Latest Film Industry Related Information in respective of Movie, Music, TV, Review, Box Office, Celebrity and Wallpapers (हिंदी फिल्म और टीवी जगत की चटपटी, गरमागरम और रंगीन खबरें)
मंगलवार, 5 जुलाई 2022
आलिया भट्ट की पहले प्रोडक्शन "डार्लिंग" का फर्स्ट लुक!
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने प्रोडक्शन हाउस की फ़िल्म डार्लिंग का टीज़र सांझा किया, जो कि शाहरुख खान के रेड चिलीज के साथ मिलकर बना रही हैं। फ़िल्म में आलिया भट्ट के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथयू आदि हैं।
सोमवार, 4 जुलाई 2022
टेलेविज़न अभिनेत्री जन्नत जुबैर को महंगी कारों का शौक, उनके गेराज में इन कारों का जमावड़ा!
टेलीविज़न जगत की अभिनेत्री जन्नत जुबैर बहुत ही कम उम्र से टेलेविज़न शो में अभिनय के लिये जानी जाती हैं। टेलीविजन शो फुलवा और तू आशिक़ी से शुरुआत करने वाली जन्नत ज़ुबैर किसी परिचय की मोहताज नही। हाल ही में चार साल के अंतराल के पश्चात टेलेविज़न के रियल्टी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से पुनः आगमन किया हैं। यह शो उनके टीवी जगत में फिर से सक्रिय होने का माध्यम बना। उन्होंने भी कहा कि 4 साल के अंतराल के बाद मैं फिर से टेलीविजन पर वापिस आकर उत्साहित हूं। मैं सोचती हूँ कि मैंने कमबैक के लिये सही शो को चुना हैं, जो कि खतरों के खिलाड़ी 12 हैं। रियल्टी शो में ये मेरा पहला अनुभव है। मैं इससे ज्यादा बेहतर नही सोच सकती हूं। मैं आशा करती हूं कि दर्शक मुझे चार साल के बाद टीवी पर देखकर आनंदित होंगे।
अभिनय के अलावा जन्नत जुबैर को महंगी कारों को रखने का शौक है। इस वक़्त इनके पास जैगुआर XJL, ऑडी Q7 और फोर्ड एंडेवर हरिकेन हैं। अपने 19वे जन्मदिन पर उन्होंने अपने आप को 1.2 करोड़ की जैगुआर कार गिफ्ट की थी। इसके पहले 80 लाख की ऑडी ली थी। शुरुआत में फोर्ड हरिकेन ली थी जिसकी कीमत 20 लाख थी।
रविवार, 3 जुलाई 2022
खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर होने वाली पहली प्रतिद्वंद्वी बनी एरिका पैकार्ड!
2 जुलाई से शुरू हुए खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का पहला एलिमिनेशन हो गया है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किये इस रियलिटी शो से एक सितारा हस्ती मॉडल एरिका पैकार्ड बाहर हो चुकी हैं। कैप टाउन में शो के स्टंट के दौरान एरिका को निशांत भट्ट के विरुद्ध स्टंट परफॉर्म करना था। निशांत बड़े ही आसानी से अपना स्टंट पूरा किया जबकि एरिका अपनी भरपूर कोशिश के बाबजूद पिछड़ गई। फियर फंडा में वह मोहित मालिक और तुषार कालिया के खिलाफ हार गई। अंत मे एलिमिनेशन टास्क में वह जन्नत ज़ुबैर और अनेरी वजनी से हारकर शो से बाहर हो गई।
इस शो में अन्य प्रतिद्वंद्वी में रुबीना दिलाइक, श्रीति झा, शिवांगी जोशी, कनिका मान, प्रतीक शेजपाल, चेतना पांडेय, राजीव अदतिया आदि हैं।
कर्नाटक की सिनी सिटी जीती, फेमिना मिस इंडिया 2022 का ख़िताब!
जाने माने इवेंट फेमिना मिस इंडिया 2022 का 3 जुलाई को समापन हो गया। इस इवेंट में कर्नाटक की सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया 2022 घोषित किया गया। जिओ कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान की रूपल शेखावत को फर्स्ट रनर अप और उत्तरप्रदेश की शिन्नता चौहान को सेकंड रनर अप घोषित किया गया। अंतिम में पहुंचे 5 फाइनल प्रतिद्वंदी में इन तीन के अलावा प्रगनया अय्यागरी और गार्गी नंदी थी।
ग्रैंड फिनाले की नाईट में कई सितारों ने शिरकत की जिनमे नेहा धूपिया, कृति सैनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा आदि प्रमुख थे।
कृति सैनन और लॉरेन गोटटीलेब की डांस परफॉर्मेंस लाजवाब थी।
बुधवार, 29 जून 2022
प्रसिद्ध डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने सांझा की सारा अली खान के संग लंदन सेल्फी!
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इस समय लंदन में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही है। हाल ही में डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने सारा अली के साथ एक सुंदर सेल्फी सांझा की, जिसमे दोनों लंदन की गलियों का आनंद लेते हुए घूम रहे हैं। आलिया भट्ट ग्रीन नीयन जैकेट और ऑरेंज टीशर्ट में लाजवाब दिख रही हैं।
करन जौहर ने सांझा की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जोड़े की सेल्फी!
फिल्ममेकर करन जौहर इस समय लंदन में अपनी माँ हीरू जोहर और बच्चों के संग छुट्टियां बिता रहे हैं। इसी दौरान वह कई सितारों से मिल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक सेल्फी सांझा कि जिसमें रणवीर सिंह उर्फ रॉकी और आलिया भट्ट उर्फ रानी दिख रहे है जो कि फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के किरदार हैं। फ़ोटो को सांझ करते हुई फिल्ममेकर ने लिखा कि मैंने रॉकी और रानी को ढूंढ लिया।
मुंबई के चित्रकूट मैदान पर शाहरुख और नयनतारा की फ़िल्म जवान की शूटिंग शुरू!
निर्देशक एटली की फ़िल्म जवान की शूटिंग अब मुंबई के चित्रकूट मैदान पर लगे दो बड़े सेट पर होगी। शाहरुख खान और दक्षिण अभिनेत्री नयनतारा अभिनीत फिल्म की शूटिंग जुलाई के मध्य तक चलेगी।
खबरों की माने तो नयनतारा अपनी शादी के बाद पुनः फ़िल्म की शूटिंग के लिये मुम्बई आ चुकी हैं। फ़िल्म के कुछ अतिआवश्यक सीन की शूटिंग की तैयारी हो चुकी हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!
बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो दि...
-
एक स्टूडेंट और एक अतरंगी गुंडे की जंग! जानें किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है इस साल की सुपरहिट मलयालम फिल्म 'Athiradi'! सुपरहीरो फ...
-
बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...