यदि विश्वस्त खबरों की माने तो दोनों के विवाह से संबंधित जानकारी इस प्रकार हैं।
वैवाहिक कार्यक्रम और दिनांक: रणबीर और आलिया के विवाह के कार्यक्रम 13 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 16 अप्रैल 2022 तक चलेंगें। 13 अप्रैल को मेहंदी कार्यक्रम, 14 अप्रैल को हल्दी और संगीत कार्यक्रम है। अंत मे 15 अप्रैल को बारात लगेगी और 16 अप्रैल को सुबह शादी होगी।
विवाह स्थल: रणबीर और आलिया उसी जगह परिणय सूत्र में बंधेंगे, जिस जगह रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर 1980 में परिणय सूत्र में बंधे थे। वो जगह है सुप्रसिद्ध आरके हाउस। ये कपूर परिवार का पैतृक मकान है। इस मकान में रणबीर और आलिया 15 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधकर एकदूजे के हो जाएंगे।
विवाह समय: रणबीर और आलिया 16 अप्रैल को सुबह 2 से 4 के बीच फेरे लेंगे।
विवाह ड्रेस: आलिया के परिधान मनीष मल्होत्रा और सबयाची ने डिज़ाइन किये है। वही नीतू कपूर भी मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किये परिधान में दिखेंगी।
बैचलर पार्टी: रणबीर कपूर अपनी बैचलर पार्टी अपने दोस्त अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी के साथ कर चुके हैं, वही आलिया अपनी दोस्तो अनुष्का रंजन, आकांसा रंजन के साथ पार्टी करेंगी।
खबरों की माने तो दोनों के विवाह में मेहमान सीमित रहेंगे, वही रिसेप्शन में पूरी इंडस्ट्री के लोग रहेंगे।
सभी प्रशंसक दोनों के विवाह बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें