Latest Film Industry Related Information in respective of Movie, Music, TV, Review, Box Office, Celebrity and Wallpapers (हिंदी फिल्म और टीवी जगत की चटपटी, गरमागरम और रंगीन खबरें)
शुक्रवार, 10 मई 2019
अब गुजराती गाना सुनेंगें, मेड इन चायना में!
आप लोग दुविधा में मत रहिये, मैं राजकुमार राव और मोनी रॉय अभिनीत फिल्म मेड इन चायना की बात कर रहा हूँ। अभी तक कई गानों को हिंदी फिल्मों में नए तरीके से लांच किया गया हैं। इसी कड़ी में गुजरती गाना ओढनी ओधू ओधू ने उड़ी जाए का उपयोग फ़िल्म मेड इन चायना के लिए किया जायेगा।
नवरात्रि गाये जाने वाले इस हिट गाने को अलका यागनिक ने गाया था। इस गाने की शूटिंग जल्दी ही 2 दिन के शेड्यूल में पूरी की जाएगी। यह फ़िल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में लगेगी।
आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल सावधान के अब शुभ मंगल ज्यादा सावधान!
हाल ही में शुभ मंगल सावधान के निर्माता ने इस अगले भाग शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बने की घोषणा कर दी हैं। इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना फिर से मुख्य भूमिका में रहेंगें। इस फ़िल्म को आनंद एल रॉय प्रोड्यूस करेंगें।
आयुष्मान खुराना और भूमि पेंढणेकर अभिनीत फिल्म सुबह मंगल सावधान में लड़के को इरेक्शन के हेल्थ इशू से पीड़ित बताया है। अब अगले भाग में होमोसेक्सयूएलिटी को कहानी का आधार बनाया गया हैं। यह फ़िल्म वैलेंटाइन डे पर 2020 पर सिनेमाघरों में लगेगी।
प्रियंका चोपड़ा जोनास लौटेंगी भारत, स्काई इज पिंक के लिए!
वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2019 के कार्यक्रम के बाद अमेरिका ने है। वह जल्दी ही अपनी फिल्म स्काई इज पिंक के लिए बाकी शूटिंग के लिए भारत आएंगी। उनके अलावा फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम आदि हैं।
खबरों की माने तो वह जल्दी ही भारत आएंगी। उन्हें फ़िल्म स्काई इज पिंक के गाने के लिए शूटिंग करनी हैं। गाने की शूटिंग 6 जून को मुम्बई में शुरू होगी। इस गाने को गुलज़ार ने लिखा है और प्रीतम ने कंपोज़ किया हैं।
बुधवार, 8 मई 2019
जब शाहिद कपूर ने उधार लिए कॉलेज छात्र के कपड़े?
शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म कबीर सिंह अब चर्चा में आ चुकी हैं। यह फ़िल्म तेलगु फ़िल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक हैं। फ़िल्म को संदीप वंगा निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने ओरिजिनल फ़िल्म को भी निर्देशित किया था।
फ़िल्म में शाहिद कपूर एक अल्कोहलिक सर्जन की भूमिका में हैं, जो कि अपनी प्रेमिका कियारा आडवाणी के दूसरे से शादी करने के बाद अपने आप को नशे में लिप्त कर लेता है और अपनी बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता हैं। शाहिद में अपने आप को कबीर सिंह के चरित्र में ढालने के लिये अपने आप को बहुत बदला। उन्होंने अपने शरीर बनाने के साथ दिन भर में एक पैकेट सिगरेट भी पीने की आदत डाली।
उन्होंने आने चरित्र में वास्तविकता लाने के लिए मुम्बई के कॉलेज स्टूडेंट के साथ घंटो समय बिताया और यहां तक कि उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट की अलमारी कुछ कपड़े उधार तक लिए, ताकि शूटिंग में वास्तविकता आ सके।
फ़िल्म कबीर सिंह 21 जून 2019 को सिनेमाघरों में लगेगी।
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का दुबई की अंडरग्राउंड गलियों में धमाल!
रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी का दुबई में अंतिम शेड्यूल के लिए वरुण धवन और श्रद्धा कपूर पहुंच हैं। इसके अमृतसर और लंदन शेड्यूल हो चुके हैं। दुबई की शूटिंग के बाद अंतिम शेड्यूल मुम्बई में रहेगा।
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने फ़िल्म के गानों पर डांस के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत की हैं। रेमो ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि हम दुबई में अंतिम शूट आज रात से शुरू करेंगें और गाना दुबई की अंडरग्राउंड गलियों और सड़कों पर फिल्माया जाएगा। फ़िल्म 8 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में लगेगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!
बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो दि...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो द...
-
शाहरुख खान , या SRK जैसा कि उन्हें लाखों लोग प्यार से पुकारते हैं, भारतीय सिनेमा का पर्याय बन चुके हैं। तीन दशकों से भी ज़्यादा समय से, उन्ह...








