बुधवार, 8 मई 2019

ब्रिटिश रॉयल जोड़े मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी के रॉयल बेबी की पहली तस्वीर!


ब्रिटिश रॉयल जोड़ा मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी अपनी डेटिंग से लेकर शादी तक मीडिया और सोशल मीडिया में छाए रहे। अब हाल ही में 6 मई को मेगन मर्केल ने रॉयल बेबी बॉय को जन्म दिया। बेबी जन्म लेते ही मीडिया की सुर्खियों में आ गया।


हाल ही में मेगन और हैरी ने अपने रॉयल बेबी की पहली तस्वीर साँझा की। तस्वीर में बेबी बहुत ही खूबसूरत दिख रहा हैं। दोनो को बेबी के उनकी जिंदगी में आने पर बहुत बहुत बधाइयां।

बीबी करीना के बाद, पति सैफ का टीवी शो में डेब्यू!

हम सभी जानते है कि करीना कपूर खान अपना टीवी डेब्यू रियलिटी शो में होस्ट बनके कर चुकी हैं। अब उनके पति सैफ अली खान टेलीविजन पर डेब्यू करने जा रहे हैं। सैफ अली अब दीपिका कक्कर और करण वी ग्रोवर अभिनीत टीवी शो में दिखेंगें।

खबरों की माने तो संदीप सिकण्ड द्वारा निर्मित शो की शूटिंग सैफ मेहबूब स्टूडियो में शुरू कर चुके हैं। वह दोनो मुख्य कलाकार के बीच क्यूपिड के रोल में हैं। पूर्व में सैफ इंटरनेट वर्ल्ड में सेक्रेड गेम्स नामक वेब सीरीज से धमाल मचा चुके हैं।

सोमवार, 6 मई 2019

सोनाक्षी सिन्हा ट्रेडिशनल से वेस्टर्न अवतार में!






हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपनी माँ का लखनऊ में लोकसभा का प्रचार करते हुए दिखी। इस अवसर पर उन्होंने पारम्परिक कुर्ता, दुपट्टा और पिलाज़ो प्रकार के परिधान में दिखी। वही दूसरी ओर चेन्नई के एक कार्यक्रम में 180 डिग्री का टर्न लेते हुए वेस्टर्न परिधान में एक स्लीव वाले हाई नैक गाउन में दिखी।

सोनाक्षी सिन्हा बहुत खूबसूरत दिख रही थी।

कपूर बहनों करीना - करिश्मा ने अपनी माँ बबिता के साथ समय बिताया!

यह सर्वविदित है कि कपूर बहनें करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर बहुत ही अच्छी दोस्त भी हैं। अक्सर दोनो साथ मे समय बिताते दिखती हैं।

हाल ही में करिश्मा ने अपना एक फोटो करीना और माँ बबिता के साथ सोशल मीडिया पर साँझा किया। दोनो बहनों ने अपनी माँ के साथ महत्वपूर्ण पल बिताए।

आयुष्मान खुराना, भूमि पेंडणेकर और यामी गौतम अभिनीत फिल्म बाला की शूटिंग शुरू हुई!




आयुष्मान खुराना फ़िल्म बाला में भूमि पेंढणेकर के साथ तीसरी बार और यामी गौतम के साथ दूसरी बार दिखेंगें। इससे पूर्व आयुष्मान, भूमि के साथ दम लगा के हईशा और शुभ मंगल सावधान कर चुके हैं। वही दूसरी ओर यामी गौतम के साथ हिट फिल्म विक्की डोनर कर चुके हैं।

फ़िल्म बाला की शूटिंग  मुम्बई में शुरू हो चुकी हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म में आयुष्मान बाला नामक किरदार निभाते हुए दिखेंगें, जिसमें वह जवानी में गंजेपन का शिकार होते है और उससे कैसे निपटते है, यही फ़िल्म का सार हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म हैं। भूमि को छोटे से गांव की लड़की तो दूसरी और यामी गौतम को लखनऊ की सुपरमॉडल दिखाया गया हैं।

कुणाल केम्मू अपनी बेटी इनाया नाओमी केम्मू के साथ बाइक पर!

फ़िल्म कलंक में अब्दुल का किरदार निभाने वाले कुणाल केम्मू को अपने अभिनय के लिए बहुत प्रशंसा मिल रही हैं। उनकी आने वाली फिल्में मलंग और गो गोआ गॉन 2 हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी इनाया नाओमी केम्मू के साथ बाइक पर एक खूबसूरत तस्वीर साँझा की।

मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा, डिओर गाउन में!



पिछली रात को न्यूयॉर्क में मेट गाला 2019 का आयोजन हुआ। इसमें फ़िल्म जगत, संगीत जगत, आर्ट और फैशन इंडस्ट्री की हस्तियों ने शिरकत की।

प्रियंका चोपड़ा ने लगातार तीसरी साल इस कार्यक्रम में अपने पति निक जोनास के साथ भाग लिया। इस बार वह डिओर गाउन परिधान में दिखी और हैट में बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। जरूर इस बार उन्होंने ने अपने परिधान पर वाही वाही लूटी।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...