गुरुवार, 14 नवंबर 2019

क्या तारा सुतरिया का 'क्रश' है, सिद्धार्थ मल्होत्रा?

फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्टूडेंट तारा सुतरिया की अगली फिल्म मरजावां है। फ़िल्म में उनके सहनायक सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं, जो कि उनका क्रश हैं। पूर्व में करण जौहर के कॉफी विथ करण पर तारा सुतरिया ने स्वीकार किया था कि करण सर् आपका एक पूर्व स्टूडेंट मेरा क्रश हैं। हाल ही में फ़िल्म मरजावां के प्रोमोशन के दौरान, उनसे इस क्रश पर बहुत प्रश्न आये और उन्होंने बिना विचलित हुए इनके जवाब दिए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के संग डेटिंग और प्रेम प्रसंग अफवाहों के बारे में बात करते हुए तारा सुतरिया ने कहा कि यह वास्तव में मस्ती का हिस्सा है कि आप अपने सहकलाकार से ऐसे फ़्लर्ट करो, ताकि दुनिया के सामने आपकी केमिस्ट्री दिखे। यह फ़िल्म का पार्ट है और हमे करना चाहिए।

अपने क्रश के साथ काम करने के बारें में तारा ने बताया कि हम पहली बार टैब मिले, जब मरसिया में शूट कर रहे थे। यह बहुत मस्ती भरा था। यह बहुत ही संजीदा फ़िल्म थी, इसलिए सभी को सेट पर एक दूसरे से जुड़ना आवश्यक था। यह लाजवाब था।

फ़िल्म मरजावां में तारा एक तुतलाने वाली लड़की के रोल में हैं।

कियारा आडवाणी का बोल्ड फोटोशूट!

हाल ही में सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की कुछ बोल्ड और लाजवाब फ़ोटो वायरल हुई। ये फोटो शायद उनके हाल ही के फोटोशूट हैं। वह बहुत हॉट और सुंदर दिख रही हैं। 

यदि उनकी फिल्मों की बात करें तो कबीर सिंह की सफलता के बाद अब वह अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के संग फ़िल्म गुड न्यूज में दिखेंगी। इसके अलावा उनके पास अक्षय कुमार के संग लक्ष्मी बम और कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 हैं।

आमिर खान की बेटी इरा खान का बोल्ड फोटोशूट!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान यूं तो मीडिया से दूर रहती है। किन्तु वह समय समय पर हॉट फोटोशूट कराती रहती हैं। 

हाल ही में उन्होंने ने स्टाइलिश और आधुनिक पोशाकों में फोटोशूट कराया। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत और बोल्ड दिख रही हैं।  सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन फ़ोटो से लगता है कि वह जल्दी ही बॉलीवुड में कदम रख सकती है। चलो आगे देखते है कि क्या होता हैं। वैसे वह पूर्व में अपने प्रेमी के साथ फोटो को लेकर मीडिया में छाई हुई थी।

दीपिका और रणवीर शादी की वर्षगांठ पर तिरुपति की शरण में।!

बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 14 नवंबर को शादी की सालगिरह थी। पिछले साल दोनो ने इटली के लेक केमो में अपने खास परिजनों के बीच विवाह किया था। 

दोनो इस अवसर दूल्हा दुल्हन की तरह सजकर तिरुपति बालाजी में दर्शन के लिए पहुंचे। दीपिका पादुकोण अपनी लाल साड़ी और सिंदूर में बहुत सुंदर दिख रही थी, वही रणवीर सिंह अपनी गोल्डन शेरवानी में बहुत लाजवाब दिख रहे थे। इसके बाद दोनों अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के दर्शन के लिए जायेंगें।

बुधवार, 13 नवंबर 2019

तब्बू भी भूल भुलैया 2 में!

फ़िल्म भूल भुलैया 2 की स्टार कास्ट लगभग पूरी हो गई हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फ़िल्म में तब्बू का नाम भी जुड़ गया हैं।

खबरों की माने तो तब्बू को फ़िल्म की स्क्रिप्ट पसंद आ गई है। वह जनवरी से फ़िल्म की शूटिंग में शामिल हो सकती हैं। शूटिंग का अगला शेड्यूल 3 महीने का लंदन और राजस्थान में रहेगा। 

फ़िल्म 31 जुलाई 2020 में सिनेमाघरों में लगेगी। 

विक्रांत मससे ने अपनी छपाक की सहनायिका दीपिका पादुकोण की प्रशंसा में क़सीदे गढ़े!

टीवी कलाकार विक्रांत मससे अब फ़िल्म छपाक से बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआत कर रहे हैं। टीवी सीरियल वालिका वधु, कहां हूँ मै, क़ुबूल हैं, बाबा ऐसो वर ढूंढो आदि शुरआत करने वाले विक्रांत अब दीपिका पादुकोण के साथ फ़िल्म छपाक में स्क्रीन सांझा करेंगें। फ़िल्म छपाक एसिड फेंकने की घटना से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित हैं। दीपिका पादुकोण अपने अभिनय से लक्ष्मी के किरदार को जीवंत करेंगीं, वही विक्रांत उनके बॉयफ्रेंड की भूमिका हैं।

हाल ही में फ़िल्म के प्रोमोशन के दौरान विक्रांत मससे ने दीपिका पादुकोण की प्रशंसा करते हुए लिखा कि दीपिका के साथ काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। मैंने हमेशा से कहा कि मैं अभी तक जिन अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, वो उनमें से सबसे परिष्कृत और उच्चतम स्तर की कलाकार हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि मेरा इस फ़िल्म में काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। हम फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। दो महीने में फ़िल्म सिनेमाघरों में लग जायेगी। 

फ़िल्म छपाक 10 जनवरी 2020 में प्रदर्शित होगी। 

मरजावां स्टार तारा सुतरिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये पसंद अपनी भी बताई!

फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करबे वाली तारा सुतरिया अपनी पहचान की आज मोहताज नही। अब उनकी फिल्म मरजावां शीघ्र ही सिनेमाघरों में लगने वाली हैं। उनकी यह फ़िल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हैं। दोनो ही फ़िल्म के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। दोनो ही सितारों ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर की फिल्मों से ही डेब्यू किया हैं। 

प्रोमोशन के दौरान जब तारा सुतरिया से उनके मरजावां के सहनायक सिद्धार्थ मल्होत्रा के संग उनके संबंधों के बारें में पूछा तो तारा ने कहा कि हम लोगों ने एक दूसरे को बहुत समझने की कोशिश की। फ़िल्म के लिए दोनो को एक दूसरे को अच्छी तरह से जानना जरूरी था। सिद्धार्थ को किसी ने मेरे गाने के शौक के बारें में बताया तो वो अक्सर सेट पर मुझसे गाना गुनगुनाने का कहते थे। उन्हें भी संगीत बहुत पसंद है और मुझे भी। इस कारण हम दोनों के बीच अच्छा सामंजस्य हुआ।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...