उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के अभिनय की प्रशंसा करते हुए लिखा कि कितना प्यारा नाटक। हंसी मजाक से भरपूर और प्रभावी। बहुत ही हटके। मैं खुश हो कि यहाँ कोशिश करके आई और नाटक देखा। सभी का अभिनय उच्च स्तर का था। मेरी माँ का अभिनय भी बहुत अच्छा था।
Latest Film Industry Related Information in respective of Movie, Music, TV, Review, Box Office, Celebrity and Wallpapers (हिंदी फिल्म और टीवी जगत की चटपटी, गरमागरम और रंगीन खबरें)
मंगलवार, 12 नवंबर 2019
आलिया भट्ट ने देखा माँ का नाटक लंदन में!
आलिया भट्ट एक बहन, प्रेमिका के अलावा एक बेटी भी हैं। वह अपने सभी फ़र्ज़ बड़ी ही शिद्दत से निभाती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट लंदन में थी और अपनी बहन शाहीन भट्ट और प्रेमी रणबीर कपूर के साथ वक़्त बिताया। साथ ही में वह अपना बेटी होनी का फर्ज नही भूली। उन्होंने लंदन में अपनी माँ सोनी राजदान का नाटक व्हेन द क्रोज विजिट का मंचन देखा।
रविवार, 10 नवंबर 2019
अक्षय कुमार का आयुष्मान खुराना की बाला के लिए "थम्स अप"!
हाल ही में हॉउसफुल 4 के गाना बाला से प्रसिद्ध हुए अक्षय कुमार ने आयुष्मान खुराना की बाला नामक फ़िल्म देखी। अक्षय अपने परिवार के साथ फ़िल्म देखने पहुंचे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह बाला नए बाला को देखने जा रहा हैं। बधाई हो इस फ़िल्म के बारे में अच्छा सुनाई दे रहा हैं।
फ़िल्म देखने के बाद अक्षय कुमार ने आयुष्मान खुराना को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने अभी फ़िल्म देखी। मैं सम्मान के साथ अपना क्राउन आगे देना चाहता हूं। तुम लोगों ने कमाल कर दिया। तुम सभी विजेता हो।
अक्षय कुमार की प्रशंसा के जवाब में आयुष्मान खुराना ने लिखा कि धन्यवाद अक्षय पाजी प्रेरणादायक शब्दों के लिए। असली राजा बाला को धन्यवाद।
बुधवार, 6 नवंबर 2019
दिशा पटनी ने अपने राधे की प्रशंसा में क़सीदे गढ़े!
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटनी की अगली फिल्म सुपरस्टार सलमान खान के संग राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई हैं। फ़िल्म भारत के बाद दिशा, सलमान के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करके बहुत खुश हैं और वह सलमान की प्रशंसा करते नही थक रही हैं।
हाल ही में एक मीडिया वार्तालाप के दौरान दिशा ने कहा कि सलमान सबसे बड़े दयालु और ज़मीनी व्यक्तियों में से एक हैं। उनका व्यक्तित्व और प्रभाव ऐसा है कि उनके जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने पर भी आरामदायक और आसानी महसूस होती हैं। उनके साथ काम करना प्रेरणा से कम नही हैं। मेरे पास उनके बारे में कोई एक विशेष बात नही कह सकती हूँ। वह बहुत अच्छे व्यक्तित्वों में से एक हैं। मैं खुशनसीब हूं कि उनके साथ काम करने का फिर से मौका मिला।
करीना कपूर की अपनी गैंग के संग मस्ती।
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा से मुंबई पहुंची। वह और उनकी लड़कियों की खास गैंग एक दूसरे को अभाव महसूस कर रही थी। करीना ने ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही अपने घर उनकी विशेष गैंग मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर को बुलाया। किन्तु करिश्मा कपूर इस पार्टी में अनुपस्थित थी। करीना के घर पर सभी ने नाईट आउट किया।
अमृता और मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीर सांझा की, जिसमें ये गैंग नाईट आउट करते हुए दिख रही हैं। फ़ोटो पर कैप्शन "OGs" लिखा।
सोमवार, 4 नवंबर 2019
हृतिक रोशन बने संजय लीला भंसाली के बैजू बावरा!
बॉलीवुड स्टार हृतिक रोशन फ़िल्म वॉर की सफलता के बाद बहुत चर्चा में हैं। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म बैजू बावरा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह मुख्य कलाकार की खोज में लगे हुए हैं।
खबरों की माने तो संजय लीला भंसाली हाल ही में फ़िल्म सुपर 30 और वॉर में हृतिक रोशन के काम को देखकर बहुत ही खुश हैं। उनके अभिनय से प्रभावित होकर, उन्होंने हृतिक को बैजू बावरा का प्रस्ताव दिया। दोनो की रात में 2 नवंबर को भंसाली के घर मीटिंग हुई और मीटिंग से अच्छी खबर निकल कर आई। सूत्रों की माने तो हृतिक ने स्क्रिप्ट सुनकर हाँ कह दी हैं। किंतु अभी तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं।
दोनो पूर्व में फ़िल्म गुज़ारिश में काम कर चुके हैं। जिसमें हृतिक के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थी।
मलाइका अरोरा ने खोले अर्जुन कपूर के संग शादी के राज!
बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम गर्ल से मशहूर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच प्रेम प्रसंगों की खबरों से मीडिया भरा पड़ा हैं। दोनो की सोशल मीडिया पर फ़ोटो और वीडियो में दोनो की रोमांटिक जुगलबंदी देखते ही बनती हैं। दोनो की पब्लिक में साथ मे उपस्थिति देख, दोनो के बीच गहरे प्रेम की निशानी है। दोनो ही जल्दी ही परिणय सूत्र में बंधने वाले है, जैसी खबरें मीडिया में छाई रहती हैं। अभी तक दोनो की शादी की दिनांक मीडिया में तो नही आई है, किन्तु मलाइका ने अपनी अर्जुन के साथ शादी कैसी होगी, उसको जरूर उजागर किया हैं।
हाल ही में नेहा धूपिया के टॉक शो पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी के बारें में बताते हुए कहा कि वह शीघ्र ही अर्जुन से वाइट और बीच वेडिंग करेंगी। इसका मतलब वह सफेद कपड़ो की थीम वाली शादी समुद्र किनारे करेंगी। इसमें उनकी खास सहेलियां ब्राइडमैड अर्थात वधूसखि का निर्वहन करेंगीं। उनकी सबसे नजदीकी दोस्त वाहबिज मेहता उनकी बेस्ट वुमन होगी।
अब आगे देखते है कि दोनों की शादी की दिनांक मीडिया में कब उजागर होती हैं।
टीवी स्टार सुरभि चंदना का स्टाइलिश लुक!
टीवी शो संजीवनी 2 की स्टार सुरभि चंदना डॉक्टर इशानी का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सांझा की। इस फ़ोटो में वह डेनिम जैकेट और लेदर जैकेट में बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रही हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!
बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो द...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो दि...
-
शाहरुख खान , या SRK जैसा कि उन्हें लाखों लोग प्यार से पुकारते हैं, भारतीय सिनेमा का पर्याय बन चुके हैं। तीन दशकों से भी ज़्यादा समय से, उन्ह...