रूप का आनंद उठाइयें।

शुक्रवार, 16 मार्च 2018

कृति सैनन बनी पानीपत की पार्वतीबाई!

कृति सैनन
फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर मोहेंजोदड़ो की असफलता के बाद पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फिल्म पानीपत लेकर आ रहे है। इसकी शूटिंग शीघ्र ही शुरू होगी। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन हैं।

सूत्रों की माने तो यह फ़िल्म 1761 की पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित हैं। यह लड़ाई मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ और अफगानी दुश्मन अहमद शाह दुर्रानी के बीच की थी। इसमें अर्जुन कपूर सदाशिव की भूमिका और संजय दत्त अफगानी अहमद शाह दुर्रानी की भूमिका में रहेंगें। कृति सैनन सदाशिव रावभाऊ की दूसरी पत्नी पार्वतीबाई की भूमिका में दिखेंगी। वह योद्धा पत्नी के रूप में दिखाई गई है, जो कदम कदम पर अपने पति का साथ देती हैं। वो लड़ाई में अपने पति की जान तो बचाती ही है, साथ में युद्ध के अंतिम पड़ाव तक उनके साथ रहती है।

आलिया भट्ट ने बुल्गारिया में अपना जन्मदिन मनाया।





आलिया भट्ट अब 25 साल की हो गई हैं। उन्होंने काल ही अपना जन्मदिन फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर बुल्गारिया में मनाया। उनके साथ इस अवसर पर डायरेक्टर अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर, रणबीर की मां नीतू कपूर और अन्य लोग थे।

खबरों की माने तो घर से दूर रहने की वजह से अयान मुखर्जी और रणबीर ने आलिया के लिए एक विशेष थीम वाली सरप्राइज पार्टी प्लान की थी। हमें कुछ जनमदिन की पार्टी को कुछ फोटो प्राप्त हुई है। जिनमे से कुछ को नीतू कपूर ने सांझा की हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...