सोमवार, 6 मई 2019

मेट गाला 2019 में दिखे, प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जिठानी!

वर्तमान में मेट गाला नाईट 2019 का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में संगीत दुनिया के कलाकारों के अलावा हॉलीवुड के बड़े स्टार भी शिरकत कर रहे हैं।

इसी कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा के जेठ संगीतकार और गायक कोर जोनास और जिठानी सोफी टर्नर भी दिखे। दोनो ही अपने अपने परिधान में लाजवाब दिख रहे थे।

टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडेय का प्रोमोशन के दौरान एयरपोर्ट लुक!





हाल ही में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के प्रोमोशन के बाद कही से आते हुए मुम्बई एयरपोर्ट पर दिखे।

टाइगर फुल स्लीव टी शर्ट में, अनन्या ब्लू डेनिम और तारा ब्लैक टी शर्ट और डार्क ब्लू डेनिम में दिखी।

दिशा पटनी दिखी, 6 एब्स वाले आदित्य रॉय कपूर के संग!

वर्तमान में खूबसूरत दिशा पटनी मॉरिशस में अपनी आने वाली फिल्म मलंग की शूटिंग के दौरान मुख्य कलाकार आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखी। दोनो पहली बार साथ मे काम कर रहे हैं।

सह कलाकार दिशा पटनी ने आदित्य रॉय कपूर की एक 6 ऐब्स में खूबसूरत तस्वीर साँझा की। तस्वीर में आदित्य रॉय कपूर का शारीरिक परिवर्तन देख आश्चर्य हुआ। सूत्रों की माने तो कलंक स्टार ने अपने शरीर को एब्स लुक में लाने के लिए बहुत कड़ी की है। इस प्रकार के लुक की आवश्यकता उनकी आने वाली फिल्म मलंग में जरूरत हैं।

इस फोटो में दोनो ही बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं।

द कपिल शर्मा शो पर दिखी, स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर 2 की स्टारकास्ट!




हाल ही में कपिल शर्मा द्वारा होस्ट किये जाने वाले शो द कपिल शर्मा पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्टारकास्ट टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडेय, तारा सुतारिया, आदि दिखे।

इनके साथ कपिल शर्मा के अलावा अर्चना पूरण सिंह भी दिख रही हैं। जिन्होंने नवजोत सिंह सिद्दू को रिप्लेस किया हैं।

सूर्यवंशी अक्षय कुमार को मिल गई नई माँ?

रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी फ़िल्म इस समय बहुत चर्चा में है। फ़िल्म सिंम्बा के अगले संस्करण के रूप में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी एक पुलिस अफसर की कहानी है, जिसमें कटरीना कैफ अक्षय कुमार पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। फ़िल्म में अक्षय की मां के लिए तलाश नीना गुप्ता पर समाप्त हुई। वह फ़िल्म में अपनी मां वाली भूमिका को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं।

नीना गुप्ता ने एक मीडिया बातचीत में बताया कि यह कोई पारंपारिक मां की भूमिका नही हैं, जो कि बेटे से खाने और शादी के बारें में पूछती हैं। इस रोल में कई आयाम हैं। इस फ़िल्म में आप लोग अक्षय, कटरीना और मेरे बीच में कुछ विभिन्न पहलू देखेंगें। यह बहुत ही प्यारा है, जिसे मैं निभाना चाहती थी। मुझें खुशी है कि मेरा कार्य बहुत सारे लोग अभिनय देखेंगें। रोहित शेट्टी बहुत ही लाजवाब फिल्में बनाते हैं, जिन्हें दर्शक बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।

वरुण धवन है प्रतिस्पर्धी, बनना चाहते है "द बेस्ट"!

7 साल पहले फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाले वरुण धवन को कौन नही जानता है। आज के समय के बॉलीवुड के सफलतम अभिनेता है। उनके प्रशंसकों की संख्या लाजवाब है।

हाल ही में जब उनसे पूछा कि आप प्रतिस्पर्धात्मक है, तो उन्होंने कहा कि मैं कोई संत महात्मा नही कि हिमालय में बैठकर सोचू कि मैं प्रतिस्पर्धी नही हूँ। मैं सबसे सफलतम और बेस्ट बनना चाहता हूं। इसमें कोई शंका नही होनी चाहिए। मैं अभी नंबर 1 फ़िल्म भी कर रहा हूँ। मैं देखता हूँ कि आज के समय मे प्रतिस्पर्धा बदल गई है। आजकल प्रतिस्पर्धा करने के लिए कई क्षेत्र हैं। ऐसे में कोई ऐ नही कह सकता कि वह प्रतिस्पर्धी नही हैं।

वरुण प्रतिस्पर्धात्मक तो है, किन्तु अन्य कलाकारो की बड़ाई का मौका कभी नही छोड़ते हैं। आज वह अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ थाईलैंड में मना रहे है। वरुनजी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

प्रियंका चोपड़ा जोनास अपनी डायना चोपड़ा के संग हुई स्टाइलिश!


मिसेस प्रियंका चोपड़ा जोनास आज की सबसे व्यस्तम अभिनेत्री हैं। कभी वह हैदराबाद में शूटिंग करते दिखती है, तो पल में ही अपनी प्यारी डायना चोपड़ा के संग न्यूयॉर्क में दिखती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी पूच डायना के संग एक फोटो साँझा किया। इसमें प्रियंका चोपड़ा अपने सफेद वोल्फोर्ड जैकेट में बहुत ही सुंदर दिख रही है। इस वक़्त वह अपने पति के बिना अपनी पूच डायना के संग न्यूयॉर्क में बेहतरीन पल बिता रही हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...